भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर, इसी में tata motors ने अपना ऐतिहासिक SUV को एक नए अवतार में लेकर आ रही है, Tata Sierra EV को इसी साल अप्रैल-जून के बिच लांच किया जाएगा, काफी सारे लोग बेसब्री से इसका लॉन्च का इंतजार कर रहे है। अगर आप एक SUV लवर है तो आपको पता ही होगा कि भारत के सड़कों पर 90s में sierra ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। और हाल ही में डीजल और पेट्रोल के साथ भी आई है। अब यह एक नई मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV के रूप में वापस आ रही है। और हमें पुराने Sierra की क्लासिक डिजाइन और EV टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन मिश्रण भी देखने को मिलेगा। Tata Sierra EV को Tata के नए EV प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिससे हमें इसमें बेहतर परफॉर्मेंस और स्पेस देखने को मिलेंगे। और साथ ही यह SUV उन लोगो के लिए खास हो जाएगा जो इस car में स्टाइल + टेक्नोलॉजी + इको-फ्रेंडली ड्राइविंग चाहते हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
अगर हम Tata Sierra EV के फीचर्स और टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें आपको हाई-टेक फीचर्स मिल सकते हैं जैसे कि इसमें आपको इस कार के अंदर ट्रिपल स्किन इन्फोटेनेमेन्ट सिस्टम देखने को मिलेगा और पैनोरमिक सनरूफ और साथ ही इस कार के अंदर आपको वायरलेस चार्जिंग का सिस्टम भी देखने को मिलेगा। और 360° कैमरा जिससे आप इस कार के अंदर से ही कार के चारों तरफ नजर रख सकते है। और Level-2 का ADAS (Advanced safety)। और वेंटिलेटेड सीट्स जो काफी आरामदायक होगा, और साथ ही प्रीमियम इंटीरियर भी देखने को मिलेगा। Tata Sierra के डीजल और पेट्रोल के जितने फीचर्स मिलते हैं, उतने EV में भी मिलेंगे। इतने सारे फीचर्स के साथ यह SUV कार टेक्नोलॉजी और लग्जरी का पूरा पैकेज ही होगा।

Read Also: Mahindra Scorpio N का नया डिजाइन आया सामने, जल्दी ही होगा लॉन्च।
बैटरी और रेंज
अगर हम इस कार के बैटरी और रेंज की बात करे तो इस SUV में पावरफुल बैटरी और लम्बी रेंज मिलने की उम्मीद है वैसे कंपनी ने इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अगर इसकी बैटरी की बात करें तो हमें इसमें 55 kWh–70 kWh की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही हमें यह कार अच्छी खासी रेंज भी देगी लगभग 500km तक की। और इसका खास बात तो यह है कि इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जो सिर्फ 45 मिनट में ही 0-80% चार्ज कर देगी। जिसके कारण यह कार लंबी दूरी के यात्रा के लिए भी यह एक अच्छी विकल्प हो जाएगी।
सेफ्टी फीचर्स
हालही मे Tata Sierra की डीजल और पेट्रोल वेरिएंट्स ने 5 स्टार की सेफ़्टी रेटिंग हासिल की है। और जब गाड़ी टाटा की हो और बात सेफ़्टी की आए तो इसमें ये पीछे कैसे रह सकती है। इसमे भी 5 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिलेगी। और साथ ही इसमें 6 एयरबैग, ADAS Level-2, हिल होल्ड असिस्ट, और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ़्टी फीचर्स दिए गए हैं। जैसा कि Tata की कारें सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं, Sierra EV भी इसी परंपरा को बरकरार रखेगी।
Read Also: सामने आ गई Tata Sierra की मजबूती, जानिए कितनी सुरक्षित है यह SUV?
Tata Sierra EV की कीमत
भारत में Tata Sierra EV की कीमत 11.49 लाख से 21.29 लाख (ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद है। लेकिन इस कर के वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में उतार चढ़ाव हो सकती है।
- इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख से 18.54 लाख (Ex-showroom) हो सकती है।
- और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21.29 लाख से 25.00 लाख (Ex-showroom) हो सकती है।
Tata Sierra EV क्यों है खास?
Tata Sierra EV सिर्फ एक कार नहीं बल्कि यह एक, फ्यूचर + टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है। और टाटा मोटर्स अपने इस कार को भारतीय EV बाजार की एक मजबूत खिलाड़ी बनाने की तैयारी में है। इसकी खासियत है:
- आईकॉनिक डिजाइन की वापसी
- लंबी इलेक्ट्रिक रेंज
- एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
- प्रीमियम SUV फील
- और पर्यावरण के लिए बेहतर
अगर आप एक स्टाइलिश, दमदार और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं तो Sierra EV आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.