Hyundai अपनी 11-सीटर प्रीमियम MPV ला रही है, जिसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर इसे बाकी MPVs से बिल्कुल अलग बनाएगी। 

अगर आप एक बड़ी फैमिली या कमर्शियल यूज के लिए एक ऐसी MPV ढूंढ रहे हैं जिसमें ज्यादा लोग आराम से बैठ सके तो Hyundai Staria का 11-सीटर वेरिएंट आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, क्यूंकि इस MPV की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पेशियस 11-सीटर लेआउट है, जिसमें हर पैसेंजर के लिए पर्याप्त लगरूम और हेडरूम मिलता है खासतौर पर लंबी यात्राओं में, सभी यात्रियों को कम्फर्ट बना रहता है। यह MPV Hyundai की तीसरी पीढ़ी के N3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। 

डिजाइन 

Hyundai Staria का डिज़ाइन काफी यूनिक और मॉडर्न है। क्योंकि इसमें इसके सामने की तरफ फूल-लेंथ LED DRLs स्ट्रिप इसे हाई-फाई लुक देता है, बड़ा ग्लास एरिया, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम लगता है और स्लाइडिंग डोर, जिससे एंट्री एग्जिट आसान हो जाता है इसके साथ ही एयरोडायनेमिक बॉडी, जो इसे रोड पर एक अलग पहचान देती है। इन सब के साथ यह कार MPV कम और एक लग्जरी स्पेसशिप जैसी ज्यादा लगती है। 

इंजन और परफॉर्मेंस 

Hyundai Staria में इंटरनेशनल मार्केट में कई इंजन ऑप्शन मिल सकती है, जैसे:- 

  • 2.2-लीटर का डीजल इंजन

इस इंजन के साथ यह MPV 177 PS की पावर और 430 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी।

  • 3.5-लीटर का पेट्रोल इंजन 

पेट्रोल इंजन के साथ यह MPV लगभग 272 PS की पावर और 331 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। 

Hyundai Staria में 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है, और इस कार की टॉप स्पीड लगभग 185 km/h से 210 km/h तक होगी। इसके साथ ही यह कार सिर्फ 8.9 सेकंड में ही 0–100 km/h की रफ्तार पकड़ लेगी। 

Read Also: VinFast की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी भारत में लॉन्च होने जा रही हैं कीमत सिर्फ ₹12 लाख से शुरू। 

इंटीरियर फीचर्स 

Hyundai Staria का इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि इसमें:- 

  • 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • प्रीमियम लेदर सीट्स 
  • 7,9 और 11 सीट्स ऑप्शन 
  • एम्बिएंट लाइटिंग 
  • वायरलेस चार्जिंग 
  • पैनोरमिक विंडो डिजाइन 

इन सब के साथ इसका केबिन स्पेशियस भी लगता है जिससे लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होगी। 

सेफ्टी फीचर्स 

Hyundai Staria में पूरी तरह से सेफ्टी का ध्यान रखा गया है, जैसे:- 

  • मल्टिपल एयरबैग्स 
  • ABS और EBD 
  • 360° कैमरा 
  • ADAS 
  • लेन कीप असिस्ट 
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर 

इन सब के साथ ही इसमें कई और अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स भी दी गई हैं। जिससे यह MPV सेफ्टी के मामले में भी काफी एडवांस है। 

लॉन्च डेट और कीमत 

Hyundai Staria की लॉन्च की अभी कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, परन्तु यह भारत में नवंबर 2027 के आस-पास लॉन्च होने की संभावना है। 

इस MPV की भारत में कोई ऑफिसियल कीमत घोषित नहीं हुई है, क्योंकि यह अभी लॉन्च नहीं हुई है, परन्तु इसकी अनुमानित कीमत 55 लाख से 65 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है। और वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग भी हो सकती है।

मेरी राय 

अगर आप एक ऐसी MPV चाहते हैं, जो लग्जरी, स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बीनेशन हो तो Hyundai Staria आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। क्योंकि इसका डिज़ाइन और फीचर्स इसे भविष्य की कार जैसा फील देते हैं। 

Leave a Comment