टेस्टिंग के दौरान दिखा यह प्रोटोटाइप BE 6 से काफी बड़ा नजर आता है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल एक 5-सीटर SUV ही होगा इसको 2027 में लॉन्च किया जाएगा।
Mahindra अपनी EV lineup को एक्सपैंड कर रहा है और EV के फील्ड में अपनी एक मजबूत जगह बनाने की पूरी तैयारी में है। Mahindra की upcoming electric SUV जिसका कोडनेम B07 है, इसको पहली बार टेस्टिंग के दौरान दी गई है। इससे यह पता चलता है कि 2027 में इसको लॉन्च करने के लिए कंपनी इस पर काफी तेजी से काम कर रही है।
B07 को BE.07 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन माना जा रहा हैं।
महिंद्रा भारत में EV गाड़ियों का पोर्टफोलियो बढ़ा रहा हैं।
महिंद्रा द्वारा पेस किए गए पांच कॉन्सेप्ट में से महिंद्रा ने पहले ही तीन गाड़ियों को लॉच कर चुका हैं। BE.05 को BE6 के रूप में लॉन्च किया गया, XUV.e9 को XEV 9e के रूप में और XUV.e8 को XEV 9S के रूप में बाजार में उतारा गया। ये सभी मॉडल्स बाजार में आते ही धूम मचा दी और महिंद्रा ने Electric SUV की सेगमेंट में मजबूत जगह बना ली।
अब B07 बॉर्न इलेक्ट्रिक लाइनअप का चौथा मॉडल होगा और इस बार इलेक्ट्रिक गाड़ी को लेकर महिंद्रा की रणनीति भी काफी मजबूत हो गई है इसके पीछे का कारण है BE6 और XEV 9E की सफलता ये दोनों गाड़ियों ने पहले 10 महीने में ही 41,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
Read Also: Hyundai i20 Facelift का इंटीरियर काफी जबरदस्त है। अब क्या होगा Tata Altroz का?
B07 का डिजाइन कैसा होगा?


टेस्टिंग में दिए गए गाड़ी का ज्यादातर पार्ट छुपाया गया था लेकिन इसकी डिजाइन BE6 से मिलता जुलता होने वाली है और इसकी डिजाइन इसकी मेन कॉन्सेप्ट BE.07 से मेल खाती हैं। प्रोडक्शन मॉडल में इस SUV का डिज़ाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही रखा गया है, लेकिन कुछ तीखे और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स को थोड़ा practical बना दिया गया है। उदाहरण के लिए फ्रंट बम्पर का स्टेप्ड डिज़ाइन अभी भी मौजूद है, हालांकि लाइटिंग एलिमेंट्स कॉन्सेप्ट से थोड़ा अलग दिखते हैं। कॉन्सेप्ट में दिए गए कैमरा-बेस्ड मिरर की जगह अब पारंपरिक विंग मिरर लगाए गए हैं, जो प्रोडक्शन कारों में ज्यादा सामान्य होते हैं। इसके अलावा फ्रंट बम्पर पर कूलिंग के लिए एयर इनलेट्स, बड़े एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और साइड स्टेप जैसे प्रीमियम डिज़ाइन एलिमेंट भी देखने को मिलते हैं। हालांकि टेस्टिंग के दौरान रियर और इंटीरियर साफ तौर पर नजर नहीं आए, लेकिन उम्मीद है कि केबिन में कॉन्सेप्ट की तरह डैशबोर्ड पर फैला ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया जा सकता है, जैसा कि पहले BE.07 कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था।

Mahindra BE.07 बैटरी और साइज
हालांकि टेस्टिंग के दौरान दिखा यह प्रोटोटाइप BE 6 से काफी बड़ा नजर आता है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल एक 5-सीटर SUV ही होगा और इसका बॉडी स्टाइल ज्यादा पारंपरिक रखा जाएगा। कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई करीब 4,565mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,660mm थी, जबकि इसका 2,775mm का व्हीलबेस BE 6 और XEV 9e के बराबर ही रखा गया था। उम्मीद है कि इसमें वही मौजूदा 59 kWh से 79 kWh के बीच वाले बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि 2027 में लॉन्च के समय इसका नाम बदल सकता है और यह सीधे Tata Harrier EV और VinFast VF7 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देगा। वहीं Mahindra के CEO Rajesh Jejurikar ने हाल ही में कंपनी की अर्निंग कॉल में संकेत दिया कि BE.07 भविष्य में कंपनी के लिए एक बड़ा वॉल्यूम-ड्राइवर साबित हो सकता है।
कब होगा लॉन्च?
महिंद्रा ने बताया है कि इसको 2027 में लॉन्च किया जाएगा। ये गाड़ी भी महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक लाइनअप का एक शानदार गाड़ी बनेगी जिससे कंपनी को भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV बाजार में अपनी जगह मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.