भारत में जब भी प्रीमियम 7-सीटर SUV की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आते हैं Toyota Fortuner और MG Gloster का, लेकिन अब इस सेगमेंट में एक नई और दमदार एंट्री होने वाली है। Hyundai Palisade का यह कार सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि लग्जरी, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का एक ऐसा पैकेज है जो Fortuner जैसी रफ-एंड-टफ SUV और Gloster जैसी फीचर्स-लोडेड गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी। जहां Fortuner अपनी मजबूत बिल्ड और ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है, वहीं Hyundai Palisade आपको ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड फीचर्स और शानदार रोड प्रेजेंस देने का दावा करती है। दूसरी तरफ Gloster पहले से ही फीचर्स में आगे है, लेकिन Palisade उससे भी ज्यादा लग्जरी और refined एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी।
डिजाइन
Hyundai Palisade का डिज़ाइन इसे सड़क पर सबसे अलग बनाता है। इसका लुक काफी बोल्ड, मस्कुलर और प्रीमियम है। क्योंकि इसमें बड़ी और चौड़ी फ्रंट ग्रिल, शार्प LED DRLs और हैडलाइट्स, बॉक्सी SUV स्टाइल जो आजकल काफी ट्रेंड में है, और 20 इंच तक के बड़े अलॉय व्हील्स, साथ ही LED टेललाइट्स, इन सब के साथ यह SUV देखने में काफी रॉयल और दमदार लगेगी। जो प्रीमियम ग्राहकों को जरूर पसंद आएगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hyundai Palisade अपने सेगमेंट में दमदार इंजन और स्मूद ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। यह SUV पावर और कम्फर्ट का अच्छा बैलेंस देती है, जो इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनती है। Hyundai Palisade में, इंटरनेशनल मार्केट में कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जैसे:-
- 3.8-लीटर V6 पेट्रोल इंजन
कुछ वेरिएंट में 3.8L का एटकिंसन साइकिल V6 इंजन उपलब्ध होगी जो 291 hp की पावर और 355 Nm की टॉक उत्पन्न करेगी। इस इंजन के साथ यह कार सिर्फ 7 से 8 सेकंड में ही 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ लेगी। और यह पेट्रोल इंजन के साथ लगभग 8-12 km/l की माइलेज भी देगी।
- 2.2-लीटर डीजल इंजन
इस इंजन के साथ यह कार लगभग 200 hp की पावर और 440 Nm की लो RPM पर टॉर्क भी उत्पन्न करेगी। जिससे यह लगभग 12-16 km/l की माइलेज देगी। डीजल इंजन खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है, जो ज्यादा टॉर्क और बेहतर माइलेज चाहते हैं।
- 2.5-लीटर टर्बो हाइब्रिड
नई जनरेशन के Hyundai Palisade में यह हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिल सकता है। जो 329 hp तक की पावर देगी, जिसमें बेहतर ईंधन क्षमता होगी जिससे यह कार लगभग 1000 किलोमीटर तक की रेंज भी देगी।
Hyundai Palisade के ट्रांसमिशन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD (All Wheel Drive) और FWD ऑप्शन मिलेगी। जिससे इसका गियरबॉक्स काफी स्मूद और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बहुत आरामदायक लगेगा।
Read Also: Honda की ये नई कार भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली हैं।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Hyundai Palisade का इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी ताकत है। अंदर बैठते ही आपको लग्जरी कार जैसा फील आती है, क्योंकि इसमें:-
- 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन
- कैप्टन सीट्स 2nd रो में
- 12.3-इंच टचस्क्रीन
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- प्रीमियम लेदर सीट्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस चार्जिंग
- एंबिएंट लाइटिंग
इन सब के साथ इसमें स्पेस भी काफी अच्छा है, जिससे लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होती है।
सेफ्टी फीचर्स
Hyundai Palisade सेफ्टी के मामले में भी काफी एडवांस है। इसमें आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है, जैसे:-
- ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम)
- मल्टीपल एयरबैग्स
- 360° कैमरा
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- लेन कीप एसिस्ट
- अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
इन सब सेफ्टी फीचर्स के साथ इसमें कई और नए फीचर्स भी दी गई है, जिससे यह SUV फैमिली के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है।
लॉन्च डेट और कीमत
Hyundai Palisade को भारत में फरवरी 2027 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
भारत में Hyundai Palisade की शुरुआती कीमत लगभग 40 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए करीब 50 से 56 लाख (Ex-showroom) तक जा सकती हैं। इसके वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत:-
- बेस वेरिएंट:- 40 लाख के आसपास
- मिड वेरिएंट:- 45 लाख के करीब
- टॉप वेरिएंट:- 50 से 56 लाख तक
Palisade की ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से लगभग 46 से 60 लाख तक जा सकती है।
Read Also: Maruti Fronx Facelift 2026: अब और भी स्टाइलिश और देगी 40 kmpl तक की माइलेज।
मेरी राय
Hyundai Palisade एक ऐसी SUV है जो पावर, लग्जरी और स्पेस का बेहतरीन कॉम्बीनेशन देती है। अगर आप एक बड़ी फैमिली SUV खरीदना चाहते हैं, और आपका बजट 40 लाख के से ऊपर है, तो यह कार आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। क्योंकि लॉन्च के बाद यह SUV भारतीय मार्केट में नया बेंचमार्क सेट कर सकती है और Fortuner जैसी गाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.