क्या है MG Majestor का 5-5-5 Ownership Plan और इससे खरीदार को क्या फायदा होगा।  

जब फुल साइज SUV खरीदने की बात होती है तो सिर्फ Fortuner का नाम ही पहले नहीं आता है अब नई MG Majestor का भी नाम आता है और अगर आप MG Majestor खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके दिमाग में एक सवाल जरूर आया होगा कि अगर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं तो इसका मेंटेनेंस कॉस्ट और लॉन्ग टर्म ओनरशिप कैसा होगा मतलब अब यह भी लोगों के लिए एक बड़ा फैक्टर हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए MG ने Majestor के साथ एक नया ओनरशिप प्रोग्राम लाया है जिसका नाम है 5-5-5 Ownership Program। इसमें क्या फायदा मिलने वाला ग्राहक को और क्या है प्रोग्राम?

MG Majestor की खास बातें। 

MG Majestor, MG की नई फुल full-size SUV है 

ये Fortuner को टक्कर देने वाली गाड़ी है इसमें Fortuner से कहीं ज्यादा फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलते हैं जैसे 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12 वे पावर एडजेस्टेबल फ्रंट सीट, वेंटिलेशन और मैसेज फंक्शन, 12.3 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ एंड ड्यूल वायरलेस चार्जर्स। इसके साथ MG सेफ्टी फीचर्स भी अच्छा देती है जैसे ADAS Level 2, 6 Airbags ESC, ABS, EBD, EPB, सभी डिस्क ब्रेक, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर। 

Read Also: Mahindra Scorpio N का नया डिजाइन आया सामने, जल्दी ही होगा लॉन्च। 

MG का 5-5-5 Ownership Plan क्या है?

MG ने जो 5-5-5 Ownership का प्लान ले लेकर आई है यह अभी भारत में बहुत ही नया है इस प्लान में तीन, 5 का मतलब आपको तीन फायदे मिलेंगे। 

  • 5 साल की Unlimited Kilometre Warranty 
  • 5 साल Roadside Assistance 
  • 5 Labour-Free Services 

लेकिन यह सिर्फ MG Majestor के पहले 3000 कस्टमर के लिए ही हैं अगर आपको इस प्रोग्राम का फायदा चाहिए तो आपको Majestor के पहले 3000 कस्टमर में आना होगा और इसके लिए आपको पहले ही गाड़ी बुकिंग करनी होगी जो अभी बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है 41000 के टोकन अमाउंट पर। और उम्मीद है कि मई 2026 से इसके डिलीवरी भी स्टार्ट हो जाएगी 

अगर इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने ऑफिशियली अभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया है इसकी कीमत ऑफीशियली अप्रैल 2026 में बताई जाएगी। अंदाज़ यह है कि इसकी कीमत ₹40 से ₹45 लाख रुपए एक्स शोरूम होने वाली है। 

5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी

MG Majestor के 5-5-5 ओनरशिप प्लान का पहला “5” ग्राहकों को मिलने वाली 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी को दर्शाता है। इसका मतलब है कि कार खरीदने के बाद पूरे 5 साल तक कंपनी की तरफ से वारंटी कवरेज मिलेगा और इसमें किलोमीटर की कोई सीमा नहीं होगी। यानी अगर आप गाड़ी ज्यादा चलाते हैं। लॉन्ग ड्राइव या हाईवे यूज़ करते हैं, तो भी इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स की सुरक्षा बनी रहेगी, जिससे लंबे समय में ओनरशिप का जोखिम काफी कम हो जाएगा।

5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस (RSA)

इस प्लान का दूसरा “5” का मतलब है। 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस को दिखाता है। इसका फायदा यह है कि अगर रास्ते में कार खराब हो जाए, टायर पंचर हो जाए या बैटरी डाउन हो जाए, तो MG की सर्विस टीम तुरंत मदद के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा भी पूरे 5 साल तक मिलेगी और इसमें भी किलोमीटर की कोई सीमा नहीं हैं, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान ड्राइवर को और ज्यादा भरोसा मिलेगा। 

5 लेबर-फ्री सर्विस

तीसरा “5” का मतलब है कि ये 5 लेबर-फ्री सर्विस को दर्शाता है। इसका मतलब है कि शुरुआती पांच सर्विस के दौरान ग्राहकों को सर्विस सेंटर में लेबर चार्ज नहीं देना पड़ेगा, जिससे मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम हो जाती है। इससे नई SUV खरीदने वाले ग्राहकों को शुरुआती सालों में कम खर्च और ज्यादा सुविधा मिलेगी, जो लंबे समय में ओनरशिप को ज्यादा किफायती और तनाव-मुक्त बनाएगा। 

Read Also: सिर्फ 2 महीने में इस SUV को 14000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा, बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई और वेटिंग 7 महीने का। 

MG ऐसा Ownership Package क्यों दे रही है?

इस सेगमेंट में अभी Fortuner का राज है अगर किसी के पास करीब ₹50 लाख रुपए होते हैं और उसे एक फुल साइज SUV लेनी होती है तो ज्यादा तर ऐसा देखा गया हैं वो Toyota Fortuner ही खरीदता हैं। और इसके पीछे का कारण तो आप जानते ही हैं Fortuner की reliability और ब्रांड वैल्यू, तो लोग इसे छोड़ कर MG Majestor क्यों लेंगे। 

इसीलिए MG ने ये प्लान लाया है ताकि वो फुल साइज SUV सेगमेंट में अपना ट्रस्ट बिल्ड कर सकते और फॉरच्यूनर जैसे स्थापित राइवल्स को कंपटीशन दे सके। ये सिर्फ एक ऑफर नहीं हैं बल्कि MG का मार्केट स्ट्रेटजी है। 

Leave a Comment