VinFast की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी भारत में लॉन्च होने जा रही हैं कीमत सिर्फ ₹12 लाख से शुरू। 

भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार का क्षेत्र तेजी से बढ़ता ही चला जा रहा है और इसी बीच वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी नई SUV VinFast VF e34 के साथ भारत में एंट्री करने जा रही है। यह एक किफायती इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो शानदार रेंज, मॉडर्न फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ आएगी। यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल डीजल से हटकर EV अपनाना चाहते हैं लेकिन बजट को ध्यान में रखकर। 

डिजाइन 

VinFast VF e34  का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम है, क्योंकि इसमें SUV स्टाइलिश बॉडी, स्लोपिंग रूफलाइन, LED लाइट्स और सिग्नेचर टेललैंप और बारे अलॉय व्हील्स के साथ 4.3 मीटर लंबाई (कंपैक्ट SUV साइज) ये सब मिलाकर यह कार सड़क पर काफी आकर्षक दिखेगी। 

Read Also: Mahindra BE.09: फ्यूचर की इलेक्ट्रिक SUV, दमदार रेंज, प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन 

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस 

VinFast VF e34 एक दमदार इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इनमें लगभग 41.9 kWh की बैटरी होगी, जो करीब 147 bhp की पावर और 242 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और यह 277- 318 किलोमीटर तक की रेंज भी देगी, यह अपना 0 – 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 9 सेकंड में ही पूरा करती हैं। इन सब के साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है, जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में ही 10% से 70% तक की चार्जिंग पूरा कर लेती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का रेंज डेली सिटी ड्राइव और छोटे ट्रिप के लिए काफी अच्छी मानी जाएगी। 

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

इस कार का इंटीरियर टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी, जैसे:- 

  • 10-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 
  • क्लाइमेट कंट्रोल  
  • वायरलेस कनेक्टिविटी (Android Auto या Apple CarPlay)
  • OTA अपडेट स्पोर्ट 

इन सबके साथ इसका इंटीरियर प्रैक्टिकल और टेक-फ्रेंडली है, जो डेली यूज के लिए अच्छा है।

सेफ्टी फीचर्स 

VinFast VF e34 में सेफ्टी का भी अच्छा ध्यान रखा गया है, जिससे इसकी ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित बनती है। जैसे इसके कुछ मुख्य सेफ्टी फीचर्स:- 

  • 6 एयरबैग्स 
  • ABS 
  • EBD और ब्रेक असिस्ट 
  • 360° कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर 
  • रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट 
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • सीट बेल्ट वार्निंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक 
  • एंटी-थेफ्ट सिस्टम और इंजन इमोबिलाइजर 

इस SUV में यह सब सेफ्टी फीचर्स दिए गए है, इसके साथ ही इसे ASEAN NCAP में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है जो इसे भरोसेमंद बनती है।

लॉन्च डेट और कीमत 

VinFast VF e34 को भारत में इसी साल जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। 

इस इलेक्ट्रिक SUV कार की अनुमानित कीमत 12 लाख से शुरू होकर 25 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकता है, और इसके टॉप वेरियंट्स की कीमत 25 से 30 लाख तक भी जा सकती हैं। 

मेरी राय 

VinFast VF e34 एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो कम कीमत, अच्छे फीचर्स और डिस्टेंस रेंज का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। अगर आप 2026 में एक बजट EV खरीदने का प्लान बना रहे है तो यह कार आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती हैं। 

Leave a Comment