हाल ही में Kia ने Sorento लॉन्च की घोषणा भारत में की थी इस घोषणा के कुछ दिनों बाद ही इसे टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया हैं। इसके रेड कलर, कंपनी का खास camouflage और हाइब्रिड-टाइप व्हील्स साफ संकेत दे रहे थे कि यह वही SUV है। यह Kia का प्रीमियम तीन-रो SUV सेगमेंट में एक और सीरियस कदम है, और इस बार कंपनी सीधे एक ऐसे सेगमेंट में उतर रही है जहां पहले से मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं। Sorento का मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R-Line और MG Majestor जैसी established SUVs से होगा, और आने वाले समय में Hyundai Santa Fe और Honda CR-V भी इस स्पेस को और ज्यादा competitive बना देंगे।
Read Also: Kia Sonet का हाइब्रिड वर्जन देगी 40 kmpl की माइलेज; जानिए कब होगी लॉन्च
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम
पावरट्रेन के मामले में Kia का फोकस इस बार ज्यादा आधुनिक और efficient सेटअप पर है। शुरुआत में Sorento को 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ लाने की उम्मीद है, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग का संतुलन दे सकता है। साथ ही, बाजार की मांग को देखते हुए 2027 तक इसमें डीजल इंजन जोड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। कुल मिलाकर, Kia इस बार सिर्फ एक और SUV लॉन्च नहीं कर रही, बल्कि प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक well-planned और future-ready प्रोडक्ट लेकर आ रही है।
Kia इस बार Sorento को सिर्फ हाइब्रिड पावर तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि इसे एक फुल-फीचर प्रीमियम SUV के रूप में पेश करने की तैयारी में है। यानी इसमें वो सभी फीचर्स मिलने की उम्मीद है जो इस सेगमेंट की गाड़ियों से ग्राहक आजकल एक्सपेक्ट करते हैं चाहे बात कम्फर्ट की हो, टेक्नोलॉजी की या सेफ्टी की। Kia पहले से ही “feature-loaded” कारों के लिए जानी जाती है, और साफ दिखता है कि Sorento को कंपनी अपनी प्रीमियम रणनीति का एक मजबूत pillar बनाना चाहती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.