Limo Green का डिज़ाइन काफी सिंपल और मिनिमलिस्ट रखा गया है, जिसमें जरूरत की चीजों पर ही फोकस किया गया है यह कार भारत के बाजारों में 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकती है।
आजकल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए वियतनाम की कंपनी VinFast भारतीय बाजार में अपनी एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV VinFast Limo Green लॉन्च करेगी। यह कार खास तौर पर फैमिली और टैक्सी/कमर्शियल यूज के लिए बनाई गई है। यह कार भारत के बाजारों में 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकती है।
डिजाइन और इंटीरियर
Limo Green का डिज़ाइन काफी सिंपल और मिनिमलिस्ट रखा गया है, जिसमें जरूरत की चीजों पर ही फोकस किया गया है। बाहर की तरफ इसमें फ्रंट और रियर दोनों में V-शेप LED लाइटिंग स्ट्रिप्स दी गई हैं, जो इसे एक अलग पहचान देती हैं, साथ ही 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। अंदर मे केबिन काफी क्लीन और मॉडर्न है, जहां 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, और खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया, बल्कि उसकी जगह Head-Up Display (HUD) का इस्तेमाल किया गया है। वहीं प्रैक्टिकलिटी के मामले में भी यह कार मजबूत है, क्योंकि पीछे की सीट फोल्ड करने पर करीब 1,240 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है, जो ज्यादा सामान ले जाने के लिए काफी उपयोगी है। मतलब इसे फैमिली कार को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।
Read Also: Mahindra B07 Electric SUV पहली बार Testing में दिखी, लॉन्च की तैयारी तेज।
बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13kwh की बैटरी दी गई है जिससे यह कार लंबी दूरी तय करेगी। जो लगभग 450 किलोमीटर तक का रेंज देने का दावा करता है। इसके साथ ही यह कार 201 hp की पावर और 280 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जो सिर्फ 30 मिनट में 10% – 70% तक चार्ज कर सकता हैं। यह कार रेंज के मामले मे फैमिली ट्रिप और सिटी ड्राइव दोनों के लिए काफी अच्छी साबित होगी।
कीमत
VinFast Limo Green की कीमत लगभग ₹19.90 लाख से ₹25 लाख (ex-showroom) हो सकती है। इसके कीमत में उतार चढ़ाव इसके वेरिएंट के हिसाब से जैसे इसके बेस मॉडल की कीमत ₹19.90 लाख से ₹20 लाख के बीच, मीडियम मॉडल की कीमत ₹21 लाख से ₹23 लाख के बीच और इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹23 लाख से ₹25 लाख तक हो सकती हैं। कीमत के ऊपर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.