Skoda Slavia Facelift: डिजाइन और फीचर्स की लिस्ट आई सामने

Skoda Slavia Facelift भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम मिड–साइज सेडान के रूप में अपनी एक नई मजबूत पहचान बनाने के लिए आ रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार रोड पर देखा गया है। Skoda की यह सेडान न केवल अपने आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है बल्कि शानदार बिल्ड क्वालिटी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए भी मशहूर है। Slavia Facelift में कंपनी ने आधुनिक डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स जोड़ने जा रही है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट बन जाएगी। यह खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो SUV के बजाय एक प्रीमियम और आरामदायक सेडान पसंद करते हैं। Salvia facelift भारतीय बाजार में Hyundai Verna, Honda City और Volkswagen Virtus जैसी लोकप्रिय सेडान को काफी टक्कर देने वाली है। 

डिजाइन 

Skoda Slavia Facelift का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प, प्रीमियम और मॉडर्न होगा। क्योंकि कंपनी इस Facelift के जरिए कार के लुक को नए जमाने के हिसाब से अपडेट करेगी। जिससे यह और ज्यादा आकर्षक दिखाई देगी। जैसे कि इसके फ्रंट में नई डिजाइन की ग्रिल और शार्प LED हैडलाइट्स मिलेंगे। और DRLs का स्टाइल भी अपडेट होगा, जो कार को सपोर्ट लुक देगा। और रीडिजाइन बंपर के साथ फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा अग्रेसिव दिखेगा। इसके साथ ही इसका साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही रहेगा, और इसके साथ इसमें नए अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। और इसके पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और अपडेटेड बंपर भी देखने को मिल सकता है। नई Slavia का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लीक और एयरोडायनेमिक होगा। जिससे इस कार का स्टाइल Skoda की प्रीमियम कारों Octavia और Superb से इंस्पायर्ड हो सकता है, जिससे यह और ज्यादा अपमार्केट लगेगी।

Read Also: Hyundai की इस SUV को देखने के बाद आप Fortuner को भी भूल जाएंगे। 

इंजन और परफॉर्मेंस 

Skoda Slavia Facelift में इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है, इसकी पावर और ड्राइविंग क्वालिटी पहले की तरह शानदार बनी रहेगी। जैसे इसमें दो टर्बो पैट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे।

1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 

    इस इंजन के साथ यह कार लगभग 115 PS की पावर और 178 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी, इसमें 3 – सिलेंडर इंजन होगा। जिससे यह कार लगभग 18 से 20 km/l की माइलेज देगी। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। इस इंजन के साथ यह कार शहर और डेली यूज के लिए स्मूथ और अच्छी फ्यूल-एफिशिएंट होगी।

    1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 

      इस इंजन के साथ यह कार लगभग 150 PS की पावर और 250 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। इसमें 4-सिलेंडर इंजन होगा। जिससे यह कार लगभग 18 से 19 km/l की माइलेज देगी। और इस इंजन के साथ इस कार में 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिलेगा। जिससे यह इंजन हाईवे ड्राइविंग के लिए बेहद पावरफुल और स्पोर्ट्स कार वाली फील देगी।

      Skoda Slavia Facelift उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा जो पावर, स्मूद ड्राइव और शानदार हैंडलिंग का बेहतरीन कंबीनेशन चाहते हैं। 

      इंटीरियर फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स 

      Skoda Slavia Facelift का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम, हाई-टेक और कंफर्टेबल होने वाला है। साथ ही Skoda ने इस बार सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया है। जिससे यह सेडान अपने सेगमेंट में और मजबूत कार बनेगी। 

      इंटीरियर फीचर्स 

      नई Slavia Facelift में केबिन को ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी फील देने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। जैसे:- 

      • बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
      • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
      • नई अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम डैशबोर्ड डिजाइन 
      • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay 
      • वेंटीलेटर फ्रंट सीट्स 
      • एंबिएंट लाइटिंग 
      • पैनोरमिक सनरूफ 
      • रियर सीट मसाज फंक्शन 

      कुल मिलाकर इसका केबिन पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी-फोकस्ड और लग्जरी एक्सपीरियंस देगा।

      सेफ्टी फीचर्स 

      Skoda की कारों को हमेशा मजबूत सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं, और Slavia Facelift सेफ्टी फीचर्स में और आगे बढ़ेगी। जैसे:- 

      • 6 एयरबैग्स 
      • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 
      • ABS + EBD 
      • ट्रैक्शन कंट्रोल 
      • हिल-होल्ड कंट्रोल 
      • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम 
      • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
      • Level – 2 ADAS 
      • 360° कैमरा 
      • पार्किंग असिस्ट 
      • मल्टी–कोलिजन ब्रेकिंग 

      Skoda Slavia Facelift का इंटीरियर और सेफ्टी पैकेज इसे एक प्रीमियम, सुरक्षित और फीचर-लोडेड सेडान बनाते हैं। अगर आप कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और लग्जरी सेफ्टी तीनों चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। 

      Read Also: 20 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार SUV; कीमत ₹8 लाख से शुरू 

      लॉन्च डेट और कीमत 

      Skoda Slavia Facelift को इसी साल मई, 2026 में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। और इसके कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इसका अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख से 19 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती हैं। और इसके वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी हो सकता है। इसके साथ ही इसकी ऑन-रोड प्राइस लगभग 13.5 लाख से लेकर 21 लाख के बीच होगी। अगर ये कार कीमत और फीचर्स का एक अच्छा बैलेंस बनाती हैं तो ये अपनी सेगमेंट की बाकी करो को काफी जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं। 

      Leave a Comment