कार की माइलेज कैसे बढ़ाए – 10 आसान तरीके जो हर ड्राइवर को जाननी ही चाहिए

आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही चली जा रही हैं। ऐसे में हर कार मलिक की यही इच्छा होती है कि उसकी गाड़ी ज्यादा से ज्यादा mileage दे अगर आपकी कार पहले जितना mileage नहीं दे रही या आपको लगता है कि fuel ज्यादा खर्च हो रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी कार खराब हो गई है, असल में कई बार हमारी खुद की ड्राइविंग हैबिट और छोटी-छोटी गलतियां ही mileage कम कर देती है। इसकी अच्छी बात तो यह है कि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार का mileage आसानी से बढ़ा सकते हैं। जैसे:- 

1. गाड़ी को स्मूद तरीके से चलाएं 

    कार के mileage बढ़ाने का सबसे पहला और जरूरी तरीका है स्मूद ड्राइविंग, अगर आप बार-बार तेज एक्सीलरेशन देते है और अचानक ब्रेक लगाते हैं, तो इंजन पर ज्यादा दवाब पड़ता हैं और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। इसीलिए कार का स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाए, अचानक ब्रेक लगाने से बचें और कॉन्स्टेंट स्पीड बनाए रखें। इसके साथ ही अगर आप हाईवे पर 60 – 80 km/h की steady speed में गाड़ी चलाएंगे तो mileage ज्यादा मिलेगा। 

    Read Also: Kia Sonet का हाइब्रिड वर्जन देगी 40 kmpl की माइलेज; जानिए कब होगी लॉन्च

    2. टायर प्रेशर हमेशा सही रखें 

      टायर प्रेशर का mileage पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। अगर टायर में हवा कम होती है, तो इंजन को गाड़ी को चलाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण कार का mileage 2-3 km/l तक कम जाती है। इसके निवारण के लिए हर हफ्ते टायर प्रेशर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए प्रेशर को ही maintain करें।

      Tips for increasing car mileage

      3. समय पर सर्विसिंग करवाएं 

        अगर आपकी कार की सर्विसिंग समय पर नहीं होती है, तो इंजन की परफॉर्मेंस गिरने लगती है और फ्यूल ज्यादा खर्च होती है। इसीलिए इंजन ऑयल को समय-समय पर बदलें, एयर फिल्टर को साफ रखें और स्पार्क प्लग की जांच करें। क्योंकि गंदा एयर फिल्टर इंजन में सही हवा नहीं जाने देता, जिसके कारण फ्यूल ज्यादा जलता है। 

        4. बेवजह इंजन चालू न रखें

          कई लोग ट्रैफिक सिग्नल या किसी का इंतजार करते समय गाड़ी चालू रखते हैं, इससे फ्यूल बेवजह खर्च होती है। इसीलिए अगर आपको 1 मिनट से ज्यादा रुकना है तो इंजन बंद कर दें, क्योंकि Idling में भी आपकी कार फ्यूल खर्च करती है, भले ही गाड़ी खड़ी ही को न हो। 

          5. सही गियर का इस्तेमाल करें 

            गलत गियर में गाड़ी चलाने से mileage कम जाता है। इसीलिए आप जब भी कार चलाओ तो लो-स्पीड पर लो-गियर रखो और हाई-स्पीड पर हाई-गियर, क्योंकि अगर आप 50 km/h की रफ्तार पर भी 2nd-गियर में गाड़ी चला रहे हैं, तो फ्यूल ज्यादा खर्च होगा।

            6. AC का सही इस्तेमाल करें 

              AC इस्तेमाल करने से इंजन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है, जिससे माइलेज कम हो जाता है। इसीलिए जरूरत पड़ने पर ही AC चलाएं, बहुत ज्यादा cooling से बचें और शहर में स्लो-स्पीड पर AC कम यूज करें। क्योंकि हाईवे पर AC चलाने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन city traffic में यह mileage घट जाती है।

              7. गाड़ी में ज्यादा वजन न रखें

                गाड़ी में जितना ज्यादा वजन होगा, इंजन को उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसीलिए trunk से unnecessary सामान निकाल दे और कार को हल्का रखे। क्योंकि अगर आपकी कार में हमेशा एक्स्ट्रा सामान रहता है, तो mileage 1-2 km/h तक कम हो सकता है। 

                8. अच्छी क्वालिटी का फ्यूल इस्तेमाल करें 

                  फ्यूल की क्वालिटी भी mileage पर असर डालती है। इसीलिए हमेशा ट्रस्टेड पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाएं और बहुत सस्ता फ्यूल लेने से बचे। क्योंकि खराब फ्यूल इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है और लंबी समय में खर्च बढ़ा भी सकता है।

                  9. ट्रैफिक से बचने की प्लानिंग करें 

                    Heavy traffic में बार-बार रुकना और चलना पड़ता है, जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। इसीलिए Google Maps का इस्तेमाल करें और peak hours avoid करें। क्योंकि अगर आप रोज 10 मिनट ट्रैफिक से बचते है, तो महीने में काफी फ्यूल बचा सकते हैं।

                    10. क्लच का सही इस्तेमाल करें 

                      कई लोग Half Clutch दबाकर गाड़ी चलाते हैं, जो mileage में काम करने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। इसीलिए unnecessary clutch use न करें और पूरा clutch दबाकर ही gear बदलें। क्योंकि Half clutch से इंजन और clutch plate दोनों पर बुरा असर पड़ता है। 

                      मेरी राय 

                      कार mileage बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको अपनी ड्राइविंग हैबिट्स में थोड़ा बदलाव करना होगा और कुछ basic बातों का ध्यान रखना होगा।

                      अगर आप ऊपर बताए गए सभी tips को follow करते हैं, तो आप अपनी कार का mileage आसानी से 10 से 20% तक बढ़ा सकते हैं।

                      Leave a Comment