भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है और इसी को देखते हुए Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE.09 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह SUV Mahindra की BE सीरीज का हिस्सा है, जिसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्यूचर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Mahindra BE.09 एक प्रीमियम सेगमेंट की SUV होगी, जिसमें आपको शानदार डिजाइन, लंबी रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कांबिनेशन देखने को मिलेगा। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग का अनुभव एक साथ चाहते हैं।
डिजाइन
Mahindra BE.09 का डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी रखा गया है, जो इसे बाकी SUVs से अलग बनाता है। क्योंकि इसमें:-
- कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन
- शार्प LED हैडलाइट्स और DRLs
- क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल
- एयरोडायनेमिक बॉडी स्ट्रक्चर
- बड़े और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स
ये सब दिया गया है, इसका लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट कार जैसा दिखाई देता है, जो इसे एक प्रीमियम और आकर्षक रोड प्रेजेंस देता है। पहली नजर में ही यह SUV युवाओं और EV लवर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।
Read Also: Hyundai Tucson Facelift: अब नए अंदाज में जानिए पूरा डिटेल्स
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
Mahindra BE.09 में कंपनी का INGLO प्लेटफार्म इस्तेमाल किया जाएगा, जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है, जिससे इस कार में :-
- बैटरी पैक – 60 kWh से 80 kWh के बीच
- ड्राइव रेंज – फुल चार्ज में लगभग 450 से 500 किलोमीटर
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट – 30 मिनट में 0-80% चार्ज
- 6 से 7 सेकंड में – 0-100 km/h की रफ्तार
- टॉप स्पीड – 180 km/h से 200 km/h के बीच
ये सब देखने को मिलेगा, यह SUV न सिर्फ लंबी रेंज देगी, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी दमदार होगी। शहर और हाईवे दोनों के लिए यह एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक SUV साबित हो सकती है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Mahindra BE.09 का इंटीरियर काफी प्रीमियम और हाई-टेक होने वाली है। क्योंकि इसमें आपको लग्जरी कार जैसा फील मिलेगा।
- बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस चार्जिंग
- वेंटिलेटेड सीट्स
- मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
इसके अलावा इंटीरियर में सॉफ्ट-टच मटेरियल और एंबिएंट लाइटिंग दी जाएगी, जिससे केबिन का एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Mahindra BE.09 किसी भी तरह की कमी नहीं रहेगी। इसमें कई एडवांस और मॉडर्न फीचर्स दिए जाएंगे। जैसे:-
- ADAS
- 6 या 8 एयरबैग्स
- ABS + EBD
- 360° कैमरा
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- लेन कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग
यह सभी फीचर्स ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं, खासकर लंबी यात्रा के दौरान।
कीमत और लॉन्च डेट
Mahindra BE.09 भारत में संभावित कीमत 22 लाख से 45 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है।
अगर लॉन्च डेट की बात करें तो यह SUV जून 2027 तक भारत के बाजारों में आएगी।
मेरी राय
Mahindra BE.09 एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो आने वाले समय में भारतीय EV मार्केट को नया दिशा दे सकती है। क्योंकि इसका स्टाइलिश लुक, दमदार बैटरी रेंज और हाई-टेक फीचर्स इसे एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं।
अगर आप आने वाले समय में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Mahindra BE.09 आपके लिए एक बेहतरीन और फ्यूचर-रेडी विकल्प साबित हो सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.