भारत में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रदूषण को देखते हुए अब ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नए विकल्पों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी में Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय कार Wagon R का Flex Fuel वर्जन पेश किया है। यह कार खास इसलिए है क्योंकि यह पेट्रोल के साथ-साथ E20 से लेकर E85 (एथेनॉल ब्लेड) तक पर भी चल सकती है। यानी कम खर्च और कम प्रदूषण दोनों का फायदा होगा।
डिजाइन
Maruti Wagon R Flex Fuel का डिज़ाइन पूरी तरह नया नहीं है और यही इसकी सबसे बड़ी खास बात है। क्योंकि कंपनी ने इसके स्टाइल को बिना ज्यादा बदले इसमें ग्रीन टेक्नोलॉजी का टच दिया है। और साथ ही इसके एक्सटीरियर में वही टॉल-बॉय डिजाइन जो Wagon R की पहचान है, और इसके अंदर ज्यादा स्पेस के लिए सीधा बॉक्सी लुक दिया गया है, और फ्रंट में सिंपल ग्रिल और बड़े हैडलाइन भी दिए गए हैं, फिर इसके साइड प्रोफाइल में सीधी लाइन दी गई है। इन सब के साथ इस वर्जन में कुछ खास बदलाव भी देखने को मिलते हैं जैसे ग्रीन या फ्लोरोसेंट हैडलाइट्स, Flex Fuel बैजिंग साइड या बॉडी पर और हल्का मॉडर्न टच लेकिन ओवर डिजाइन नहीं इन सब से इसका डिजाइन लगभग रेगुलर Wagon R जैसा ही रखा गया है, सिर्फ बैजिंग और रंग में बदलाव किया जाएगा।
Read Also: Best Cars Under 10 Lakh in India (2026) – Price, Mileage, Feature का बेहतरी combination
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Wagon R Flex Fuel का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका Flex Fuel इंजन है, जो इसे बाकी हैचबैक कारों से अलग बनाती है। और इसमें 1.2L का K-Series पेट्रोल इंजन भी दी जाएगी जो लगभग 88.5 bhp की पावर और 113 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी, और इसके ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल भी दी गई है। यह वही इंजन है जो रेगुलर Wagon R में मिलता है, लेकिन इसे Flex Fuel के लिए अपग्रेड किया गया है। जिसमें E20 (20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल) और E85 (85% एथेनॉल + 15% पेट्रोल) दी जाएगी। यानी आपको फ्यूल के हिसाब से इंजन बदलने की जरूरत नहीं इसमें कार खुद एडजस्ट हो जाती है। जिससे यह कार लगभग 23.56 km/l से 25.19 km/l के बीच माइलेज देगी, लेकिन एथेनॉल के मिश्रण पर इसके माइलेज में बदलाव भी आ सकता है।
Flex Fuel कारें पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें कम CO2 उत्सर्जन, कम प्रदूषण और भारत के ग्रीन एनर्जी मिशन को सपोर्ट देती है। यही कारण है कि सरकार भी एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दे रही है।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स
Maruti Wagon R Flex Fuel का इंटीरियर और सेफ्टी लगभग रेगुलर Wagon R जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कुछ छोटे अपडेट और आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। यह कार खास कर कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी पर फोकस करती है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
- ड्यूल-टोन इंटीरियर
- टॉल-बॉय डिजाइन की वजह से ज्यादा हेडरूम और लेगरूम
- फैमिली के लिए आरामदायक सीटिंग
- 7-इंच SmartPlay Studio टचस्क्रीन
- Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
- 4-स्पीकर्स के साथ म्यूजिक सिस्टम
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
- कीलेस एंट्री
- पावर विंडोज और इलेक्ट्रिक ORVM
ये सभी फीचर्स रेगुलर Wagon R से लिए गए है, इसलिए यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहता है।
सेफ्टी फीचर्स
- ड्यूल फ्रंट एयरबैग
- ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)
- रियल पार्किंग सेंसर
- सीट बेल्ट रिमाइंडर
- हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम
- हिल होल्ड असिस्ट
यह सभी सेफ्टी फीचर्स ड्राइवर और पैसेंजर को बेसिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
लॉन्च डेट और कीमत
Maruti Wagon R Flex Fuel भारत में दिसंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।
Wagon R Flex Fuel अभी भारत में पूरी तरह लॉन्च नहीं हुई है, इसलिए इसकी अनुमानित कीमत बेस वेरिएंट के लिए 6 लाख (Ex-showroom) और टॉप वेरिएंट के लिए 8 लाख (Ex-showroom) के आसपास होगी। यानी यह कार मिड-बजट हैचबैक सेगमेंट में आएगी।
मेरी राय
Maruti Wagon R Flex Fuel भारतीय बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो सस्ती हो, माइलेज अच्छी दे और पर्यावरण के लिए बेहतर भी हो तो, यह कार आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.