Maruti Fronx Facelift 2026 भारतीय कार बाजार में एक बड़ा अपडेट बनकर आने वाली है। पहले से ही Fronx अपने कुपे-स्टाइल SUV डिजाइन और शानदार माइलेज के लिए काफी पसंद की जाती है। और अब इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल और ज्यादा एडवांस फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ आने वाला है Maruti Suzuki इस कार के जरिए युवा ग्राहकों और फैमिली यूजर्स दोनों को टारगेट कर रही है। यह कार सीधे तौर पर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की पॉपुलर गाड़ियों को चुनौती देगी।
डिजाइन
नई Fronx Facelift का डिज़ाइन पहले से ज़्यादा आकर्षक और प्रीमियम होने वाला है। क्योंकि इसमें नई क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रील, शार्प LED DRLs और हैडलाइट्स, अपडेटेड बंपर और स्पोर्टी लुक, नई डिजाइन के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ नई टेललाइट्स डिजाइन दी गई है और साथ ही इस बार इस कार में छोटे-छोटे बदलाव किए जाएंगे जो इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाएगी। SUV का कुपे डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। जिससे इसका लुक युवाओं को खास तौर पर पसंद आएगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Fronx Facelift 2026 में कंपनी पुराने इंजन को अपडेट करके और बेहतर बनाने वाली है, साथ ही इसमें कुछ नए बदलाव भी देखने को मिल सकती है, जैसे इसमें आपको तीन इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद हैं,
- 1.2L K-Series पेट्रोल इंजन
यह इंजन लगभग 90 PS की पावर और 113 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी, जिससे यह इंजन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए स्मूद और भरोसेमंद हो सकती है। क्योंकि इस इंजन में यह लगभग 20–22 km/l की माइलेज देगी।
- 1.0L Boosterjet टर्बो पैट्रोल इंजन
यह इंजन लगभग 100 PS की पावर और 147 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी, जिससे यह इंजन ज्यादा पावर और तेज एक्सीलरेशन देता है। जिसके कारण यह सिर्फ 5-6 सेकंड में ही 0-60 km/h की रफ्तार पकड़ लेगी।
- CNG ऑप्शन (संभावित)
इस ऑप्शन के साथ यह कार लगभग 78 PS की पावर देगी, जो बेहतर माइलेज के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि यह लगभग 28+ km/kg का माइलेज देगी।
Fronx Facelift का परफॉर्मेंस काफी बैलेंस्ड रहने वाला है। क्योंकि इसके टर्बो इंजन में आपको फास्ट एक्सीलरेशन और बेहतर ओवरटेकिंग पावर मिलेगी। और मिड-रेंज में इंजन काफी स्मूद और रेस्पॉन्सिव है। साथ ही यह सिटी ड्राइव के लिए 1.2L इंजन ज्यादा आरामदायक और किफायती होगा। इन सब के साथ ही इसमें कई ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। जैसे 5–स्पीड मैनुअल, 5–स्पीड AMT और 6–स्पीड ऑटोमेटिक (टर्बो वेरिएंट) ये सब गियरबॉक्स ऑप्शन इसमें दी जाएगी।
Read Also: Best Cars Under 10 Lakh in India (2026) – Price, Mileage, Feature का बेहतरी combination
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
नई Fronx Facelift के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकती है, जैसे:-
- बड़ा 10.25-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- प्रीमियम क्वालिटी सीट मटेरियल
- हेड-अप डिस्प्ले
- वायरलेस चार्जिंग
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- वॉयस कमांड फीचर्स
इसके अलावा, केबिन में स्पेस और कम्फर्ट भी अच्छे मिलेंगे, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक हो जाएगी। और इसके सभी टेक्नोलॉजी फीचर्स इसे एक स्मार्ट SUV बनाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Maruti इस बार सेफ्टी पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे इसमें:-
- 6 एयरबैग्स
- ABS + EBD
- ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
- हिल होल्ड असिस्ट
- 360° कैमरा
- ADAS फीचर्स
- लेन कीप असिस्ट
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ऑटोमैटिक ब्रेकिंग
यह सभी सेफ्टी फीचर्स इसमें दी जाएगी, जिससे यह अपने सेगमेंट में पहले से और ज्यादा सुरक्षित बन सकती है।
लॉन्च डेट और कीमत
Fronx Facelift के संभावित लॉन्च नवंबर 2026 तक होने की उम्मीद है।
इस Fronx Facelift की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने अधिकारी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी कीमत मौजूद मॉडल के आसपास ही राखी जाएगी, पर थोड़ा बढ़ा करके जिसके कारण उसकी कीमत बेस मॉडल में 7 लाख (Ex-showroom) से शुरू होगी और टॉप मॉडल 12 लाख (Ex-showroom) तक जाएगी। और इस कार की ऑन-रोड कीमत 8 लाख से लेकर 14 लाख के बीच हो सकती है। इस फेसलिफ्ट में नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलने के कारण कीमत में हल्का बदलाव भी हो सकता है।
मेरी राय
Maruti Fronx Facelift 2026 एक शानदार अपडेट के रूप में आने वाली है। इसमें डिजाइन, फीचर्स और माइलेज का अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा।
अगर आप 2026 में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह कार आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। खासकर अगर आप कम बजट में स्टाइल और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.