2026 Hyundai Verna: जानिए कब होगी नई सेडान कार की बुकिंग स्टार्ट? कितने रुपए में और डिलीवरी कब मिलेगी?

हाल ही में नई Hyundai Verna लॉन्च हुई है। इस फेसलिफ्ट में गाड़ी के अंदर और बाहर कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। अगर आप 2026 Hyundai Verna खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी आपके पास होना चाहिए। की कितने रुपए में बुकिंग होगी, कब कार की डिलीवरी मिलेगी और बुकिंग कैसे होगी?

बुकिंग से पहले इन बातों का रखे ध्यान 

नई हुंडई वरना बुक करने के लिए इसकी बुकिंग कीमत ₹25,000 रखी गई है। और बुकिंग से पहले अपनी नई गाड़ी की कैंसलेशन शर्ते और डिलीवरी टाइमलाइन सेल्स रिप्रेजेंटेटिव से ज़रूरी पता कर लें। 

Read Also: 2026 नई Hyundai Verna लॉन्च हो गई, फीचर्स और डिजाइन आपका दिल जीत लेगी। 

नई वरना बुक करने के दो तरीके हैं।

Hyundai की ऑफिशल वेबसाइट से बुकिंग: इसके माध्यम से आप घर बैठे अपनी पसंद का मॉडल बुक कर पाएंगे। सबसे पहले आपको Hyundai इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है, उसके बाद अपने पसंद का वेरिएंट चुनना है। बुकिंग राशि देने से पहले आपसे ये सभी चीजें पूछी जाएंगी। 

  • इंजन और ट्रांसमिशन 
  • वेरिएंट 
  • गाड़ी का कलर 
  • आपकी लोकेशन के हिसाब से आपकी पसंदीदा डीलर 

इसके बाद आपको पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा पेमेंट करने के लिए लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी डाल कर लॉगइन करने उसके बाद बुकिंग राशि ₹25,000 रुपए का पेमेंट करना होगा। उसके बाद आपकी बुकिंग हो जाएगी। और आपको रिसीविंग भी मिल जाएगी। 

सको बुक करने का दूसरा तरीका है कि आप अपने नजदीकी हुंडई डीलर के पास जाकर कर सकते हैं डीलर से कर बुक करने के लिए अक्सर ₹25,000 से लेकर ₹50,000 तक चार्ज लिया जा सकता है डीलर के पास जाकर गाड़ी बुक करने से उस गाड़ी पर चल रहे हैं ऑफर्स और गाड़ी के सभी डिटेल्स को भी वह एक्सप्लेन करके बताता जिससे आपको जरूरत के हिसाब से मॉडल सलेक्ट करने में मदद मिलेगी। 

कब मिलेगी डिलीवरी?

2026 वरना हाल ही में लॉन्च हुई है तो ऐसे में तुंरत इसकी डिलीवरी मिलने की संभावना कम है लेकिन अगर आप वरना लेने वाले हैं तो इसी बुकिंग जल्दी करनी सही रहेगी ताकि डिलीवरी के टाइम जल्दी से जल्दी गाड़ी मिलेगी। नहीं तो इस सेगमेंट में वरना की पॉपुलरिटी को देखते हुए इसका वेटिंग पीरियड बढ़ भी सकता है। 

नई वरना की खास बातें। 

2026 Hyundai Verna

नई Hyundai Verna मे इंटीरियर में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं बहुत सारे नए फीचर्स ऐड किए गए हैं, पुरानी Verna से नई Verna फीचर्स और टेक के मामले में काफी आगे निकल चुकी है और अब इस सेगमेंट की और गाड़ियों के लिए इसे टक्कर देना और ज्यादा मुस्किल हो गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है इसमे अब वो हर एक फीचर्स मिलता है जो आपकी डेली ड्राइविंग को आसान बना देगी।

  • Dual 10.25-inch infotainment system + digital cluster 
  • D-cut steering wheel 
  • ड्राइवर सीट में मेमोरी के साथ आठ तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा है 
  • यात्री के लिए चार तरफ इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वॉक-इन डिवाइस के साथ 
  • Ventilated front seats
  • Rear sunshade 
  • 528 लीटर बूट स्पेस 
  • वायरलेस चार्जिंग 
  • 70 से अधिक ब्लू लिंक कनेक्ट फीचर और 350 से ज्यादा वॉइस कमांड 
  • और सबकी पसंदीदा इलेक्ट्रिक सनरूफ 

Leave a Comment