Honda की ये नई कार भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली हैं। 

Honda ZR-V भारत में 22 मार्च 2026 को लॉन्च होगी और यह SUV पहले से ही ऑटो सेक्टर में काफी चर्चा में है Honda अपनी इस नई प्रीमियम SUV के जरिए भारतीय बाजार में एक मजबूत वापसी करना चाहती है। यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी से भरपूर और कांफ्टेबल SUV चाहते हैं। Honda ZR-V कंपनी ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा है और इसे Civic प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी ड्राइविंग क्वालिटी और स्टेबिलिटी दोनों बेहतर होगी। यह एक ऐसी SUV कार है, जो प्रीमियम फील के साथ दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी देने वाली है।

डिजाइन 

Honda ZR-V का डिज़ाइन देखकर पहली नजर में ही प्रीमियम फील आता है। यह SUV ना ज्यादा बड़ी लगती है और ना ही बहुत छोटी। यह एक परफेक्ट बैलेंस देती है। क्योंकि इसमें बड़ा और बोल्ड फ्रंट ग्रील, शार्प LED हैडलाइट्स और DRLs, स्मूद और एरोडायनेमिक बॉडी, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ वाइड और मस्कुलर डिजाइन इसके साथ ही इसका साइज भी काफी अच्छा है जिससे इसकी लंबाई करीब 4570 mm और चौड़ाई 1840 mm की है, सड़क पर इसकी रोड प्रसेंस काफी मजबूत नजर आती है जो इसे एक प्रीमियम SUV बनती हैं।

Read Also: Maruti Fronx Facelift 2026: अब और भी स्टाइलिश और देगी 40 kmpl तक की माइलेज।

इंजन और परफॉर्मेंस 

Honda ZR-V का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका हाइब्रिड इंजन सेटअप है, जो पावर और माइलेज का बेहतरीन बैलेंस देता है। और इसके हाइब्रिड सिस्टम में 2.0L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का उपयोग किया गया है। जो लगभग 184 hp की पावर और 315 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी, और इसका ट्रांसमिशन e-CVT ऑटोमैटिक होगा। जिससे यह सिर्फ 7.8-8 सेकंड के अंदर 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ेगी और इसकी टॉप स्पीड करीब 170 km/h से ज्यादा होगी। इन सब के साथ यह कार 20 से 22 km/l तक माइलेज भी देगी। 

इसका मतलब इस कार में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर काम करेगी, जिससे इसकी ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और पावरफुल बनती है। यानी यह SUV सिर्फ पावर में ही नहीं, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी में भी मजबूत है। 

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

Honda ZR-V का इंटीरियर बहुत ही क्लीन, मॉडर्न और प्रीमियम है। क्योंकि इसके:- 

इंटीरियर फीचर्स 

  • 9-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
  • Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • वायरलेस चार्जिंग 
  • मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील 
  • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम 

कम्फर्ट फीचर्स 

  • पावर सीट्स और मेमोरी फंक्शन 
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
  • रियर AC वेंट्स 
  • एम्बिएंट लाइटिंग 

टेक्नोलॉजी 

  • स्मार्ट कीलेस एंट्री 
  • पुश बटन स्टार्ट 
  • ड्राइव मोड्स 
  • इलेक्ट्रिक टेलगेट 
  • वायरलेस कनेक्टिविटी 

यह सभी फीचर्स इसे एक फ्यूचर रेडी SUV बनती है, और इसकी सीटिंग बहुत आरामदायक है, जिससे लंबी यात्रा में भी थकान बहुत कम महसूस होगी।

सेफ्टी फीचर्स 

Honda ZR-V सेफ्टी के मामले में काफी एडवांस SUV है, इसमें आपको एक्टिव सेफ्टी और पैसिव सेफ्टी दोनों मिलते हैं। जैसे:- 

  • ADAS फीचर्स 
  • कोलिशन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम 
  • एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल 
  • लेन कीप असिस्ट 
  • रोड डिपार्चर मिटिगेशन 
  • ट्रैफिक जाम असिस्ट 
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग 
  • 360° कैमरा 
  • पार्किंग सेंसर 
  • रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट 
  • Low- स्पीड कॉलेजन मिटिगेशन ब्रेकिंग 
  • 8-एयरबैग्स 
  • ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन)
  • TCS (ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम)
  • VSA (व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट)
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर 
  • फॉरवार्ड कोलिशन वार्निंग 
  • लेन डिपार्चर वार्निंग

इन सब फीचर्स के साथ यह SUV आपको सुरक्षा + टेक्नोलॉजी और भरोसा तीनों एक साथ देती है, जो इसे एक प्रीमियम और सुरक्षित विकल्प बनाती है। 

कीमत 

Honda ZR-V भारत में एक प्रीमियम SUV के तौर पर लॉन्च होगी, इसलिए इसकी कीमत भी उसी हिसाब से थोड़ी ज्यादा होने वाली है जिसकी कीमत लगभग 40 लाख से 50 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी। परंतु इसकी कीमत 50 लाख (Ex-showroom) से ऊपर भी जा सकती है। और इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 45 लाख से 60 लाख तक जा सकती है, लेकिन यह हर शहर के हिसाब से अलग-अलग होगी। 

मेरी राय 

Honda ZR-V एक ऐसी SUV है, जो स्टाइल टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कांबिनेशन देता है अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं। जो प्रीमियम दिखे, आरामदायक हो, माइलेज भी अच्छा दे, और टेक्नोलॉजी से भी भरपूर हो, तो Honda ZR-V आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है। 

Leave a Comment