Tata Motors की Avinya का डिज़ाइन इसे बाकी कारों के मुकाबले बिल्कुल अलग और Futuristic बनाता है इसमें 75 kWh से 90 kWh की बड़ी बैट्री पैक मिलेगी। जो लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच Tata Motors ने अपनी Tata Avinya का कॉन्सेप्ट सामने लाई है, यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट कार है, जिसे Tata Motors ने खास तौर पर अगली पीढ़ी की EV टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। और इस कार को Tata की नई Gen 3 EV आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है। Tata Avinya को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पारंपरिक कारों की सीमाओं को तोड़ते हुए SUV, MPV और Hatchback का एक अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करे। इसमें स्पेस, कंफर्ट और स्मॉल टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान रखा गया है, जिससे यात्रियों को एक शांत और प्रीमियम अनुभव मिल सके। यह कार आने वाले समय में भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजारों में एक बड़ा बदलाव कर सकती है। और इस कार को इसी साल 2026 में नवंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा।
डिजाइन

Tata Motors की Avinya का डिज़ाइन इसे बाकी कारों के मुकाबले बिल्कुल अलग और Futuristic बनाता है, और यह कार पारंपरिक SUV डिज़ाइन को पीछे छोड़ते हुए एक नई स्टाइलिश डिज़ाइन पेश करती है। इसमें सामने की तरफ LED DRLs दी गई है जो T शेप में दिखाई देती है। और इसमें Butterfly doors (पंख जैसी दरवाजे) हैं जो इस कार को और भी ज्यादा attractive बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें लो-प्रोफाइल और एयरोडायनेमिक बॉडी डिज़ाइन, मिनिमलिस्टिक और प्रीमियम एक्सटीरियर। ये सभी इस कार में देखने को मिलेंगे क्योंकि इसका डिजाइन Human-centric कॉन्सेप्ट पर आधारित है यानी इसमें आराम और स्पेस पर खास ध्यान दिया गया है।
Read Also: छोटी फैमिली के लिए ये इलेक्ट्रिक कार है सबसे जबरदस्त कीमत सिर्फ
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
Tata Avinya को खास तौर पर एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें नई Gen 3 EV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इस कर में हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिक बैटरी भी दी गई है, इसमें 75 kWh से 90 kWh की बड़ी बैट्री पैक मिलेगी। जो लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। जिससे इस कार को लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयोग किया जा सकता हैं। इसके साथ ही इस कार में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा, जो लगभग 30 मिनट में फुल चार्ज कर देगी जिससे यह एक चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देगी।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

Tata Avinya का इंटीरियर और सेफ्टी दोनों ही इसे एक फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम EV कार बनाता हैं, और इसमें कंफर्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगा।
इंटीरियर फीचर्स
- फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन
- वॉइस कंट्रोल और AI बेस्ड स्मार्ट सिस्टम
- ह्यूमन – सेंट्रिक डिजाइन
- पैनोरमिक सनरूफ
- फ्लैट फ्लोर और बड़ा केबिन स्पेस
- Lounge-style आरामदायक सीटिंग
- Eco – friendly मटेरियल का उपयोग
- एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम फिनिश
- हिडेन AC वेंट्स और क्लीन डैशबोर्ड डिजाइन
सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग्स
- Level-2 ADAS
- AI आधारित स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम
- 360° कैमरा
- मजबूत Gen 3 प्लेटफॉर्म (बेहतर क्रैश सेफ्टी)
- हाई स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी
- वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी
- स्मार्ट अलर्ट और कनेक्टिविटी – बेस्ड सेफ्टी फीचर्स
- सीट बेल्ट रिमाइंडर
- ओवर स्पीड वार्निंग
- बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल सिस्टम
- ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम
Tata Avinya में इंटीरियर और सेफ्टी का ऐसा कॉन्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे एक प्रीमियम, स्मार्ट और सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार बनती है।
Read Also: Mahindra Thar आ रही हैं अब इलेक्ट्रिक अवतार में, रेंज 500 किलोमीटर
कीमत
Tata Avinya की कीमत लगभग 30 लाख से 60 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती हैं। लेकिन इसके वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जैसे:-
- बेस मॉडल – 30 लाख – 35 लाख
- मिड वेरिएंट – 35 लाख – 45 लाख
- टॉप वेरिएंट – 50 लाख – 60 लाख
इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 35 लाख से 65 लाख तक जा सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.