Hyundai i20 Facelift का इंटीरियर काफी जबरदस्त है। अब क्या होगा Tata Altroz का?

New-generation Hyundai i20 2027 तक होगी लॉन्च और इसके इंजन मे कोई भी बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। 

Hyundai i20 का New-generation लॉन्च होने वाला है इसे टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर देखा गया हैं। इससे पहले भी इसे टेस्टिंग में देखी गई थी लेकिन इस बार खास बात ये है कि टेस्टिंग के दौरान पहली बार इसका इंटीरियर की झलक सामने आई है। 

New-generation Hyundai i20 Interior 

 Hyundai i20 facelift
New-generation Hyundai i20

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि नई i20 का केविन डिजाइन हाल ही में आई नई वेन्यू से इंस्पायर्ड है। 

नई वेन्यू जैसी कर्व्ड कनेक्टेड डिस्प्ले दी गई हैं। कनेक्टेड होने की वजह से इंफोटेन्मेंट स्क्रीन और ड्राइवर डिस्प्ले एक ही डिस्प्ले यूनिट में मिलेगा बिल्कुल नई वेन्यू की तरह। इसके अलावा नया स्टीयरिंग वील और नई सेंटर कंसोल भी देखने को मिले हैं। नई i20 के दरवाजे, सीट और इंटीरियर के काफी हिस्से वेन्यू जैसे हो सकते हैं। 

Read Also: Tata Punch EV का ये Battery Pack देगा 468 km का लंबा रेंज। कीमत सिर्फ ₹10.29 लाख 

बाहर की डिज़ाइन कैसा होगा?

बाहरी डिजाइन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है बस इसके आगे हेडलाइट्स और रियर में नई टेल लाइट देखने को मिल सकती है। और अपडेटेड अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं स्पाई शॉर्ट्स से यह पता चलता है कि यह अपडेट कोई मामूली अपडेट नहीं होने वाला है बल्कि गाड़ी को एक नया डिजाइन मिल सकता हैं। 

Read Also: सिर्फ ₹5.60 लाख में ये दमदार SUV देती हैं 25 kmpl का माइलेज। पेट्रोल और CNG दोनों का हैं ऑप्शन। 

कब होगी लॉन्च?

New-generation Hyundai i20 भारत में 2027 तक लॉन्च हो सकती है। नई i20 उन 30 नए मॉडल्स में शामिल है, जिन्हें कंपनी ने 2025 में ऐलान किया था।

Leave a Comment