भारत में SUV का क्रेज दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है, और इसी के बीच Renault अपनी नई SUV Renault Bridger को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV खासकर उन लोगों के लिए हो सकती है जो कम बजट में स्टाइलिश, फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। और साथ ही इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी गाड़ियों से होगा।
डिजाइन
Renault Bridger का लुक काफी आकर्षक और मॉडर्न हो सकता है। क्योंकि इसमें आगे की तरफ नई डिजाइन वाली ग्रिल, LED DRLs और शार्प हैडलाइट्स, साइड में मजबूत बॉडी लाइन और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स यह सब मिलाकर यह SUV रोड पर प्रीमियम फील दे सकती हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Renault Bridger में कंपनी कई इंजन ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है, ताकि हर तरह के यूजर्स की जरूरतें पूरी हो सकें, चाहे आपको माइलेज चाहिए या पावर।
- 1.2-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन
यह इंजन इसका महत्वपूर्ण इंजन ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि माना जाता है कि यह Duster के 1.3L इंजन का छोटा वर्जन होगा, जो लगभग 115 HP की पावर और 190 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। जिससे यह SUV कार 18-22 km/l का माइलेज देगी।
- 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन
हो सकता है कि इसमें Renault Kiger वाला 1.0L टर्बो इंजन भी मिल सके, जो लगभग 100 PS की पावर देती है।
- हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन (EV)
इस मॉडल में स्ट्रांग हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वेरिएंट (EV) भी आने की पूरी संभावना है, जिसमें 35 kWh से 55 kWh तक की बैटरी पैक मिल सकती हैं।
इन सब में 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिल सकते हैं। और इस कार में लगभग 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया जा सकता है। साथ ही यह RGMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे इसे मजबूती और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Renault Bridger का इंटीरियर इस बार काफी स्पेस, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट पर फोकस करेगा। जैसे:-
- बड़ा 10.1–इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25–इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग
- पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- काफी ज्यादा लेग स्पेस
- लगभग 400 लीटर बूट स्पेस
इन सब के साथ यह SUV कार अंदर से स्पेशियस + प्रीमियम और टेक-लोडेड फील देगी।
Read Also: कार की माइलेज कैसे बढ़ाए – 10 आसान तरीके जो हर ड्राइवर को जाननी ही चाहिए
सेफ्टी फीचर्स
Renault Bridger में इस बार कंपनी सेफ्टी पर भी जोर दे रही है, खासकर नई ADAS टेक्नोलॉजी के साथ। जैसे:-
- 6 एयरबैग्स
- ABS + EBD
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- रियर पार्किंग सेंसर
- 360° कैमरा
- Level-2 ADAS
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- हिल स्टार्ट असिस्ट
इन सब के साथ यह कार हमे फैमिली SUV और टेक्नोलॉजी SUV दोनों प्रदान करती हैं।
लॉन्च डेट और कीमत
Renault Bridger को अप्रैल 2027 या दिवाली 2027 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
भारत में Renault Bridger की अनुमानित कीमत 6 लाख से शुरू होकर 14 लाख (Ex-showroom) तक जा सकती हैं। लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख से 7 लाख (Ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद हैं। और वही इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट की अनुमानित कीमत 10 लाख से शुरू होकर 17.74 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है।
मेरी राय
अगर आप एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में प्रीमियम लुक, फीचर्स और अच्छा परफॉर्मेंस दे, तो Renault Bridger आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है, जिसके कारण यह लॉन्च के बाद यह SUV मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.