नई Skoda Kushaq मे की ऐसी कमियाँ है जिसकी वजह से ये Kia Seltos, Hyundai Creta, Tata Sierra जैसी गाड़िया, मतलब मिड-साइज SUV सेगमेंट में पीछे रहा जाती हैं।
Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, कई सारे नए अपडेट और अपनी नई डिजाइन के साथ इसके बावजूद इस कार वो कमियां रह गई जिसकी वजह से ये अपनी कंपटीशन की गाड़िया Kia Seltos, Hyundai Creta, Tata Sierra जैसी गाड़िया, मतलब मिड-साइज SUV सेगमेंट में पीछे रहा जाती हैं। चाहिए मैं एक-एक करके बताता हूँ कि आखिर Skoda Kushaq के फेसलिफ्ट में भी क्या कमी रह गई। और अगर आप नई Skoda Kushaq खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता हैं।
Features और Technology
अगर अभी की गाड़ी पर 10-15 लाख रुपए लगाता है तो उसकी सबसे पहली डिमांड होती हैं ‘फीचर्स’ क्यों कि अभी गाड़ियों का कॉम्पटीशन सबसे ज्यादा फीचर्स टिका हुआ है हर कोई अपनी गाड़ी में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स चाहता है। जहां सेगमेंट Seltos और Creta जैसी गाड़ियाँ इतनी ज्यादा फीचर्स के साथ आती हैं कि आप गिनते-गिनते तक जाओगे। और यहां Skoda Kushaq 2026 में कई बेसिक फीचर्स भी नहीं मिलते हैं, इसके टॉप वेरिएंट्स में भी नहीं।
जैसे इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स नहीं दिए गए हैं, न ही 360-डिग्री कैमरा सिर्फ रियर कैमरा मिलता है, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक नहीं मिलता हैं, ऊपर से जो रियर कैमरा दिया गया है, उसकी क्वालिटी भी खास नहीं है, जिससे पार्किंग के समय उतना क्लियर व्यू नहीं मिलता जितना आजकल दूसरी कारों में देखने को मिलता है।
ड्राइविंग के दौरान एक और छोटी लेकिन अहम परेशानी सामने आती है टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स, जिन्हें चलते-चलते इस्तेमाल करना थोड़ा ध्यान भटकाने वाला हो सकता है, क्योंकि इसमें फिजिकल बटन जैसी आसानी नहीं मिलती। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम का UI थोड़ा भरा-भरा और कन्फ्यूजिंग लगता है, और कुछ यूजर्स को wired Android Auto कनेक्टिविटी में भी दिक्कतें आई हैं, जबकि वायरलेस कनेक्टिविटी हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं है। कुल मिलाकर टेक और कन्वीनियंस के मामले में कुछ जगह अभी भी सुधार की जरूरत साफ नज़र आती है।

Read Also: Mahindra Thar आ रही हैं अब इलेक्ट्रिक अवतार में, रेंज 500 किलोमीटर
इंटीरियर और कंफर्ट
अगर आप इस कार को फैमिली यूज़ के नजरिए से देखते हैं, तो कुछ प्रैक्टिकल कमियां आपको जान लेना चाहिए जैसे पीछे की सीट की चौड़ाई ज्यादा नहीं है इसलिए तीन लोगों को लंबे सफर में बैठाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऊपर से 385 लीटर का बूट स्पेस भी सेगमेंट के हिसाब से थोड़ा कम लगता है, खासकर जब ज्यादा सामान लेकर निकलना हो। ड्राइव के दौरान एक और चीज महसूस होती है कैबिन में रोड, हवा और इंजन की आवाज (NVH) खासकर हाई स्पीड पर साफ सुनाई देती है, जिससे अंदर का प्रीमियम फील थोड़ा कम हो जाता है। वहीं सस्पेंशन थोड़ा सख्त सेट किया गया है, जो स्मूद हाईवे पर तो ठीक लगता है, लेकिन खराब सड़कों या गड्ढों पर लो स्पीड में राइड उतनी कम्फर्टेबल नहीं लगती हैं।
इंजन
Skoda ने इंजन के मामले में कुछ अच्छा किया है लेकिन फिर भी कुछ बड़ी कमियां रह गई है जैसे इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता हैं जो सेगमेंट के किसी और गाड़ी में नहीं मिलता हैं, लेकिन नई Skoda Kushaq में सिर्फ पेट्रोल इंजन ही मिलता है कोई डीजल, CNG या हाइब्रिड ऑप्शन नहीं है, जिससे fuel-conscious यूज़र्स के लिए विकल्प कम हो जाते हैं। यहां पर Skoda को कम से कम एक और ऑप्शन देना चाहिए। वैसे अभी के मार्केट के हिसाब से इसमें एक हाइब्रिड का ऑप्शन देना कंपनी के लिए ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा। क्यों की अभी भारत में हाइब्रिड कार की डिमांड बहुत है लेकिन ग्राहक के पास उतना ऑप्शन ही नहीं हैं सेगमेंट में सिर्फ 1-2 गिने चुने ऑप्शंस ही हैं।
इसके अलावा क्या कमी है
अगर आप Kushaq को वैल्यू के नजरिए से देखते हैं, तो इसमें कुछ practical कमियां सामने आती हैं। सबसे पहले, इसका साइज रोड पर यह अपने rivals जैसे Hyundai Creta और kia Seltos जैसी गाड़ियों के मुकाबले थोड़ा छोटा महसूस होता है, जिससे इसकी road presence उतनी strong नहीं लगती। वहीं reliability को लेकर भी कुछ buyers के मन में सवाल रहते हैं, खासकर DQ200 DSG गियरबॉक्स के long-term performance को लेकर, इसके अलावा, 2026 Kushaq के higher variants की कीमत काफी बढ़ जाती है, जिससे कई बार budget उसी range में पहुंच जाता है जहां बड़े सेगमेंट की SUVs एक बेहतर option लगने लगती हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.