Mahindra XEV 9S Price: कौन-सा Variant कितना महंगा है? Features और Range के साथ पूरी लिस्ट

Mahindra XEV 9S के सभी variants की कीमत, फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी। जानिए कौन-सा variant क्या ऑफर करता है और आपके बजट के हिसाब से कौन सही है।

Mahindra XEV 9S भारत की नई 7‑सीटर इलेक्ट्रिक SUV है जो भारत की पहली 7‑सीटर इलेक्ट्रिक SUV भी है। जिसकी कीमतें आधिकारिक तौर पर 19.95 लाख से 29.45 लाख रुपये (एक्स‑शोरूम) के बीच रखी गई हैं। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक, INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी फैमिली SUV है, जिसमें तीन बैटरी पैक और 6 वेरिएंट दिए गए हैं Pack One Above, Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above के कॉम्बिनेशन के साथ चलिए जानते है की किस वेरिएंट की कितनी कीमत है और इसकी क्लेम्ड रेंज क्या है।

Mahindra XEV 9S: वेरिएंट‑वाइज प्राइस

XEV 9S वेरिएंट और कीमत (एक्स‑शोरूम)

वेरिएंट नामबैटरी पैकक्लेम्ड रेंज*कीमत (₹ लाख)
Pack ONE Above 59 kWh (Base)59 kWh521 km19.95
Pack ONE Above 79 kWh79 kWh679 km21.95
Pack TWO Above 70 kWh70 kWh600 km24.45
Pack TWO Above 79 kWh79 kWh679 km25.45
Pack THREE 79 kWh79 kWh679 km27.35
Pack THREE Above 79 kWh (Top)79 kWh679 km29.45

प्राइस स्ट्रक्चर को समझें?

Mahindra ने XEV 9S की लाइन‑अप को तीन मुख्य “Pack” लेवल में बांटा है Pack One, Pack Two और Pack Three और इनके ऊपर “Above” वाले वेरिएंट extra फीचर्स के साथ आते हैं।

  • Pack ONE Above 59 kWh (₹19.95 लाख):
    यह entry‑level वेरिएंट है, जो 59 kWh बैटरी और 521 km रेंज के साथ value‑focused buyers के लिए है। 7‑सीटर EV SUV के लिए यह अभी मार्केट की सबसे aggressive starting prices में से एक है।
  • Pack ONE Above 79 kWh (₹21.95 लाख):
    यहां सिर्फ 2 लाख अधिक देकर 79 kWh की बड़ी बैटरी और 679 km क्लेम्ड रेंज मिलती है, इसलिए यह सबसे VFM (value for money) वेरिएंट साबित होता हैं।
  • Pack TWO Above 70/79 kWh (₹24.45–25.45 लाख):
    Pack Two Above variants में ज्यादा फीचर्स (जैसे ज्यादा ADAS/कम्फर्ट) जोड़े जाते हैं, जबकि बैटरी 70 kWh या 79 kWh हो सकती है। 70 kWh वाला mid‑spec है, 79 kWh वाला long‑range + extra features का combo देता है। ​
  • Pack THREE 79 kWh (₹27.35 लाख):
    यह premium फीचर‑लोडेड वर्ज़न है, जिसमें 79 kWh बैटरी के साथ ज्यादा luxury और सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं जैसे 7 airbags, advanced ADAS, ventilated second row आदि।
  • Pack THREE Above 79 kWh (₹29.45 लाख):
    टॉप‑स्पेक fully‑loaded वेरिएंट, जिसमें 79 kWh बैटरी, 679 km क्लेम्ड रेंज और सबसे ज्यादा टेक/सेफ्टी/कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं। यह उन buyers के लिए है जो complete, कोई‑कम्प्रोमाइज न करने वाली 7‑सीटर EV SUV चाहते हैं। ​
Mahindra XEV 9S Price

Read Also: Tata Sierra Price: कितने कीमत मे आएगी Sierra जानिए कीमत और बुकिंग के डेट।

किस बजट में कौन‑सा वेरिएंट सही है?

  • ₹20–22 लाख बजट:
    Pack ONE Above 59 kWh और 79 kWh city+occasional highway use, family EV entry और ज्यादा रेंज चाहने वालों के लिए best options
  • ₹24–26 लाख बजट:
    Pack TWO Above 70 kWh / 79 kWh ज्यादा फीचर्स, better ADAS और balanced price‑to‑equipment ratio के लिए​।
  • ₹27–30 लाख बजट:
    Pack THREE और Pack THREE Above long tours, max comfort, full ADAS और tech‑heavy cabin (triple screen, boss mode आदि) चाहने वाले premium buyers के लिए।

Mahindra XEV 9S की यह variant‑wise price रेंज उसे 7‑seater EV सेगमेंट में बहुत आक्रामक लेकिन premium option बनाती है, जहां buyer अपने उपयोग और बजट के हिसाब से battery + features का सही combination चुन सकता है।

Leave a Comment