छोटी फैमिली के लिए ये इलेक्ट्रिक कार है सबसे जबरदस्त कीमत सिर्फ ₹7.5 लाख से शुरू

इस कार की कीमत सिर्फ ₹7.5 लाख से शुरू से शुरु होती है इसका डिजाइन खास तौर पर युवाओं और छोटे परिवार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Vinfast VF 3 एक छोटी इलेक्ट्रिक मिनी SUV कार है, जिसे वियतनाम की कंपनी Vinfast ने बनाया है। यह कार खास तौर पर शहर में चलाने के लिए बनाई गई हैं और इस कार को बजट इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च किया जाएगा। और भारत में इस कार को इसी साल 2026 में अक्टूबर से नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। और यह कार सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो जाएगी। इस कार में 4 लोगों को बैठने की जगह होगी और इसका डिजाइन खास तौर पर युवाओं और छोटे परिवार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही इसकी इलेक्ट्रिक तकनीक इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाती हैं। 

डिजाइन 

Vinfast VF 3 का डिजाइन छोटा होने के बावजूद भी SUV जैसा मजबूत और बॉक्सी रखा गया है। इस कार का डिजाइन खास तौर पर शहर और खराब सड़कों पर आसानी से चलाने के लिए बनाया गया हैं। जैसे इसकी बॉक्सी और रग्ड SUV डिजाइन, ब्लैक क्लैडिंग के साथ व्हील आर्च, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, ब्लैक फ्रंट और रियर बंपर, छोटी लेकिन मजबूत बॉडी और 16 – इंच व्हील के साथ 3 – डोर डिजाइन ये सब इस कार में देखने को मिलेगी। और इसका साइड प्रोफाइल काफी बॉक्सी है जिससे यह कार छोटी होने के बावजूद भी SUV जैसा लुक देगी। 

Read Also: Mahindra Bolero 2026 अपने एक नए अंदाज मे, अब मिलेगी 20 kmpl तक की माइलेज 

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस 

Vinfast VF 3 एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें छोटी बैटरी दी गई है, लेकिन यह कार शहर के उपयोग के लिए अच्छा साबित हो सकता हैं। क्योंकि इसमें 18.6 kWh की बैटरी दी जाएगी जो लगभग 39 bhp की पावर और 110 Nm की टॉर्क उत्पन करेगी। जिससे यह कार लगभग 200–215 km की रेंज भी देगी। और यह अपनी 0 – 50 km/h की रफ्तार सिर्फ 5.3 सेकेंड में पूरी कर पाएगी। और इन सब के साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी दी गई है जो लगभग 36 मिनट में ही 10% से 70% तक बैटरी को चार्ज कर सकती हैं। इन सब के कारण ही इस कार को शहर में रोजाना चलाने वालों के लिए अच्छी मानी जा रही हैं। 

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

Vinfast VF 3 का इंटीरियर सिंपल और मॉडर्न डिजाइन में बनाया गया है, जिसमें ज्यादा बटन नहीं दिए गए है क्योंकि इसमें ज्यादातर कंट्रोल टच से ही होता हैं। जैसे:- 

  • 10 – इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • Key – लेस एंट्री 
  • नेवीगेशन सिस्टम 
  • डिजिटल ओडोमीटर 
  • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक 
  • रियर पार्किंग कैमरा 
  • फोल्ड होने वाली रियल सीट 
  • 4 सीट लेआउट 
  • AC और हीटर 
  • पावर डोर लॉक 
  • सेंट्रल लॉकिंग

ये सब इंटीरियर और टेक्नोलॉजी आपको इस कार में देखने को मिलेंगे। जिसके कारण यह कार ज्यादा लक्जरी नहीं होगी, लेकिन शहर में रोजाना इस्तेमाल करने के लिए ठीक हैं। 

सेफ्टी फीचर्स 

Vinfast VF 3 में बेसिक और कुछ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है, जो ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा के लिए जरूरी होती हैं। जैसे:- 

  • एयरबैग
  • ABS (एंटी – लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD 
  • ब्रेक असिस्ट 
  • ट्रेक्शन कंट्रोल 
  • हिल स्टार्ट असिस्ट 
  • रियर पार्किंग सेंसर 
  • रियर कैमरा 
  • सीट बेल्ट वार्निंग
  • क्रैश सेंसर
  • इंजन वार्निंग
  • एंटी थेफ्ट डिवाइस
  • सेंट्रल लॉकिंग 
  • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

ये सभी सेफ्टी फीचर्स इस कार में मौजूद है, जिससे यह कार एक बजट इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से अच्छी फीचर्स वाली कार बनती है। 

Read Also: Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही है ये शानदार SUV। कीमत सिर्फ ₹10 लाख से शुरू। 

कीमत 

Vinfast VF 3 एक बजट इलेक्ट्रिक कार होने वाली है इसलिए इसकी कीमत भी काफी कम रखी जाएगी। इसकी कीमत लगभग 7.5 लाख से 10 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी, हालांकि इसके वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत में बदलाव हो सकती है, और टॉप मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा भी हो सकती हैं। 

Leave a Comment