Hyundai Tucson Facelift: अब नए अंदाज में जानिए पूरा डिटेल्स 

Hyundai Tucson एक प्रीमियम मिड-साइज SUV है, जो अपने दमदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार कंफर्ट के लिए जानी जाती है। अब इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन और भी ज्यादा मॉडर्न और फीचर-लोडेड बनकर सामने आया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के बाद इसे भारत में भी इसी साल जून 2026 में लॉन्च किया जाएगा। Hyundai Tucson Facelift एक प्रीमियम मिड-साइज SUV है। इसीलिए इसका मुकाबला भी उसी सेगमेंट की दमदार और फीचर-लोडेड SUVs से होगा। भारत में इसका सीधा मुकाबला इन गाड़ियों से देखने को मिलेगा, जैसे:- 

  • Jeep compass 
  • Citroen C5 Aircross
  • Volkswagen Tiguan

ये सभी SUV उसी प्राइस रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं, जहां Tucson को रखा जाता है। 

डिजाइन 

Hyundai Tucson Facelift का डिज़ाइन पहले से ज़्यादा बोल्ड और फ़्यूचरिस्टिक हो गया है। क्योंकि इसमें नई और बड़ी Parametric ग्रिल, शार्प LED DRLs और हैडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई अलॉय व्हील्स और स्टाइलिश LED टेललाइट्स यह सब इस SUV को अब पहले से ज्यादा मस्कुलर रोड प्रेजेंस देता हैं। 

Read Also: Kia Sonet का हाइब्रिड वर्जन देगी 40 kmpl की माइलेज; जानिए कब होगी लॉन्च

इंजन और परफॉर्मेंस 

Hyundai Tucson Facelift में आपको वही भरोसेमंद और दमदार इंजन ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन बेहतर ट्यूनिंग और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ, इस SUV में दो इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद हैं।  

  1. पेट्रोल इंजन 

एक 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जो लगभग 154 – 156 PS की पावर और 192 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा। यह इंजन स्मूद और साइलेंट ड्राइविंग के लिए जाना जाता है, खासकर सिटी यूज में।

  1. डीजल इंजन 

एक 2.0 लीटर का टर्बो डीजल इंजन, जो लगभग 183-186 PS की पावर और 416 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ऑप्शन भी दी जाएगी। जिससे यह लगभग 16-18 km/l की माइलेज देगी। यह इंजन ज्यादा पावरफुल है और हाईवे एवं लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहतरीन माना जाता है।

ग्लोबल मार्केट में इसके हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट भी उपलब्ध है जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देता हैं। 

इंटीरियर फीचर्स 

Hyundai Tucson Facelift का इंटीरियर इस बार काफी ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है, जिससे आपको लग्जरी कार जैसा फील मिलेगा।

  • ड्यूल 12.3 – इंच स्क्रीन सेटअप 
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay 
  • पैनोरमिक सनरूफ 
  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स 
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
  • एंबिएंट लाइटिंग 
  • प्रीमियम सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड 
  • बड़ा बूट स्पेस और आरामदायक केबिन 

इन सब के साथ इसका केबिन लग्जरी, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन होगा।

सेफ्टी फीचर्स 

Hyundai Tucson Facelift सेफ्टी के मामले में अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस SUV में से एक है। इसमें लगभग 60+ सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

  • 6 एयरबैग्स 
  • ABS और EBD 
  • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
  • VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट)
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • Level 2 – ADAS 
  • 360° कैमरा 
  • पार्किंग सेंसर 
  • हिल स्टार्ट असिस्ट और डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल 
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

यह सब इसके कुछ मुख्य सेफ्टी फीचर्स है, जो ड्राइवर और पैसेंजर को सेफ्टी देता है।

कीमत

Hyundai Tucson Facelift एक प्रीमियम SUV है, इसलिए इसकी कीमत भी उसी हिसाब से रखी जाएगी। जो लगभग 29 लाख से 36 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती हैं। और इसकी ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग होगी, क्योंकि इसमें RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल होते है, वैसे इसका ऑन रोड कीमत लगभग 33 लाख से 42 लाख के आसपास हो सकती है। यानी फेसलिफ्ट मॉडल भी लगभग उसी प्राइस रेंज में रहेगा, लेकिन ज्यादा फीचर्स के साथ। 

Leave a Comment