Kia EV3 एक नई जनरेशन की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे KIA ने अपनी EV मॉडल को और मजबूत बनाने के लिए पेश किया है। यह कार खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया हैं जो स्टाइलिश डिजाइन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और लंबे रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहते हैं। Kia EV3, कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक SUV EV9 से प्रेरित डिजाइन के साथ आती है, लेकिन साइज में यह छोटी और ज्यादा प्रैक्टिकल है। यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर आधारित है और इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ यह शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देगी। कुल मिलाकर KIA EV3 एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, दमदार रेंज और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है और आने वाली समय में EV मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
डिजाइन
Kia EV3 का डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक, बोल्ड और यूनिक है, जो इसे बाकी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है। यह Kia कि Opposites United डिज़ाइन फ़िलॉस्फी पर आधारित है, जिसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और नेचुरल एलिमेंट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। जैसे सामने की तरफ डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल और स्टार मैप LED लाइटिंग, वर्टिकल हैडलाइट्स और शार्प DRLs, बॉक्सी लेकिन स्टाइलिश बॉडी के साथ मस्कुलर SUV लुक, फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट और स्लोपिंग, 19-इंच अलॉय व्हील्स और क्लीन बॉडी लाइंस, पीछे की तरफ L-शेप वर्टिकल LED हैडलाइट्स, ग्लास और लाइट्स का इंटीग्रेटेड डिजाइन, Kia EV3 का डिजाइन ऐसा है जो छोटा होते हुए भी Kia EV9 जैसा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फील देता है। यह SUV खास तौर पर युवाओं और टेक-लवर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

Read Also: देखिए नई Toyota Fortuner कैसे होगी, क्या इस बार सनरूफ मिलेगा या नहीं।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Kia EV3 मैं आधुनिक बैटरी टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉन्बिनेशन मिलता है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करता है। और इसके साथ इस कार में दो बैटरी विकल्प दिए जाएंगे।
- स्टैंडर्ड रेंज – 58.3 kWh
इस बैटरी के साथ यह कार लगभग 350-436 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
- लॉन्ग रेंज – 81.4 kWh
इस बैटरी के साथ यह कार लगभग 600 से 605 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती हैं।
यह दोनों बैटरी Kia के E-GMP प्लेटफार्म पर आधारित है, जो बेहतर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस देता है। और रियल लाइफ में इस कार की रेंज, ड्राइविंग स्टाइल, रोड और मौसम के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। Kia EV3 के दोनों मॉडल में एक ही तरह की इलेक्ट्रिक मोटर और आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है, जो लगभग 201 bhp (150 kW) की पावर और 283 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह कार सिर्फ 7.5 सेकंड में ही लगभग 0 – 100 Km/h की रफ्तार पकड़ सकती हैं, और इस कार की टॉप स्पीड लगभग 170 Km/h है। इसके साथ ही इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई हैं जो सिर्फ 30 – 31 मिनट में ही 10% से 80% तक चार्जिंग पूरा करता हैं। और इस कार में होम AC चार्जिंग भी उपलब्ध हैं।
इंटीरियर फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
Kia EV3 का इंटीरियर काफी मॉडर्न, टेक्नोलॉजी से भरपूर और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। साथ ही इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे जो इसे एक स्मार्ट और सुरक्षित SUV बनाएगी जैसे:-
इंटीरियर फीचर्स
- लगभग 30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप
- 12-इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
- AI बेस्ड कनेक्टिविटी और स्मार्ट इंटरफेस
- स्लाइडिंग टेबल सेंटर कंसोल
- प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट्स और एग्रोनॉमिक डिजाइन
- 460 लीटर बूट स्पेस और फ्रंट ट्रंक
- 60:40 फोल्डिंग सीट्स
- Harman Kardon साउंड सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग और USB Type – C पोर्ट
- एम्बिएंट लाइटिंग
- V2L (Vehicle-to-Load)
सेफ्टी फीचर्स
Kia EV3 में level – 2 ADAS दिया गया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता हैं। इसके अलावा इसमें कई और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
- लेन कीपिंग असिस्ट
- स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
- हाईवे ड्राइविंग असिस्ट
- 360° कैमरा
- मल्टिपल पार्किंग सेंसर
- रिमोट स्मार्ट पार्किंग एसिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- मल्टीप्ल एयरबैग्स और स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम
Kia EV3 का इंटीरियर फ्यूचरिस्टिक, स्पेसियस और टेक-लोडेड होगा, जबकि इसमें सेफ्टी फीचर्स इसे एक स्मार्ट और सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV बनाएगा।
Read Also: 20 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार SUV; कीमत ₹8 लाख से शुरू
लॉन्च डेट और कीमत
Kia EV3 को इसी साल 18 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी कीमत आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसकी कीमत लगभग 20 लाख से लेकर 30 लाख (Ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद है, लेकिन इसका कीमत वेरिएंट के हिसाब से कुछ ज्यादा भी हो सकता है। जैसे:-
- स्टैंडर्ड रेंज (58.3 kWh) – 20 लाख से 25 लाख (बेस वेरिएंट से मिड वेरिएंट)
- लॉन्ग रेंज (81.4 kWh) – 26 लाख से 28 लाख (ज्यादा रेंज और ज्यादा फीचर्स केसाथ)
- GT Line (प्रीमियम परफॉर्मेंस) – 28 लाख से 35 लाख (AWD और टॉप फीचर्स)
Kia EV3 की ऑन-रोड कीमत लगभग 23 लाख से 40 लाख के बीच होगी।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.