Old vs New Kia Seltos: कितना बड़ा बदलाव आया है? पूरी तुलना

Old vs New Kia Seltos comparison में जानें डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और कीमत में कितना बड़ा अंतर आया है और नया मॉडल खरीदना कितना सही है।

नई Kia Seltos 2026 officially unveil हो चुकी है और ब्रांड ने इसे सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि next‑generation Seltos के तौर पर पेश किया है। पुरानी Seltos पहले ही फीचर्स और लुक्स के लिए फेमस थी, लेकिन नई Seltos अब ज़्यादा बड़ी, ज़्यादा सेफ और अंदर से काफी प्रीमियम हो गई है।

डिजाइन और साइज में फर्क

पुरानी Seltos का लुक sharp और sporty था, लेकिन overall stance थोड़ा compact लगता था। नई Seltos 2026 में body ज़्यादा boxy, SUV‑जैसी upright ग्रिल, बड़े LED headlamps, स्टार‑स्टाइल DRL और connected tail‑lamp के साथ आता है, जिससे road presence साफ तौर पर बढ़ गया है डाइमेंशन में भी बदलाव है नई Seltos की length, width और wheelbase, तीनों पुरानी car से बढ़ गए हैं, जिसके कारण rear legroom और boot space पहले से बेहतर हो गया है (boot अब लगभग 447L तक)​

Read Also: Tata Sierra vs Tata Harrier: कौन SUV है आपके लिए बेस्ट? पूरी तुलना यहां देखें

इंटीरियर और फीचर्स

अंदर से difference सबसे ज्यादा feel होता है। पुरानी Seltos में 10.25‑inch टचस्क्रीन और semi‑digital cluster था, जबकि नई Seltos 2026 में dual 12.3‑inch curved display (cluster + infotainment) और बीच में separate climate control screen दी गई है, जो पूरा dashboard एक premium “single panel” जैसा दिखाता है. Cabin materials भी upgrade हुए हैं ज्यादा soft‑touch plastic, नई leatherette seats, बेहतर ambient light और बड़ा panoramic sunroof, Ventilated seats, Bose sound system, connected car features पहले भी थे, लेकिन अब इनकी presentation और controls ज़्यादा modern और user‑friendly हो गए हैं।

इंजन और ड्राइव

Mechanically दोनों में बड़ा फर्क नहीं है। पुरानी Seltos की तरह ही नई Seltos 1.5 NA petrol, 1.5 turbo petrol और 1.5 diesel के साथ ही आती है फर्क ये है कि अब new Seltos updated K3 platform पर based है, जो better safety, ride और handling के लिए improve किया गया है, Gearbox options broadly similar हैं (manual, CVT/IVT, DCT, AT), बस tuning और refinement को update किया गया है strong‑hybrid system future के लिए plan में है, अभी launch phase में नहीं

Read Also: Tata Sierra vs Hyundai Creta: खरीदने से पहले यह Comparison जरूर देखें

सेफ्टी और ADAS

पुरानी Seltos में 6 airbags, ESC, basic ADAS (limited) और 360 camera जैसे features selected variants में थे। नई Seltos 2026 में Level‑2 ADAS ज्यादा mature form में आता है Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Lane Departure Warning, AEB, Blind Spot monitoring, Rear Cross‑traffic alert जैसी full suite features के साथ नया platform भी crash safety के लिए बेहतर माना जा रहा है, और Kia ने official communication में “more safe, more strong” messaging पर जोर दिया है। ​

शॉर्ट Comparison

फीचरOld Kia SeltosNew Kia Seltos 2026
डिजाइनSharp, compact SUVबड़ी, boxy, Telluride‑inspired
साइजछोटा, कम स्पेसलंबा, चौड़ा, ज्यादा रियर लेगरूम
इंटीरियर10.25″ टचस्क्रीन, semi‑digital clusterDual 12.3″ curved display, panoramic sunroof, ज्यादा premium materials
इंजन1.5 NA petrol, 1.5 turbo petrol, 1.5 dieselवही, लेकिन updated K3 platform, refined tuning
सेफ्टी6 airbags, basic ADAS6 airbags, Level‑2 ADAS, बेहतर स्ट्रक्चरल सेफ्टी
फीचर्सवेंटिलेटेड सीट्स, Bose audio, connected carवही + बड़ा panoramic sunroof, ज्यादा स्टोरेज, बेहतर एंटरटेनमेंट

Leave a Comment