JSW Jetour T2 को भारत में मुख्य रूप से Plug-in Hybrid (PHEV) i-DM पावरट्रेन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसमें लगभग 26.7 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।
हर SUV लवर्स और ऑफ रोडिंग करने वालों का सपना होता है कि वह कभी डिफेंडर खरीदेगा, लेकिन डिफेंडर की कीमत ₹1.03 करोड़ से ₹2.60 करोड़ (ex-showroom) तक जाती है। और यहीं पर कई लोगों का सपना टूट जाता है लेकिन अब उदास होने वाली बात नहीं है क्योंकि JSW Motors इंडियन कर मार्केट में एंट्री करने वाली है वह भी एक ऐसी गाड़ी के साथ जो बिल्कुल डिफेंडर से इंस्पायर्ड है देखने से लगेगा कि यह तो मिनी डिफेंडर है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी कीमत 15 लाख से ही शुरू हो जाएगी और गाड़ी में हर वह एक फीचर्स मिलेगा और ऑफ रोडिंग का भी मजा जैसा लोग चाहते हैं।
कौन सी गाड़ी है?

इस गाड़ी का नाम है Jetour T2, ये एक चाइनीज ऑटोमेकर चेरी का Jetour सब-ब्रांड है। जो भारत में JSW Motors के साथ मिलकर अपनी पहली कार Jetour T2 लॉन्च करेगी। ये एक मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की गाड़ी होने वाली है। हालही में कंपनी ने इस गाड़ी को रिवील किया है।
Read Also: Tata Sierra के पीछे लोग पागल हो गए। जानिए कितने लोगों ने खरीदी नई Tata Sierra, और क्या है इसमें खास?
गाड़ी की डिजाइन।

फोटो में साफ-साफ देख पा रहे होंगे की गाड़ी का डिजाइन कितना ज्यादा एग्रेसिव होने वाला है सामने की तरफ बड़ी अक्षर में Jetour लिखा ब्लैक कलर की ग्रिल LED headlights, फोग लैंप नए डिजाइन के DRLs और एक बड़ी ब्लैक कलर की बंपर। साइड से देखने पर नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, तीन ग्लास सेटअप, नई डिजाइन की रुफ रेल और पीछे से देखने पर तो इसने दिल ही जीत लिया सीधी टेल लाइट्स और रियल SUV लुक के लिए स्पेयर व्हील्स। जो एक ऑफ रोडिंग वाला वाइब देता हैं।
फीचर्स हैं काफी जबरदस्त

फीचर्स के मामले में ये गाड़ी सबसे आगे होने वाली हैं क्यों इसमें 15.6 इच का सेंटर कंसोल स्क्रीन, L2 इंटेलीजेंस ड्राइविंग असिस्टेंस, कलरफुल एंबिएंट लाइट्स और गाड़ी और ज्यादा एडवांस बनाने के लिए इसमें होगा Snapdragon 8155 Smart Chip। और बाकी के सभी जरूर के फीचर्स और टेक्नोलॉजी जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS होंगे।
इंजन
JSW Jetour T2 को भारत में मुख्य रूप से Plug-in Hybrid (PHEV) i-DM पावरट्रेन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिससे यह पारंपरिक पेट्रोल SUVs से अलग पहचान बना सके। इसमें लगभग 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो करीब 154–156 hp और 220 Nm टॉर्क पैदा करता है, और जब इसे इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम के साथ जोड़ा जाता है तो कुल पावर लगभग 221 hp और 390 Nm तक पहुंच सकती है। यह सेटअप 3-स्पीड Dedicated Hybrid Transmission (DHT) के साथ आएगा, जो कार को जरूरत के हिसाब से EV मोड, सीरीज हाइब्रिड और पैरेलल हाइब्रिड के बीच आसानी से स्विच करने देता है। इसमें लगभग 26.7 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में करीब 130–139 किमी तक की रेंज दे सकता है, जिससे शहर में रोज़ाना की ड्राइविंग बिना पेट्रोल खर्च किए भी संभव हो सकती है। ड्राइव ऑप्शन में 2WD और 4WD दोनों मिलेगा 6+ ड्राइविंग मॉडस के साथ, रिपोर्ट्स के मुताबिक JSW भारत में फिलहाल पेट्रोल-ओनली वर्जन लाने के बजाय इसी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस करेगी।
Read Also: Mahindra Scorpio N का नया डिजाइन आया सामने, जल्दी ही होगा लॉन्च।
कब होगा लॉन्च?
ब्रांड ने अभी इसके ऊपर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दिया है लेकिन ऐसा उम्मीद है कि इंडिया में दिवाली 2026 तक यह गाड़ी लॉन्च हो सकती है।
Jetour T2 भारत में plug-in hybrid technology के साथ आने वाली नई SUV है। अगर JSW इसे aggressive pricing और strong feature list के साथ लॉन्च करती है, तो यह Indian SUV market में एक नया विकल्प बन सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.