Hyundai का आ रहा है एक शानदार 7-सीटर – Hyundai Stargazer

Hyundai Stargazer एक प्रीमियम MPV कार है, जो स्टाइलिश डिजाइन और आरामदायक सीटिंग के साथ आती है। यह कार खास तौर पर बड़ी फैमिली और ट्रैवल के लिए बनाई गई है। इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है, और इसका इंटीरियर काफी मॉडर्न और स्पेशियस है।

इसके साथ ही यह कार आधुनिक डिजाइन, बड़ा केबिन, नए फीचर्स और अच्छे माइलेज के साथ आने की उम्मीद है। भारत में यह MPV सेगमेंट में Toyota Rumion, Maruti Ertiga और Kia Carens जैसी कारों को टक्कर दे सकती है।

डिजाइन

Hyundai Stargazer का डिजाइन काफी अलग और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें H-शेप के LED DRLs, बड़ा फ्रंट ग्रिल और 16-इंच के स्टाइलिश डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा मॉडर्न रियर लाइट डिजाइन और एयरोडायनामिक बॉडी इसे एक प्रीमियम और यूनिक लुक देती है। यही वजह है कि यह कार भीड़ में अलग आएगी। 

Read Also: Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही है ये शानदार SUV। कीमत सिर्फ ₹10 लाख से शुरू। 

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Stargazer का इंजन और परफॉर्मेंस इसे एक भरोसेमंद फैमिली MPV बनाते हैं, जिसमें पावर, स्मूद ड्राइव और अच्छा माइलेज तीनों का बैलेंस मिलता है।

इसमें 1.5 लीटर Smartstream पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसकी क्षमता 1497 cc और 4 सिलेंडर होगी। यह इंजन लगभग 113–115 HP की पावर और 144 Nm का टॉर्क दे सकता है।

इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और IVT (CVT टाइप) गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं, जो खासकर शहर में स्मूद और झटके रहित ड्राइविंग का अनुभव देते हैं।

माइलेज की बात करें तो यह लगभग 15.7 km/l से 20 km/l के बीच हो सकता है, जो एक 7-सीटर कार के लिए अच्छा माना जाता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Hyundai Stargazer में कई आधुनिक और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे एक प्रीमियम फैमिली कार बनाते हैं। इसमें कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और सेफ्टी का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है, जैसे:

  • 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  • Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट
  • ब्लूटूथ और USB कनेक्टिविटी
  • वायरलेस मोबाइल चार्जिंग
  • 4.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (TFT LCD)
  • Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (कुछ वेरिएंट्स में)
  • ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Sport, Smart)
  • 6 एयरबैग्स
  • ABS + EBD
  • 360° कैमरा
  • सुनरूफ़
  • हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC)
  • व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM)
  • BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम (कुछ वेरिएंट्स में)
  • LED लाइटिंग और मॉडर्न इंटीरियर
  • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

इन सभी फीचर्स के साथ यह कार टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कम्फर्ट तीनों में काफी आगे नजर आती है।

कीमत और लॉन्च डेट

Hyundai Stargazer को भारत में 2026 जुलाई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 9.60 लाख से 17 लाख रुपये (Ex-showroom) के बीच हो सकती है। वेरिएंट के अनुसार कीमत कुछ इस तरह हो सकती है—

  • बेस मॉडल – करीब 9.60 लाख
  • मिड वेरिएंट – लगभग 11 लाख से 14 लाख
  • टॉप वेरिएंट – लगभग 15 लाख से 17 लाख

इसके साथ ही भारत में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 11 लाख से 19 लाख के बीच हो सकती है।

मेरा राय 

अगर Hyundai Stargazer सही कीमत और फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च होती है, तो यह MPV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

खासकर उन लोगों के लिए जो Maruti Ertiga या Toyota Rumion जैसी कारों से थोड़ा ज्यादा स्टाइल और फीचर्स चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा महंगी MPV नहीं लेना चाहते।

हालांकि भारत में MPV खरीदने वाले ज्यादातर लोग अभी भी माइलेज और भरोसे को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए Stargazer की असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह कीमत, माइलेज और फीचर्स के बीच कितना अच्छा संतुलन बना पाती है।

Leave a Comment