टाटा हर साल अपने Harrier सिर्फ भारत के अंदर अच्छा खासा बेच लेता है। लेकिन Tata Harrier अभी तक सिर्फ Diesel engine के साथ ही आती थी अब Tata Harrier Petrol को ₹13.40 Lakh मे लॉन्च कर के उन ग्राहकों के लिए दरवाज़ा खोल दिया है जो
Tata Harrier एक ऐसी गाड़ी है जिसे लेने के बाद एक अलग ही फीलिंग आती है। ये गाड़ी आपको थोड़ा-थोड़ा रेंज रोवर वाला फीलिंग दे सकती है। टाटा हर साल अपने Harrier सिर्फ भारत के अंदर अच्छा खासा बेच लेता है। लेकिन Tata Harrier अभी तक सिर्फ Diesel engine के साथ ही आती थी और टाटा काफी समय से Tata Harrier Petrol लॉन्च करने की योजना बना रही थी। लेकिन अब यह सपना हक़ीक़त में बदल गया है। डीज़ल इंजन के दम पर सालों तक सड़कों पर अपनी पकड़ बनाने के बाद, अब Tata Harrier Petrol को ₹13.40 Lakh मे लॉन्च कर के उन ग्राहकों के लिए दरवाज़ा खोल दिया है जो ताकत, आराम और आधुनिक तकनीक के साथ साथ पेट्रोल और कम कीमत चाहते है।
Tata Harrier Petrol: नया पेट्रोल इंजन
Harrier पेट्रोल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बिल्कुल नया एक दशमलव पाँच लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जिसे टाटा ने अपने घर में ही विकसित किया है। यह इंजन चार सिलेंडर, टर्बोचार्ज और प्रत्यक्ष ईंधन इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है, जिसे कंपनी “टीजीडीआई हाइपेरियन” नाम से पेश किया है और यही इंजन New Tata Sierra मे भी लगा हुआ है।
यह इंजन लगभग 170 power Horse तक की ताकत और 280 न्यूटन मीटर तक का Torque देता है, जो दो हज़ार से साढ़े तीन हज़ार घुमाव प्रति मिनट के बीच उपलब्ध रहता है। ये आंकड़े Harrier को न सिर्फ शहर में तेज़ और चुस्त बनाते हैं, बल्कि राजमार्गों पर ओवरटेक करने और चढ़ाई पर भी इसे बेफिक्र बना देते हैं। Sierra मे भी यही पेट्रोल इंजन मिलता है लेकिन इसकी खास बात ये है की Harrier मे इस इंजन को थोड़ा अलग लेवल पर ट्यून किया गया है।

Read Also: Kia Seltos facelift के Base Variant मे ही इतना फीचर्स मिलता है, की Top Variant भूल जयोगे।
गाड़ी चलाने का अनुभव: Diesel VS Petrol
Harrier पेट्रोल उन लोगों के लिए है जिन्हें डीज़ल जैसी खींचतानी तो चाहिए, लेकिन इंजन की आवाज़ और झटकों से बचना है। शहर के भीतर रुक‑रुक कर चलने वाली भीड़ में यह पेट्रोल इंजन डीज़ल के मुक़ाबले ज़्यादा नरम, शांत और थकान कम करने वाला अनुभव देता है। जब गाड़ी को मैंने ड्राइव किया तो बिल्कुल भी फ़ील नहीं हो रहा था की मैं कोई पेट्रोल गाड़ी चलाला रहा हु, क्यों की tata harrier पेट्रोल मे टाटा का नया Hyperion 1.5L Turbo Petrol engine लगा हुआ है।
गियरबॉक्स और विकल्प: अपनी पसंद का अंदाज़
Harrier पेट्रोल में दो तरह के गियरबॉक्स विकल्प दिए गए है, 6-speed Manual (MT) or 6-speed Torque Converter Automatic (AT)
अगर आप ज्यादा तर शहर में गाड़ी चलते है या शहर के लिए ले रहे है तो रोज़ाना की भीड़ और जाम झेलने वाले के लिए Automatic (AT) गियरबॉक्स वाली Harrier पेट्रोल को ले सकते है। क्योंकि इसमें क्लच दबाने‑छोड़ने की थकावट नहीं रहती। वहीं जो लोग गाड़ी पर पूरा नियंत्रण हाथ से रखना पसंद करते हैं और कभी‑कभी लम्बे सफ़र व पहाड़ी रास्तों पर भी जाते हैं, उनके लिए 6-speed Manual (MT) गियरबॉक्स मज़ेदार रहेगा।
डिज़ाइन
Harrier पेट्रोल डिज़ाइन के मामले में उसी नए रूप को आगे बढ़ाती है जो हाल के versions में डीज़ल मॉडल पर दिख चुका है। ऊँचा बोनट, चौड़ी ग्रिल और बड़े पहिए सड़क पर Harrier को भारी और भरोसेमंद गाड़ी बनाता है।
Tata Harrier Interior
कैबिन के भीतर Harrier पेट्रोल में वही चौड़ा, खुला और ऊँचा बैठने का अनुभव मिलता है, जिसके लिए यह गाड़ी प्रसिद्ध है। सामने की सीटें लंबी दूरी के लिए तैयार की गई हैं, जिन पर कमर और जांघों को अच्छा सहारा मिलता है, और ऊँचाई को बदलने वाली ड्राइवर सीट से अलग‑अलग कद के लोग भी सही बैठने की स्थिति चुन सकते हैं।
बड़ा टच-सेंसिटिव सेंट्रल डिस्प्ले, पूरी तरह से डिजिटल स्टैट्स पैनल, मल्टी-कलर डिमिंग, एयर प्यूरीफायर, एयर-कूल्ड फ्रंट सीटें और बड़ी sunroof (हाई वेरिएंट में) जैसे फीचर्स हैरियर को एक मॉडर्न और आरामदायक गाड़ी बनाते हैं। पीछे की सीटों में घुटनों के लिए काफी जगह, हेडरूम और अलग वेंटिलेशन डक्ट भी हैं, जिससे पीछे बैठे परिवार के सदस्यों को लंबी दूरी तक थकान महसूस नहीं होती।

Read Also: Tata Sierra और New Kia Seltos मे किसका इंजन है ज्यादा पावरफुल, और किसमे मिलेगा ज्यादा माइलेज।
Tata Harrier Petrol Real Mileage
Tata Harrier एक बड़ी साइज़ की SUV है, और जब इतनी बड़ी SUV की Mileage की बात हो तो ये ज्यादा नहीं दे पाएगी, वैसे ARAI 16.8 kmpl का Mileage claimed करती है, लेकिन मई शॉक तब रह गया जब Tata Harrier Petrol का Real mileage test किया, इसने हाइवे पर 16 kmpl तक का Mileage निकाल कर दिया और शहर मे 11-13 kmpl तक का Mileage दिया, जो इतनी बड़ी पेट्रोल गाड़ी के लिए काफी अच्छा है। देखिए गाड़ी की माइलेज अपने गाड़ी चलाने के ऊपर डिपेंड करता है अगर आप स्पीड लिमिट के अंदर गाड़ी को चलाते है तो गाड़ी आपको काफी अच्छा माइलेज निकाल कर देगी। और ज्यादा ओवर-स्पीडिंग और Off-roading करने से माइलेज गिर भी जाती है।
क्या आपके लिए Tata Harrier Petrol सही है।
Harrier Petrol उन लोगों के लिए है जो मध्यम से बड़ी एसयूवी का आकार, ऊँचा बैठने का अनुभव, लंबी दूरी पर आराम और मज़बूत सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन डीज़ल के शोर, और ईंधन के भविष्य को लेकर चिंता नहीं चाहते।
यदि आप महीने में सीमित दूरी तय करते हैं, ज़्यादातर समय शहर या आसपास के गाँव मे चलते हैं, परिवार के साथ थोड़ी लंबी यात्राएँ पसंद करते हैं, और अच्छा पावर चाहते है तो Harrier Petrol आपके लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन सकती है।
जो लोग पहले से हरियर डीज़ल पसंद करते थे, पर पेट्रोल की कमी की वजह से दूसरी कारों (जैसे अन्य मध्यम आकार की भारतीय और विदेशी एसयूवी) की तरफ झुक रहे थे, उनके लिए अब घर की बनी यह नई पेट्रोल Harrier एक मजबूत कारण बनकर सामने आई है।
Image Source: tatamotors.com

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.