Volkswagen अपनी पॉपुलर मिड–साइज SUV Taigun का नया Facelift मॉडल भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह Taigun का सबसे बड़ा अपडेट होने वाला है, क्योंकि यह SUV पहली बार 2021 में लॉन्च हुई थी। उसके बाद से ये इसकी पहली फेसलिफ्ट होने वाली है। ये भारत में 15 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकती, इस नए Facelift मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स में कई बदला भी देखने को मिलेंगे।
इंटीरियर और फीचर्स
Volkswagen Taigun के नए मॉडल में आपको कई नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। जैसे:–
- बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस Android auto और Apple CarPlay
- वेंटिलेटेड सीट्स
- एंबिएंट लाइटिंग
- 360 डिग्री कैमरा
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
यह सब Volkswagen Taigun Facelift में मिलने की उम्मीद हैं और साथ ही इसकी में इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Volkswagen Taigun 2026 में 1.5L TSI Turbo Petrol Engine देखने को मिलेगा जो इंजन परफॉर्मेंस और हाईवे ड्राइविंग के लिए बहुत अच्छा साबित होगा, इसका इंजन 1498cc का होगा जो 150 hp की पावर देगी और 250 nm का टॉर्क और इसमें 4 सिलिंडर टर्बो इंजन और Cylinder Deactivation Technology (ACT) मिलेगी यह टेक्नोलॉजी कम स्पीड पर 2 सिलेंडर बंद कर देती है जिससे माइलेज बढ़ता है। और यह कार हमे अच्छी परफॉर्मेंस भी देगी।
डिजाइन
Volkswagen Taigun Facelift में कई डिजाइन अपडेट भी देखने को मिलेगी, जैसे नया फ्रंट ग्रिल, नई LED हैडलाइट्स जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगेगी, और नया फ्रंट और रियर बंपर, कनेक्टेड LED टेल लाइट और नए अलॉय व्हील्स और साथ ही इसमें नए कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलेगा। इस Facelift का डिज़ाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न बनाया जाएगा।
सेफ्टी फीचर्स
Volkswagen Taigun अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में आती है। क्योंकि इसे Global NCAP Crash test में 5-star safety rating मिली है, जो बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही इसके सेफ्टी फीचर्स में आपको,
- 6 एयरबैग्स
- ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
- हिल होल्ड कंट्रोल
- ISOFIX चाइल्ड सीट
- Level– 2 ADAS
- 360° कैमरा
जैसी सेफ्टी फीचर्स इस कार में आपको मिलेंगे।
Read Also: 2026 Hyundai Exter Facelift की 5 सबसे बड़ी कमियां, खरीदने से पहले जान ले ये सच्चाई
Taigun Facelift की कीमत
इस कार की अनुमानित कीमत लगभग 12.00 लाख से 21.00 लाख (ex-showroom) के बीच हो सकती है।
Volkswagen Taigun Facelift का किन गाड़ियों से होगा मुकाबला
Taigun Facelift का मुकाबला भारत के सबसे ज्यादा कंपटीशन वाला सेगमेंट मिड-साइज SUV में होने वाला है जहां पर इसकी मुकाबला
- Hyundai Creta
- Kia Seltos
- Maruti Grand Vitara
- Toyota Hyryder
- Skoda Kushaq
- Tata Sierra
और हाल ही में लॉन्च हुई Renault Duster से होगी। अगर Taigun 2026 की कीमत फीचर्स के हिसाब से सेट नहीं किया गया तो इसका मार्केट में टिक पाना बहुत मुश्किल है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.