Hyundai की इस SUV को देखने के बाद आप Fortuner को भी भूल जाएंगे। 

Hyundai की  New Santa Fe एक प्रीमियम मिड-साइज SUV है, जो अपनी शानदार डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स के लिए जानी जाती है। नई जनरेशन Hyundai New Santa Fe को पूरी तरह से रिडिजाइन किया गया है, जिसमें पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस, बेहतर कम्फर्ट और मॉडर्न लुक दिया गया है। यह SUV अब पहले से बड़ी हो गई है और इसमें 7- सीटर का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे यह फैमिली के लिए और ज्यादा उपयोगी बन गई है। इसका डिजाइन काफी यूनिक और बॉक्सी रखा गया है, जो इसे बाकी SUVs से अलग पहचान देता है साथ ही, Hyundai ने इसे खास तौर पर लॉन्ग ट्रिप्स, एडवेंचर और डेली यूज, तीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। Hyundai New Santa Fe एक ऐसी SUV है, जो स्टाइल, स्पेस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कांबिनेशन पेश करती है, और प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरती है।

डिजाइन 

Hyundai Company की New Santa Fe का डिज़ाइन इस बार पूरी तरह नया और बेहद यूनिक बनाया गया है। यह कार अब पहले से ज्यादा मजबूत और प्रीमियम लुक के साथ आती है, जो इसे रोड पर एक अलग पहचान देती है। इस नई Santa Fe का बाहरी डिजाइन काफी बोल्ड और मॉडर्न है। जैसे:- 

  • बॉक्सी और सीधा (Straight-line) – इसमें शार्प एजेस और रैक्टेंगुलर बॉडी दी गई है, जिससे यह SUV ज्यादा दमदार दिखती है।
  • H-शेप LED हैडलाइट्स और टेललाइट्स – Hyundai का नया सिग्नेचर डिज़ाइन, जो इसे यूनिक बनाता है। 
  • बड़ा और चौड़ा टेलगेट – पहले से बड़ा रियर ओपनिंग, जिससे बूट स्पेस ज्यादा उपयोगी बनता है।
  • मस्कुलर व्हील आर्च और बड़े अलॉय व्हील्स – यह SUV को एक रग्ड और प्रीमियम लुक देता है।
  • लंबा व्हीलबेस – जिससे कार ज्यादा स्टेबल और स्पेशियस दिखती है।

इंजन और परफॉर्मेंस 

Hyundai Santa Fe इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार और मॉडर्न SUV है। इसमें पावर, स्मूदनेस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता हैं। इसमें दो इंजन विकल्प मिलता हैं। 

  1. पेट्रोल इंजन 

इसमें 2.5L का टर्बोचार्ज्ड 4 – सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो लगभग 277 Hp की पावर और लगभग 422 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और इसमें 8 – स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स का ऑटोमेटिक ऑप्शन भी देखने को मिलता है। जिससे यह सिर्फ 8 सेकेंड में ही 0 – 100 km/h की रफ्तार पकड़ती है। और इस कार की टॉप स्पीड लगभग 210 km/h होगी। इन सब के साथ ही यह इंजन इस SUV को तेज एक्सीलरेशन और स्मूद ड्राइव देता है, खासकर हाईवे ड्राइविंग के लिए।

  1. हाइब्रिड इंजन (Turbo + Electric)

1.6L का टर्बो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 230 hp की कंबाइंड पावर और 271 lb-ft का टॉर्क उत्पन्न करती है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का उपयोग किया गया है। जिससे यह कार बेहतर माइलेज भी देगी और कम फ्यूल खर्च भी होगी। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए बेहतर है, जो पावर के साथ-साथ माइलेज भी चाहते हैं

नई Santa Fe का इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और रिमाइंड है, जिससे यह सिटी और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट SUV बनेगी। क्योंकि इसमें टर्बो इंजन होने के कारण पिकअप अच्छा मिलेगी, हाईवे पर शानदार स्टेबिलिटी जिससे लंबी व्हीलबेस और मजबूत बॉडी होगी। इसके साथ ही इसमें FWD और AWD दो ऑप्शन भी दी गई हैं, जिससे अलग-अलग रोड कंडीशन के लिए बेहतर कंट्रोल मिलेगी। और इसमें कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्नो, सेंड जैसी कई ड्राइव मोड्स वेरिएंट के हिसाब से दी जाएंगी।

Read Also: Nexon EV को टक्कर देने आ रही हैं ये नई इलेक्ट्रिक SUV मिलेगा 430 किलोमीटर का लंबा रेंज और फूल चार्ज होगी सिर्फ 25 मिनट में 

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स 

Hyundai Motor Company की Hyundai New Santa Fe का इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स इसे एक प्रीमियम फैमिली SUV बनती है। इसमें कम्फर्ट, स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन भी मिलता है। जैसे:- 

इंटीरियर फीचर्स 

नई Santa Fe का केबिन काफी मॉडर्न, स्पेशियस और लग्जरी फील देता हैं। जैसे:- 

  • 7- सीटर स्पेशियस केबिन 
  • ड्यूल कनेक्टेड स्क्रीन 
  • पैनोरमिक सनरूफ 
  • प्रीमियम लेदर सीट्स 
  • फोल्डेबल 2nd और 3rd रो सीट्स
  • वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट 
  • हेड-अप डिस्प्ले (HUD)

इन सब के साथ ही इसका इंटीरियर फैमिली ट्रिप और लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहद आरामदायक बना बनाया गया है।

सेफ्टी फीचर्स 

Hyundai ने इस SUV में एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है। जैसे:- 

  • मल्टीपल एयरबैग्स 
  • ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD और ब्रेक असिस्ट 
  • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
  • ADAS & Smart Features 
  • Forward Collision-Avoidance Assist 
  • लेन कीप असिस्ट 
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग 
  • अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल 
  • रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट 
  • सेफ एग्जिट असिस्ट 

Hyundai की Smart Sense ADAS टेक्नोलॉजी ड्राइवर को हर स्थिति में सहायता देती है, जिससे लंबी यात्रा और सिटी ड्राइव दोनों सुरक्षित बनते हैं।

लॉन्च डेट और कीमत

Hyundai New Santa Fe को भारत में इसी साल 2026 में 14 जुलाई के आस-पास लॉन्च होने की उम्मीद हैं। और इसकी कीमत भारत में अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख से लेकर 55 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 60 लाख के ऊपर भी जा सकती है। 

Leave a Comment