इस Luxury सेडान के आगे सब फेल हैं। देखिए ऐसा क्या है इसमें खास?

अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में है, जो लग्जरी, कंफर्ट और पावर का शानदार कांबिनेशन दे, तो नई Skoda Superb आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है क्योंकि यह कार लंबे समय से अपनी प्रीमियम क्वालिटी और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है और अब इसका नया अवतार पहले से ज्यादा एडवांस और स्टाइलिश हो गया है। क्योंकि नई Skoda Superb एक ऐसी सेडान है जो हर मामले में बैलेंस्ड है। चाहे डिज़ाइन, परफॉर्मेंस या फीचर्स। अगर आप SUV से हट कर एक प्रीमियम, कांफ्टेबल और क्लासी सेडान चाहते हैं, तो यह कार निश्चित रूप से आपके लिए बेहतर है। 

डिजाइन 

 नई Skoda Superb का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और एलिगेंट हो गया है। क्योंकि इसके फ्रंट में नई बटरफ्लाई ग्रिल और शार्प LED हैडलाइट्स इसे एक प्रीमियम लुक देता है, और अब इस कार का साइज थोड़ा बढ़ाया गया है जिससे यह और भी ज्यादा तड़गड़ा रोड प्रसेंस देती है। और पीछे की तरफ LED टेललाइट्स और क्रिस्प लेन इसे स्पोर्टी टच देती है। नए अलॉय व्हील्स और एयरोडायनेमिक डिजाइन इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। इन सब के साथ यह कार देखने में एक क्लासिक यूरोपीय लग्जरी सेडान का एहसास देती है। 

Read Also: Kia Sonet का हाइब्रिड वर्जन देगी 40 kmpl की माइलेज; जानिए कब होगी लॉन्च

इंजन और परफॉर्मेंस 

Skoda New Superb मैं आपको पावर और एफिशिएंसी दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। जैसे कि इसमें 2.0 लीटर का 4 – सिलेंडर वाला टर्बो पैट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 187 bhp की पावर और 320 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। इसके साथ ही इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इस इंजन के साथ यह कार लगभग 0 – 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 7.7 से 8.4 सेकेंड में ही पकड़ेगी। और यह इंजन लगभग 15.1 km/l की माइलेज देगी। साथ ही ग्लोबल मार्केट में इसके साथ हाइब्रिड और डीजल ऑप्शन भी मिल सकती है, जिससे यह और भी एडवांस बन जाएगी।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

नई Skoda Superb का इंटीरियर लग्जरी और कम्फर्ट का बेहतरीन उदाहरण है। क्योंकि इसमें आपको प्रीमियम क्वालिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। जैसे:- 

  • 13 – इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
  • 10.25 – इंच का डिजिटल डिस्प्ले 
  • वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी 
  • वायरलेस चार्जर और वॉयस कमांड 
  • 3 – जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
  • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स 
  • एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इन सब के साथ इसका केबिन बेहद स्पेशियस, हाई-टेक और लंबी यात्रा के लिए बहुत आरामदायक होगी।

सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी के मामले में Skoda Superb एक प्रीमियम और भरोसेमंद सेडान मानी जाती है। क्योंकि यह कार कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी। जैसे:- 

  • 9-10 एयरबैग्स 
  • 5-Star सेफ्टी रेटिंग (Euro NCAP)
  • ABS+ EBD 
  • ESC ( इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
  • 360° कैमरा 
  • पार्किंग असिस्ट 
  • ADAS सेफ्टी फीचर्स 
  • ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग 
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • चाइल्ड सेफ्टी लॉक 
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

इन सबके साथ इसमें Front Assist सिस्टम भी मिलता है, जो टक्कर की स्थिति में खुद ब्रेक लगाकर नुकसान कम करता है। 

Read Also: Skoda Slavia Facelift: डिजाइन और फीचर्स की लिस्ट आई सामने

लॉन्च डेट और कीमत 

Skoda Superb को ग्लोबल मार्केट में इसी साल 14 जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। और New Skoda Superb की कीमत भारत में इसके नए जेनरेशन और इम्पोर्ट (CBU) होने की वजह से प्रीमियम रेंज में रखी गई है। जिससे इसकी कीमत 50 लाख से 60 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी।

Leave a Comment