दोनों ही SUV अपने-अपने तरीके से आकर्षक हैं, लेकिन हर buyer की जरूरत अलग होती है, Exter भी अच्छी safety list देती है, पर Tata की build quality और crash safety ratings आज भी खरीददारों के लिए भरोसे का कारण हैं।
अगर आप भारत में budget-friendly micro SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो दो नाम आपके दिमाग में ज़रूर आएंगे: Tata Punch और Hyundai Exter। दोनों ही SUV अपने-अपने तरीके से आकर्षक हैं, लेकिन हर buyer की जरूरत अलग होती है। नीचे हम दोनों कारों को में तुलना करते हैं ताकि आप समझ सकें कि कौन सी SUV आपके लिए सही रहेगी।
कीमत और पोज़िशनिंग – value for money
सबसे पहले बात कीमत की करें तो Tata Punch की ex-showroom कीमत लगभग ₹5.59 लाख से शुरू होती है, जबकि Hyundai Exter की कीमत थोड़ी ऊपर, लगभग ₹5.64 लाख से शुरू होती है। यानी base price में दोनो एक-दूसरे के क़रीब हैं, Punch थोड़ा सस्ता है और Exter थोड़ा ज्यादा किफायती वेरिएंट्स/ऑफर्स दे सकता है।
छोटे बजट में कार खरीदने वालों के लिए यह range काफी attractive है, लेकिन कीमत सिर्फ शुरुआत है, features, safety, performance और comfort भी मायने रखते हैं।
Read Also: Hyundai i20 और इसकी कीमत, एक प्रीमियम हैचबैक की पूरी कहानी
डिज़ाइन और डिमेंशन्स, अलग तरह की पसंद
Punch facelift और Exter दोनों की डिज़ाइन language अलग-अलग है। Punch का stance थोड़ा wider और more SUV-like लगता है, वहीं Exter का design थोड़ा क्यूट-SUV vibe देता है। Punch 3,876 mm लंबी और 1,742 mm चौड़ी है, जबकि Exter लगभग 3,815 mm लंबी और 1,710 mm चौड़ी है इससे Punch रोड पर थोडा अधिक presence देता है। Exter का wheelbase थोड़ा लंबा है, जो back seat legroom में मदद कर सकता है।
छोटे शहरों में maneuverability matter करती है, और Exter थोड़ा compact footprint के साथ इसे आसान बनाता है। वहीं Punch का broader stance दिखने में और stability में देखने लायक लगता है।
इंजन और performance
Punch facelift का सबसे बड़ा advantage उसका नया 1.2-लीटर turbo petrol इंजन है, जो लगभग 120 PS power और 170 Nm torque देता है यह Exter के 1.2 लीटर naturally aspirated इंजन से कहीं ज्यादा मज़बूत feel देता है।
Exter में भी petrol और CNG दोनों ऑप्शंस उपलब्ध हैं, लेकिन उसकी power figures Punch के turbo engine के मुकाबले थोड़ा कम हैं। इससे city overtakes और highway performance में Punch थोड़ा ऊपर दिख सकता है।
इंटीरियर और फीचर्स tech vs practicality
Punch facelift में इस generation के हिसाब से एक लंबा tech-packed list मिलता है। 10.25-inch touchscreen, 360-degree camera, wireless charger, voice-operated sunroof जैसे फीचर्स Punch में उपयुक्त रूप से मौजूद हैं।
दूसरी ओर Exter में भी अच्छा 8-inch infotainment system, wireless Apple CarPlay/Android Auto, sunroof और Bluelink connected tech मिलता है, लेकिन overall tech list Punch जितनी विस्तृत नहीं लगती। कुछ buyers को Exter का infotainment और interior layout थोड़ा modern और user-friendly लगता है, लेकिन कठिन मुकाबले में Punch की feature list आगे रहती है।
सेफ्टी और भरोसा
सेफ्टी में दोनों SUVs बुनियादी आवश्यक safety features देती हैं जैसे 6 एयरबैग्स, ABS-EBD, traction control और TPMS। लेकिन Punch की मजबूत body structure और Bharat NCAP की 5-star rating जैसी उपलब्धियाँ इसे थोड़ा edge देती हैं, खासकर अगर family safety आपका priority है।
Exter भी अच्छी safety list देती है, पर Tata की build quality और crash safety ratings आज भी खरीददारों के लिए भरोसे का कारण हैं।
डेली यूज़, माइलेज और कम्फर्ट real world में फर्क
City में दोनों SUVs आसानी से maneuver होती हैं, लेकिन Exter का suspension city potholes और speed breakers पर थोड़ा refined महसूस होता है। Punch का turbo engine city-highway दोनों में अच्छा torque देता है, लेकिन कुछ users कहते हैं कि Punch का cabin थोड़ा noisy लगता है compared to Exter।
Mileage की बात करें तो Exter का claimed number आमतौर पर competitive होता है, लेकिन Punch के turbo engine से आपको slightly spirited drive मिलेगा, जिससे performance-oriented drivers को ज्यादा मज़ा आता है।
कौन सा बेहतर है?
अगर आपकी priority है:
- ज्यादा power and performance
- बेहतर feature list
- strong safety and build quality
तो Tata Punch facelift आपके लिए बेहतर हो सकता है।
अगर आप:
- थोड़ा compact और refined city car चाहते हैं
- smooth driving experience पसंद करते हैं
- balanced tech और daily usability चाहते हैं
तो Hyundai Exter एक excellent choice है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.