Volkswagen सितंबर 2026 तक भारत में एक ऐसी suv लॉन्च कर सकती है जो सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की सभी गाड़ियों को टक्कर देगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Volkswagen Tera एक नई कॉम्पैक्ट SUV है, जिसे खास तौर पर बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह SUV 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई थी, और इसी साल सितंबर 2026 तक भारत में आने की उम्मीद है। यह कार Volkswagen की MQB A0 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसे मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर ड्राइविंग और सेफ्टी देता है। Volkswagen Tera को Baby SUV भी कहा जाता हैं, क्योंकि इसका डिजाइन बड़ी SUVs जैसे Tiguan से इंस्पायर्ड है, लेकिन कीमत कम रखा जाएगा। भारत में यह SUV सबसे ज्यादा सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में टक्कर देगी, जो आज के समय में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सेगमेंट है, जैसे:- Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Maruti Suzuki Fronx इन सब जैसी कारों को Volkswagen Tera टक्कर दे सकती हैं।
डिजाइन
Volkswagen Tera का डिज़ाइन काफी स्पोर्टी और मॉर्डन है, जो युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके फ्रंट में ग्रिल और LED DRLs के साथ आकर्षक लुक, ऑल-LED हैडलाइट्स और शार्प बॉडी लाइन्स, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, ब्लैक क्लैडिंग और रूफ रेल्स SUV लुक को और मजबूत बनाते हैं। मतलब कुल मिलाकर इसका डिज़ाइन Baby Tiguan जैसा फील देगा।
Read Also: Mahindra की इस नई SUV का डिजाइन और फीचर्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे कीमत ₹9.30 लाख से शुरू।
इंजन और परफॉर्मेंस
Volkswagen Tera को कंपनी ने छोटी, लेकिन दमदार इंजन ऑप्शन दिया है जो खास तौर पर माइलेज और परफॉर्मेंस बैलेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो बेहतरीन पावर और टॉर्क दे सकती है। जैसे इसके 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल में 3-सिलेंडर इंजन मिल सकती है जो 114 bhp की पावर और 170 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। इसके साथ ही इसमें 1.5L TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता हैं जो लगभग 150 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क उत्पन्न करेगी। और इस कार में 6 – स्पीड मैनुअल और 6 – स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी देखने को मिल सकते है। और यह कार 18 से 20 km/l की माइलेज भी देगी।
इंटीरियर फीचर्स
Volkswagen Tera के इंटीरियर को काफी प्रीमियम, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है। आपको वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो आज के समय में एक स्मार्ट SUV में होना चाहिए जैसे:-
- 10.25 – इंच का डिजिटल मीटर
- टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग
- एंबिएंट लाइटिंग
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- लेदर सीट्स
- कीलेस एंट्री और पुश – बटन स्टार्ट
- रियर व्यू कैमरा
- पार्किंग सेंसर
- सनरूफ
- यूएसबी Type – C पोर्ट्स
- 6 – स्पी0कर साउंड सिस्टम
कुल मिलाकर, इस गाड़ी में इंटीरियर, फीचर्स और प्रीमियम क्वालिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलेगा।
सेफ्टी फीचर्स
Volkswagen Tera को सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत SUV माना जा रहा है। क्योंकि इसे NCAP में 5 – सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इस सेगमेंट में इसे बहुत सुरक्षित बनाती है। इसके साथ ही इसमें कई बेसिक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे:-
- 6 एयरबैग्स
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम
- सीट बेल्ट रिमाइंडर
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- ADAS
- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
- एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेन असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- रियल क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- रियर व्यू कैमरा
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- रैन सेंसर
इस SUV कार में आपको ये सब सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिसके कारण यह कार अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत कार बन सकती हैं।
Read Also: Tata की इस इलेक्ट्रिक कार के सामने नहीं टिक पाएगी कोई और EV कार, देखिए क्या है इसमें खास।
कीमत
Volkswagen Tera की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख से 15 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी। और इसके ऑन-रोड कीमत बेस वेरिएंट के लिए लगभग 9 लाख से 10 लाख तक होगी, और टॉप वेरिएंट की कीमत 14 लाख से 17 लाख तक हो सकती हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.