आने वाली है सस्ती Toyota Land Cruiser Fj, जानिए कीमत फीचर्स और डिजाइन 

Toyota Land Cruiser FJ को लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी समय से चर्चा चल रही है। Toyota इस SUV को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार कर रही है जो दमदार लुक, ऑफ-रोडिंग पावर और प्रीमियम फील एक साथ चाहते हैं। इसकी सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio N और Toyota Fortuner जैसी पॉपुलर और दमदार SUVs से होने वाली है, जहां Scorpio N अपने किफायती दाम और रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, वहीं Fortuner प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में Toyota New Land Cruiser FJ इन दोनों के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाकर मार्केट में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। 

डिजाइन 

Toyota Land Cruiser FJ का डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत होने वाली है, क्योंकि इसमें आपको क्लासिक Land Cruiser की झलक के साथ मॉडर्न एलिमेंट्स देखने को भी मिलेंगे। जैसे बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन, फ्रंट में सिग्नेचर LED हैडलाइट्स, बड़ा और मजबूत ग्रिल, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, ऑफ-रेडिंग के लिए बड़े अलॉय व्हील्स, मजबूत रूफलाइन और रूफ रेल्स इन सब के साथ यह SUV का लुक इतना दमदार होगा कि यह सड़क पर एक अलग ही पहचान बनाएगी, खासकर युवाओं और एडवेंचर लवर्स को इसका डिजाइन काफी पसंद आएगी। 

Toyota Land Cruiser FJ

Read Also: Hyundai अपनी 11-सीटर प्रीमियम MPV ला रही है, जिसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर इसे बाकी MPVs से बिल्कुल अलग बनाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस 

Toyota Land Cruiser FJ को खास तौर पर एक दमदार लेकिन सिंपल और भरोसेमंद इंजन सेटअप के साथ तैयार किया गया है जो ऑफ-रोडिंग के लिए काफी जरूरी होता है,  इसीलिए इसमें 2.7L का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो लगभग 162 HP की पावर और 245 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। जिससे यह कार लगभग 10 से 12 km/h की माइलेज देगी और इसमें ड्राइव के लिए स्टैंडर्ड 4 × 4 सिस्टम दिया जाएगा। साथ ही इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिए जाएंगे। मतलब इसमें वही इंजन दिया गया है जो Toyota Fortuner में भी मिलता है, लेकिन Toyota Land Cruiser FJ में इसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए ट्यून किया गया है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

Toyota Land Cruiser FJ का इंटीरियर काफी मॉडर्न और प्रीमियम होगा। क्योंकि इसमें:- 

  • बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay 
  • प्रीमियम लेदर सीट्स 
  • वेंटीलेटर ओर एडजस्टेबल सीट्स 
  • एंबिएंट लाइटिंग 
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
  • कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट 
  • वायरलेस चार्जिंग 
  • बड़ा बूट स्पेस 
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 
  • रिमोट स्टार्ट/स्टॉप 
  • मोबाइल ऐप कंट्रोल 
  • वायरस कमांड सपोर्ट

इन सब के साथ यह SUV कार फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट होगी। 

सेफ्टी फीचर्स 

Toyota अपनी गाड़ियों में सेफ्टी का खास ध्यान रखती है और Land Cruiser FJ भी इसमें अलग नहीं होगी। क्योंकि इसमें:- 

  • 6-8 एयरबैग्स 
  • ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD 
  • 360° कैमरा 
  • ADAS 
  • ट्रैक्शन कंट्रोल 
  • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल 

जिससे यह SUV सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत साबित हो सकती है। 

लॉन्च डेट और कीमत 

Toyota Land Cruiser FJ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2026 के मध्य तक विभिन्न बाजारों में आने की उम्मीद है, परंतु इसे भारत में अगस्त 2028 के आस-पास आने की संभावना है। 

Toyota Land Cruiser FJ की कीमत को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसकी संभावित कीमत लगभग 25 लाख से 35 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है, और इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 35 – 36 लाख के आस-पास है। यानी, यह कीमत इसे एक प्रीमियम लेकिन अफॉर्डेबल ऑफ-रोड SUV बनाती है। 

मेरी राय

Toyota Land Cruiser FJ भारतीय बाजार में एक नई क्रांति ला सकती है। यह SUV उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का सही कॉम्बिनेशन चाहते हैं। 

अगर आप एक ऐसी SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो हर तरह की रोड कंडीशन में बेहतरीन परफॉर्मेंस करे, तो Toyota Land Cruiser FJ आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।

Leave a Comment