भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट की गाड़ी बिकती है, और इसी SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki Brezza हमेशा से एक भरोसेमंद और लोकप्रिय SUV रही है, और अब कंपनी Brezza की फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली हैं। इसकी लॉन्च डेट 20 अप्रैल 2026 है। Brezza, Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। लेकिन अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट के जरिए इसको और ज्यादा एडवांस और मॉर्डन बनाना चाहती है। चलिए जानते है इसमें कौन से नए फीचर्स और कैसी डिजाइन होने की उम्मीद हैं।
डिजाइन
Maruti Suzuki Brezza 2026 में आपको पूरी तरह नया मॉडल नहीं बल्कि फेसलिफ्ट अपडेट देखने को मिलेगा मतलब ये जनरेशन अपग्रेड नहीं है उसकी कार में फीचर्स और थोड़े-बहुत डिजाइन में बदलाव किए जाएंगे जैसे:–
- नई डिजाइन की अलॉय व्हील
- फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव
- नई ग्रील और क्रोम एलिमेंट
- LED हैडलाइट्स और LED टेललाइट
- ड्यूल–टोन कलर ऑप्शन
ये सब नई Brezza 2026 में देखने को मिल सकता है, जिसके कारण यह कार पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश दिखेगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
Brezza 2026 मे वही पहले वाली ही इंजन देखने को मिलेगी 1.5–लिटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगी, जो 130 HP की पावर और 137 NM का टॉर्क जेनरेट करती हैं और इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। मतलब नई Brezza के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। वेरिएंट भी देखने को मिलेगी। और अगर थोड़ी माइलेज की बात कर ले तो पेट्रोल इंजन में 17 – 20 kmpl देगी। और CNG वेरिएंट में 25.51 Km/Kg तक की माइलेज दे पाएगी। ये पूरा आपके गाड़ी चलने के ऊपर निर्भर करता है कि गाड़ी कैसी माइलेज देगी।
फीचर्स और इंटीरियर
Brezza 2026 में कई नए मॉडर्न फीचर्स भी देखने को मिलेंगे:
- 10.1–इंच की बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस चार्जिंग
- 360 डिग्री कैमरा
- वेंटिलेटेड सीट्स
- सनरूफ
- एंबिएंट लाइटिंग
- हेड–अप डिस्प्ले
इन सब फीचर्स की वजह से Brezza पहले से ज्यादा प्रीमियम SUV बन जाएगी।
सेफ्टी फीचर्स
वैसे लोगों के मन में ये बैठ गया है कि मारुति की गाड़ियाँ सेफ नहीं होती हैं। लेकिन अब मारुति सुजुकी सेफ्टी पर भी काफी काम कर रही हैं जैसे Maruti Suzuki Victorisb में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिलती हैं। और उम्मीद है कि कंपनी नई Brezza में भी अच्छी सेफ्टी देगी, जैसे 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360° कैमरा और ADAS भी दिए जा सकते हैं। अगर कंपनी इसमें सेफ्टी देती है तो एक बार फिर लोग नई Brezza को प्यार देंगे।
Read Also: 2026 Hyundai Exter Facelift की 5 सबसे बड़ी कमियां, खरीदने से पहले जान ले ये सच्चाई
कीमत
इसकी कीमत की बात करे तो Ex-showroom price 8.90 लाख से 14.00 लाख तक हो सकती हैं। इस पर कंपनी ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
कॉम्पटीशन
Brezza कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है। भारत में कॉम्पैक्ट SUV सबसे ज्यादा बिकने वाला सेगमेंट है, लेकिन इसमें कॉम्पटीशन भी बहुत ज्यादा है क्योंकि इसमें Tata Nexon, Mahindra 3XO, Kia Sonet, Hyundai Venue जैसे काफी दमदार गाड़ियाँ मौजूद हैं।
कंपनी को फीचर्स और कीमत का कॉम्बिनेशन सही रखना होगा नहीं तो नए कस्टमर्स लाने में तोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.