Mahindra Bolero 2026 अपने एक नए अंदाज मे, अब मिलेगी 20 kmpl तक की माइलेज 

Mahindra की  Bolero भारत की सबसे लोकप्रिय और मजबूत 7-सीटर SUV में से एक रही है, खासकर ग्रामीण और खराब सड़कों वाले क्षेत्रों में। अब महिंद्रा कंपनी अपनी नई Mahindra Bolero 2026 को एक नई डिजाइन, बेहतर फीचर्स और अपडेट इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नई बोलेरो पहले से ज्यादा मॉडर्न और आरामदायक होने वाली है। क्योंकि महिंद्रा ने इस मॉडल को इस तरह डिजाइन किया है, कि यह पुराने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखें और नए जमाने के फीचर्स के साथ युवाओं को भी आकर्षित करें इसका मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार डीजल इंजन इसे हर तरह की सड़कों के लिए उपयोगी बनाती है।

डिजाइन

Mahindra Bolero 2026 का डिजाइन पहले के जैसा बॉक्सी रहेगा, परंतु इसमें कुछ आधुनिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे नई फ्रंट ग्रील, LED DRL हैडलाइट्स, नया बंपर और बड़े व्हील आर्च के साथ नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। और इसके पीछे की तरफ नया टेललाइट डिजाइन, स्पॉयलर और हाई माउंट स्टॉप लैंप यह सभी बदलाव इसके पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देगी।

Read Also: Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही है ये शानदार SUV। कीमत सिर्फ ₹10 लाख से शुरू। 

इंजन और परफॉर्मेंस 

Mahindra Bolero 2026 में कंपनी अपने पुराने मॉडल के तरह ही इसमें भी डीजल इंजन देगी, क्योंकि बोलेरो हमेशा से मजबूत और माइलेज वाली डीजल SUV के लिए जानी जाती है, इसीलिए इस नए मॉडल में इंजन को पहले से ज्यादा रिफाइन और बेहतर माइलेज वाला बनाया जाएगा, जो लगभग 2.0 लीटर (1999cc) का 4 – सिलेंडर वाला डीजल इंजन होगा। इस कार की इंजन 75 bhp @ 3600 rpm की पावर उत्पन करेगी। और 210 Nm की टॉर्क भी उत्पन्न करेगी। इसमें 5-स्पीड  मैनुअल गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा। और इस कार में पहाड़ और ऊबर – खाबड़ रास्तों पर बेहतर पकड़ के लिए रियर व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम भी दिया जाएगा। और इस कार की रियल माइलेज 16 से 18 km/l होगी। क्योंकि डीजल इंजन होने की वजह से यह SUV कार माइलेज के मामले में भी अच्छी मानी जाती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी 

Mahindra Bolero 2026 में पहले से ज्यादा मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी देखने को मिलेंगे। क्योंकि इस नई बोलेरो में आराम, कनेक्टिविटी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया हैं। जैसे:- 

  • 17.8 cm की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम 
  • ब्लूटूथ, USB और मोबाइल कनेक्टिविटी 
  • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल 
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • पावर विंडो
  • सेंट्रल लॉकिंग 
  • रिमोट Key 
  • USB Type-C चार्जिंग पोर्ट 
  • रियल व्यू कैमरा 
  • क्रूज कंट्रोल (टॉप मॉडल में) 
  • बेहतर सस्पेंशन टेक्नोलॉजी

इन सब फीचर्स के कारण महिंद्रा की यह नई Bolero पहले से ज्यादा आरामदायक और मॉडर्न SUV बनेगी।

सेफ्टी फीचर्स 

Mahindra Bolero 2026 में सेफ्टी पर भी पहले से ज्यादा ध्यान दिया गया है, इसमें बेसिक और कुछ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। जैसे डुअल एयरबैग, ABS (Anti-Lock Braking System), EBD (Electronic Brakeforce distribution), रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और इंजन इमोबिलाइजर के साथ मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और खराब सड़क के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस यह सभी सेफ्टी फीचर्स ड्राइविंग को पहले से और भी ज्यादा सुरक्षित बनाएगी।

लॉन्च डेट और कीमत 

Mahindra Bolero 2026 का लॉन्च इसी साल अगस्त 2026 में होने की उम्मीद है। इस कार के लॉन्च के समय लगभग इसकी की कीमत 10 लाख से 12 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी। इस कर की कीमत अलग-अलग वेरिएंट और शहर के हिसाब से थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है जैसे: – 

  • बेस मॉडल –10 लाख 
  • मिड मॉडल –11 लाख 
  • टॉप मॉडल –12 लाख 

इस कार की ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस + RTO + टैक्स इन सब मिलाकर शहर के अनुसार लगभग 11 लाख से 13.5 लाख के बीच हो सकती हैं।

Leave a Comment