Tata Punch को टक्कर देने आ रहा है Hyundai Exter का नया अवतार।

Hyundai Exter का नया अवतार मे काफी बदलावों होने वाला है। देखिए कैसा होगा Hyundai Exter Facelift

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो SUV सेगमेंट तेजी से लोगों को अपनी तरफ कर रहा है इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं Tata Punch। इसको ध्यान में रखते हुए Hyundai अपनी पॉपुलर SUV, Exter का नया फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि Hyundai डिजाइन के मामले में हमें क्या नया दे सकता है, तो इसमें आपको पहले से ज्यादा आधुनिक डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। और इस कार की लंबाई 3815 मिलीमीटर, चौड़ाई 1710 मिलीमीटर, और ऊंचाई 1631 मिलीमीटर होगी। जिसके कारण यह कार देखने में attractive होने वाला हैं, और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस कार इसी महीने मार्च 2026 में ही लॉन्च होने की संभावना हैं।

डिजाइन में क्या होगा खास 

Hyundai Exter Facelift की डिज़ाइन की बात करें तो इसमें आपको एक्सटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड देखने को मिलेगा। ओर इसमें नई फ्रंट ग्रील और LED लाइटिंग भी देखने को मिलेगी जो जरूर भी कई की पहले इसमें सिर्फ हेलोजन लाइट आती थी। इसके साथ ही इसमें आपको अपडेटेड बंपर और टेल लैंप डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। और नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें आपको फ्रेश कलर ऑप्शन (जैसे डीप ब्लू) भी मिलेगा जो इस कार को और खास बनाएगी। और इसके बॉडी क्लैडिंग में हल्के बदलाव भी देखने को मिलेंगे। मतलब आप समझिए कि यह कार आपको पहले से ज्यादा मॉडर्न और यूथफुल लगेगी।

Read Also: मिडिल क्लास के लिए Defender होगी लॉन्च कीमत सिर्फ ₹15 लाख से शुरू। 40 kmpl का माइलेज, बड़ा सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS भी। 

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी 

अगर हम Hyundai Exter Facelift की इंटीरियर और टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसका सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलेगा। जैसा कि इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेंगे। और 9.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसमें Android Auto OS के साथ ही OTA अपडेट और थर्ड-पार्टी ऐप सपोर्ट भी देखने को मिलेंगे। जिसके कारण यह कार टेक्नोलॉजी के मामले में अपने सेगमेंट में आगे निकल जाएगी। और साथ ही यह नई इंटीरियर के साथ आएगा जो Tata Punch को भी काफी टक्कर देगी। 

कंफर्ट और फीचर्स 

Hyundai Exter Facelift की कंफर्ट और फीचर्स की बात करें तो यह काफी बेहतर होगी। क्योंकि इसमें ड्यूल-पेन सनरूफ भी मिलने की संभावना है, और इसमें आपको बेहतर सीट डिजाइन भी देखने को मिलेगा जिसके कारण यह कार लंबी सफर के लिए भी अच्छी साबित होगी और इसमें रियर आर्मरेस्ट और कप होल्डर जैसे सभी सुविधा दी जाएगी। और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 60:40 का स्प्लिट सीड्स भी देखने को मिलेगा। इन सब कंफर्ट और फीचर्स के साथ ही यह कार लंबे सफर के लिए हमे ज्यादा आरामदायक और अनुभव भी दे सकता है। 

इंजन और परफॉर्मेंस 

इस कार में अभी एक इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है: 1.2L Kappa पेट्रोल और CNG दोनों में 83 PS Max Power और 113.8 Nm का Max Torque जेनरेट करता है। इसके इंजन में बदलाव होने की कम उम्मीद है। अगर इसकी माइलेज की बात करें तो यह अभी  हमे पेट्रोल इंजन में लगभग 19 से 20 kmpl तक की माइलेज दे देती हैं।

कीमत और सेफ्टी फीचर्स 

Hyundai Exter Facelift की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत लगभग 5.50 लाख से शुरू होकर 10 लाख (ex-showroom) के बीच हो सकती हैं। अगर इसकी सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इस बार Hyundai ने भी सेफ्टी पर कुछ खास ध्यान दे सकता हैं क्यों कि टाटा पंच फेसलिफ्ट ने कंपटीशन बढ़ा दिया है, इसमें 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ESC, हिल होल्ड असिस्ट और इसके साथ इसमें Level-1 ADAS जैसी फीचर्स दी जाने की उम्मीद है।

किस-किस कार से होगी Hyundai Exter Facelift की मुकाबला 

Hyundai Exter Facelift कार की सीधा मुकाबला:

  • Tata Punch
  • Nissan Magnite
  • Renault Kiger
  • Maruti Ignis
  •  Citroen C3

सेगमेंट की सभी गाड़ियों की बड़ी टक्कर देगी क्यों कि नई Hyundai Exter, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी सब ले कर आ रही हैं। 

Leave a Comment