Tata Harrier के पेट्रोल वर्जन को लेकर चर्चा तेज है। जानिए इसमें कौन-सा इंजन मिल सकता है, किसके लिए यह SUV सही होगी और बाजार पर इसका क्या असर पड़ेगा।
Tata Harrier का पेट्रोल वर्जन आखिरकार हकीकत बन चुका है और यह साफ दिखाता है कि Tata अब सिर्फ डीज़ल‑लवर्स पर निर्भर नहीं रहना चाहती। मिड‑साइज़ और D‑सेगमेंट SUVs में पेट्रोल की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, और Harrier Petrol इसी ट्रेंड का सबसे तगड़ा जवाब है। नए Hyperion 1.5‑लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ Harrier अब उन लोगों के लिए भी खुल गई है जो रोज‑रोज डीज़ल की आवाज़ नहीं, बल्कि refined, smooth और punchy पेट्रोल ड्राइव चाहते हैं।
नया Hyperion 1.5‑L Turbo Petrol इंजन
Tata Harrier Petrol में नया 1.5‑लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो पहले Sierra में दिखा था लेकिन Harrier के लिए इसे और ज़्यादा पावरफुल ट्यून किया गया है। यहाँ यह इंजन करीब 170 hp (लगभग 168–170 bhp) और 280 Nm टॉर्क बनाता है यानी Sierra से लगभग 10 hp और 25 Nm ज़्यादा, ताकि Harrier के भारी बॉडी‑वेट के बावजूद परफॉर्मेंस strong रहे।
इंजन को 6‑स्पीड manual और 6‑स्पीड टॉर्क‑कन्वर्टर automatic के साथ जोड़ा गया है, दोनों ही front‑wheel drive कॉन्फ़िगरेशन में। ट्यूनिंग इस तरह की गई है कि 1,000 rpm पर भी लगभग 160 Nm तक टॉर्क मिल जाए इसका मतलब है शहर में low‑speed पर भी गाड़ी आसानी से उठती है, बार‑बार downshift की जरूरत कम पड़ती है. Turbo lag काफी controlled रखा गया है और power delivery linear है, जिससे Harrier Petrol एक relaxed लेकिन capable highway cruiser की तरह behave करती है।
Read Also: भारत में Skoda की नई कारें आने को तैयार, कौन-सी होगी सबसे खास?
ड्राइविंग फील और परफॉर्मेंस
Harrier Petrol का 0–100 km/h टाइम लगभग 10.5 सेकंड के आसपास है जो इस साइज की SUV के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है। तीन drive modes Eco, City और Sport already मौजूद हैं, लेकिन इनके बीच फर्क subtle है फिर भी Sport mode में throttle थोड़ा ज़्यादा eager और gearbox का behaviour थोड़ा aggressive हो जाता है।
माइलेज
Tata ने Harrier Petrol के claimed fuel efficiency figures अभी पूर्ण रूप से public नहीं किए हैं, लेकिन company “best‑in‑segment” efficiency का दावा कर रही है और controlled conditions में India Book of Records‑type टेस्ट में 25.9 kmpl जैसी हाई figure दिखाया गया है यह obviously ideal test condition है, लेकिन जब मैंने इसका real‑world माइलेज टेस्ट किया तो बात कुछ और निकली city use में 8–10 kmpl और mixed/हाईवे में 12–14 kmpl आई एक हिसाब से इतनी बड़ी Petrol कार के लिए ये माइलेज ठीक है।
वेरिएंट्स
ऑफिशियल पूरी price‑list सब जगह दिख नहीं रही, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Harrier Petrol lineup में base Smart से लेकर top Fearless Ultra / Fearless Ultra Red Dark तक लगभग 8 variants होंगे – यानी diesel range जैसा ही spread, बस कुछ petrol‑exclusive trims भी add किए गए हैं।
किसके लिए सही है Tata Harrier Petrol?
Harrier की core strengths मजबूत road presence, comfortable ride, spacious और feature‑rich cabin पहले से known हैं, और अब नया Hyperion 1.5‑L turbo‑petrol इन strengths के साथ refined, smooth और capable performance जोड़ देता है। Diesel अभी भी heavy‑usage users के लिए relevant रहेगा, लेकिन जिनकी जेब और दिल दोनों petrol कह रहे हैं, उनके लिए Harrier Petrol आखिरकार एक compelling जवाब बनकर आ चुकी है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.