Venue Facelift मे एक नया वेरीअन्ट ऐड किया है। Hyundai Venue HX5 Plus क्या ये एक Value for money वेरीअन्ट साबित होगा।
Hyundai ने हाल ही मे अपनी नई Venue Facelift मे एक नया वेरीअन्ट ऐड किया है। Hyundai Venue HX5 Plus, जब मुझे इस वेरीअन्ट के बारे में पता चला तब मेरे दिमाग में एक ही सवाल उठा, क्या यह बस नया नाम है या फिर ये एक Value for money वेरीअन्ट साबित होगा। और क्या वास्तव में वेरीअन्ट रोज़ की ड्राइव में आराम और मज़ा दोनों दे सकती है? आज हम इसे सीधे, साफ-साफ समझते है, features, price, और वो सब जो इसे खास बनाते हैं।
क्यों Hyundai ने HX5 Plus निकाला?
कम्पैक्ट SUV segment में competition पहले से ही tight है। लोग चाहते हैं value for money + comfort + features सब एक ही गाड़ी मे मिले वो बजट मे, Hyundai ने इसी gap को देखते हुए Venue HX5 Plus variant लॉन्च किया। जब Venue Facelift को लॉन्च किया गया तो इसमे एक बड़ी दिक्कत सामने आ रही थी की ये बहुत ज्यादा ओवर-प्राइस थी फीचर्स के हिसाब से, यानि सब अच्छे फीचर्स सिर्फ इसके टॉप variant मे ही थे इसमे कोई अच्छा Value for money variant नहीं थी लेकिन HX5 Plus अब काफी Value for money साबित हो रही है क्यू की इसमे हर हो एक फीचर्स मिल जाते है जो रोज़ की ड्राइव में आराम और मज़ा दोनों दे सकती है। HX5 Plus variant, HX5 और HX6 के बीच आता है
ये वही moment है जब buyers बोले “ठीक है, अब हमें कुछ extra features चाहिए लेकिन इतना पैसा खर्च करना भी सही महसूस हो।” और Hyundai ने इस प्रतिक्रिया को सुना है।
Venue HX5 Plus कीमत
Venue HX5 Plus, HX5 और HX6 के बीच मे आता है तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.00 लाख रखी गई है। यह उस price bracket में आता है जहां buyers आमतौर पर mid-range SUV की तलाश में होते हैं, ना बहुत कम फीचर्स, ना बहुत high price, मतलब पूरा पैसा वसूल।
इसे इस तरह सोचो, अगर HX5 तुम्हे थोड़ा basic लगता था और HX6 थोड़ा pricey, तो HX5 Plus वही middle ground choice है जो दोनों की strengths को balance करता है।
इंजन और ड्राइविंग
HX5 Plus में मिलता है 1.2-लीटर naturally aspirated पेट्रोल इंजन जो लगभग 83 PS की पावर और 114 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5-speed manual gearbox के साथ आता है साधारण, भरोसेमंद और city traffic के लिए perfect है।
Mileage भी लगभग 13-14 kmpl के आस-पास है, ये इसकी रियल Mileage जो इस class में काफी respectable number है।
मतलब साफ-सी बात अगर आपका daily use city driving, highway cruising या weekend trips से mix है, तो इस इंजन का setup काफी संतुलित लगेगा।
Read Also: Tata Punch On-Road Price Patna: जानिए कितने पैसे देने होंगे आपको इसके लिए?
Hyundai Venue HX5 Plus फीचर्स
जैसा की HX5 Plus, HX5 और HX6 के बीच आता है तो इसमे HX5 से ज्यादा और HX6 से काम फीचर्स मिलते है। लेकिन इतने काम के फीचर्स मिल जाते है की रोज़ की ड्राइव में आराम और मज़ा दोनों दे सकती है
1. Quad beam LED headlamps – बेहतर visibility और premium look देता है।
2. Roof rails – SUV styling बढ़ाते हैं।
3. Wireless phone charger – modern tech convenience।
4. Rear sunshade – back seat comfort में मदद करता है।
5. Driver armrest with integrated storage – practical storage solution।
6. Rear wiper/washer और driver window auto up/down जैसे छोटे लेकिन noticeable additions।
लेकिन इसमे कुछ ऐसे फीचर्स भी जो नहीं मिलते है लेकिन आपको जनने बहुत जरूरी है। जैसे इसमे 360 डिग्री कैमरा, कनेक्ट drls, कनेक्टेड taillights, इसमे आपको स्टील व्हील्स मिलते है, बाकी गाड़ी बाहर से देखने मे बिल्कुल ही टॉप मॉडेल जैसी लगती है क्यों की इसमे sunroof जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते है।
क्यों HX5 Plus smart choice है
उन छोटे-छोटे decisions के foundations अक्सर value vs cost पर टिकी होती हैं। HX5 Plus इस बैलेंस को काफी अच्छी तरह संभालता है, features के साथ कीमत भी unnecessarily ऊपर नहीं ले जाता।
अब तुलना करो इसी price bracket में rival options जैसे Kia Sonet, Maruti Brezza, और Creta के entry trims हैं लेकिन Venue की ताकत है कि इसके अंदर वह Hyundai brand का reliability और balanced experience मिलता है। लेकिन अगर आप Tata Nexon की तरफ देखते है तो यह अपर Venue, Nexon से पीछे हो जाती है। क्यों की Nexon बहुत से variant Value For Money मे आते है।
Read Also: Tata Nexon 2025: on-road price, वैरिएंट्स और खरीदारी की पूरी जानकारी
HX5 Plus क्यों सोचने लायक है?
अगर मैं इसे एक लाइन में कहूँ तो Hyundai Venue HX5 Plus एक balanced SUV है जो price, comfort, features और daily usability का ऐसा mix देती है कि daily use में कोई शिकायत नहीं रहती।
यह SUV सिर्फ numbers और specs का पैकेज नहीं ये उन छोटे-छोटे decisions का परिणाम है जो ग्राहक चाहते थे थोड़ा extra convenience, थोड़ा premium touch, लेकिन budgets को बिना बढ़ाए।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.