जनवरी 2026 टाटा मोटर्स के लिए काफी अच्छा महिना रहा है पूरे जनवरी के अंदर टाटा सिएरा का 7,003 यूनिट डिलीवर हुआ अगले महीने यानी फरवरी भी टाटा मोटर्स के लिए काफी अच्छा महीना रहा है क्योंकि सिर्फ फरवरी 2026 में टाटा सिएरा का 7100 यूनिट डिलीवर किया गया
Tata Sierra ने लॉन्च से पहले जितना हाइप बनाया था उतना लॉन्च के बाद भी बाजार में तहलका मचा रही हैं हालही में लांच हुई टाटा सिएरा, Tata motors की सेल्स नंबर को काफी बढ़ा दिया है, टाटा की बिक्री में इतना ज्यादा बूस्ट मिलने का कारण है नई टाटा सिएरा, जिसे 25 नवंबर 2025 को लांच किया गया था इसके लॉन्च के बाद इसकी बुकिंग खुलते ही पहले ही दिन में यानी 16 दिसंबर को टाटा सिएरा का टाटा को 70 हजार से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग मिल गई थी। कस्टमर को डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हुई थी टाटा सिएरा फरवरी 2026 के आखिर तक लगभग 14394 यूनिट की बिक्री दर्ज कर ली है और अभी भी टाटा सिएरा इतनी ज्यादा डिमांड में है कि इस पर 7 महीने तक का वेटिंग पीरियड पहुंच गया है।
Tata Sierra काफी डिमांड में हैं।
जनवरी 2026 टाटा मोटर्स के लिए काफी अच्छा महिना रहा है क्योंकि मंथली होलसेल बिक्री 70,222 यूनिट का होलसेल बिक्री में 10% का योगदान सिर्फ टाटा सिएरा का है पूरे जनवरी के अंदर टाटा सिएरा का 7,003 यूनिट डिलीवर हुआ उसके अगले महीने यानी फरवरी भी टाटा मोटर्स के लिए काफी अच्छा महीना रहा है क्योंकि सिर्फ फरवरी 2026 में टाटा सिएरा का 7100 यूनिट डिलीवर किया गया और यह कुल बिक्री में 11% का योगदान दिया।
टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी अब तक टाटा नेक्सों और दूसरे नंबर पर टाटा पंच है और अब टाटा सिएरा तीसरे नंबर पर आ गई है। और इसमें टाटा हैरीअर और टाटा सफारी को बिक्री के मामले मे पीछे छोड़ दिया है
Read Also: ₹16.69 लाख में Kia Seltos के इस मॉडल में बड़ी Sunroof, 360-Degree और ADAS भी मिलता है।
Tata Sierra की Booking हैं 1 लाख के पार।
टाटा सिएरा का कितना ज्यादा डिमांड है आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हो कि अभी सिएरा की बुकिंग 1 लाख यूनिट के पार चली गई है और इसलिए टाटा मोटर्स ने इस मांग को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है अगर इस डिमांड को समय पर पूरा नहीं किया गया टाटा मोटर्स को सिएरा की बुकिंग लेने मे दिक्कत हो सकती है और वेटिंग पीरियड और ज़्याद बढ़ जाएगी। टाटा ने मिड साइज SUV सेगमेंट के अंदर इंटर किया है जिसमें कंपटीशन काफी ज्यादा हाई रहता है सिएरा के मुकाबले में हुंडई क्रेटा मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस, रेनो डस्टर, फॉक्सवैगन टाईगुण, स्कोडा कुशाक, MG एस्टर और सिट्रोन aircross शामिल है। इसलिए टाटा मोटर्स को इस मांग को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो ग्राहक दूसरी गाड़ी की तरफ जा सकते हैं।
Read Also: ये देती हैं 31 km/kg का माइलेज। कीमत सिर्फ ₹6.70 लाख
Sierra में क्या है खास जो डिमांड में हैं?
नई Tata Sierra को कंपनी एक प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड SUV के रूप में तैयार किया है, जिसमें दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज मिलता है। इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 170hp, 280Nm) के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प है, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिया गया है। वहीं सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग, ABS-EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम है और अगर गाड़ी टाटा की है तो सेफ़्टी मे कोई कमी नहीं मिलेगी। ये गाड़ी ग्राहक के सभी जरूरतों को पूरा करता है इस लिए टाटा सिएरा इतना ज्यादा डिमांड मे है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.