Mahindra की इस नई SUV का डिजाइन और फीचर्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे कीमत ₹9.30 लाख से शुरू। 

Mahindra Vision S, महिंद्रा की एक नई और फ्यूचर-रेडी कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट है, जिसे 2025 में कंपनी के Vision Series के तहत पेश किया गया था। यह SUV खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जो छोटे साइज में भी एक दमदार, रग्ड और प्रीमियम SUV अनुभव चाहते हैं। यह SUV 4 मीटर से कम लंबाई वाले सेगमेंट में आएगी क्योंकि यह कार भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेगमेंट, कॉन्पैक्ट SUV की डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। Mahindra Vision S को कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड जैसी कई पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। यही वजह है कि यह SUV भविष्य की जरूरत के हिसाब से काफी एडवांस मानी जा रही है। इसके अलावा, यह SUV आगे चलकर Scorpio या Bolero की नई जनरेशन का हिस्सा बन सकती है, और यह कार इसी साल जून 2026 तक भारतीय बाजार में लांच होने की संभावना हैं। 

डिजाइन 

Mahindra Vision S
Mahindra Vision S

Mahindra Vision S का डिजाइन इसे बाकी सब कॉम्पैक्ट SUVs से बिल्कुल अलग और खास है, इसका लुक रग्ड़ और मॉडल स्टाइल का शानदार कॉन्बिनेशन है, जो इसे एक  mini Scorpio या mini Defender जैसा फील देता है। जैसे:- 

  • सीधा और ऊंचा फ्रंट फेस 
  • चौकोर बॉडी शेप, जो इसे असली SUV लुक देता है
  • मजबूत और मस्कुलर रोड प्रेजेंस 
  • स्क्वायर LED हैडलाइट्स और यूनिक DRLs 
  • चौड़ी रेक्टेंगुलर ग्रील 
  • ब्लैक बंपर + सिल्वर स्किड प्लेट 
  • पिक्सेल-स्टाइल LED फॉग लैंप
  • फ्लेयर्ड व्हील आर्च 
  • मोटी बॉडी क्लैडिंग 
  • फ्लश-टाइप डोर हैंडल 
  • रूफ रेल्स और साइड स्टोरेज बॉक्स 
  • ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स
  • टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील (Thar जैसा स्टाइल)
  • LED टेललाइट्स जो फ्रंट डिजाइन से मैच करती हैं 
  • वर्टिकल ब्रेक लाइट्स

Mahindra Vision S का डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो छोटी SUV में भी बड़ा और दमदार लुक चाहते हैं और ऑफ-रोडिंग स्टाइल के साथ मॉडर्न फीचर्स पसंद करते है। यह SUV देखने में जितनी स्टाइलिश है, उतनी ही मजबूत और फ्यूचरिस्टिक भी लगती हैं। 

Read Also: Mahindra Scorpio N आ रही है बाजार में तहलका मचाने अपनी नई अंदाज में। 

इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra Vision S को एक फ्यूचर-रेडी SUV के रूप में तैयार किया जा रहा है, इसलिए इसमें इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में काफी एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। यह SUV Mahindra के नए NU_IQ प्लेटफार्म पर आधारित होगी, जो मल्टी-पावरट्रेन सपोर्ट करता है। 

मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन 

Vision S की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग इंजन विकल्प मिल सकते हैं, जैसे पहला इलेक्ट्रिक वर्जन जो फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ आएगी, और दूसरा पेट्रोल इंजन जिसमें लगभग 1.2L का टर्बो पैट्रोल इंजन होगा और तीसरा डीजल इंजन जिसमें लगभग 1.5L का डीजल इंजन होगा। यह सभी ऑप्शन NU_IQ प्लेटफार्म की वजह से संभव है, जो ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV दोनों को सपोर्ट करता है। इसके हाईब्रिड पावरट्रेन पर अभी कोई खास अपडेट नहीं है इसलिए हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने की उम्मीद बहुत काम हैं। 

मुख्य परफॉर्मेंस फीचर्स 

Mahindra Vision S को सिर्फ शहर के लिए नहीं, बल्कि ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल व्हील ड्राइव) का ऑप्शन देखने को मिलता है और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन के साथ बेहतर टॉर्क आउटपुट (खासकर डीजल और EV में) और स्मूद ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन। इसका परफॉर्मेंस सेटअप इसे सिटी + ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट SUV बनती है। 

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स 

Mahindra Vision S का इंटीरियर फ्यूचरिस्टिक, प्रीमियम और रग्ड SUV फील का शानदार कांबिनेशन देता है। इसमें नई टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों पर खास ध्यान दिया जाएगा जैसे:-

इंटीरियर 

Vision S का केबिन काफी मॉडर्न और एडवांस बनाया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाती है। जैसे:- 

  • ड्यूल स्क्रीन सेटअप 
  • 3-स्पोक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील 
  • ड्यूल-टोन, केबिन 
  • पैनोरमिक सनरूफ 
  • टच-आधारित क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम 
  • वायरलेस फोन चार्जिंग 
  • बड़ा सेंटर कंसोल 
  • प्रीमियम सीट्स 
  • नए डिजाइन के AC वेंट्स 
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स 

सेफ्टी फीचर्स 

  • Level – 2 ADAS 
  • 6 एयरबैग्स 
  • ABS, EBD और ESP 
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) 
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक 
  • 360° कैमरा 
  • हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल 
  • मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर 

Mahindra Vision S का इंटीरियर प्रीमियम और हाई-टेक होगा, और इसमें मॉडर्न और एडवांस प्रोटेक्शन सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। साथ ही यह SUV कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी तीनों का शानदार पैकेज भी देने वाली है।

Read Also: Mahindra Bolero 2026 अपने एक नए अंदाज मे, अब मिलेगी 20 kmpl तक की माइलेज 

कीमत 

Mahindra Vision S की कीमत अभी कंपनी द्वारा ऑफिशियल रूप से घोषित नहीं की गई है क्योंकि यह अभी एक कॉन्सेप्ट है, लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 9.30 लाख से 16 लाख (Ex-showroom) तक जा सकती हैं। लेकिन इसके वेरिएंट के हिसाब के इसकी कीमत में उतार-चढ़ा हो सकते हैं। जैसे:- 

  • बेस वेरिएंट –9.30 लाख से 10.50 लाख
  • मिड वेरिएंट –11 लाख से 13 लाख 
  • टॉप वैरियंट – 14 लाख से 16 लाख

यह कीमत अनुमानित है, लॉन्च के समय बदल भी सकती है क्योंकि अलग-अलग इंजन और फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत में फर्क होगा।

Leave a Comment