Tata Nexon Base Model VS Top Model कौन सा है आपके लिए बेस्ट, देखे फूल कंपेरिजन।

Nexon का बेस वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो एक दमदार और भरोसेमंद SUV चाहते हैं। 
टॉप मॉडल उन यूज़र्स के लिए है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्रीमियम लग्ज़री, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं।

Tata Nexon भारत की सबसे लोकप्रिय और Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर SUV में से एक है, जो अपने दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स के कारण काफी पसंद की जाती है। अगर आप Nexon खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने दो मुख्य ऑप्शन होते हैं – Base Model और Top Model, दोनों फीचर्स के मामले मे काफी अलग होते है। चलिए Tata Nexon के बेस और टॉप मॉडल के बीच के सभी महत्वपूर्ण अंतर को देखते है। ताकि आप अपने बजट और जरूरतों के अनुसार बेस्ट विकल्प चुन सकें।

Tata Nexon Base Model – क्या मिलता है?

Nexon का बेस वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो एक दमदार और भरोसेमंद SUV चाहते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा फीचर्स में निवेश नहीं करना चाहते। मतलब सिर्फ आपको एक दमदार गाड़ी चाहिए बेसिक्स फीचर्स से साथ। बेस मॉडल में आपको मिलते हैं:

  • इंजन: 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल या 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प।
  • ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल।
  • डिजाइन: बेसिक हेडलैंप, साधारण 16-इंच स्टील व्हील्स।
  • इंटीरियर: फैब्रिक सीट्स, मैनुअल एयर कंडीशनिंग।
  • सेफ्टी: 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स।
  • इंफोटेनमेंट: 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी।
  • अन्य: मैनुअल विंडो कंट्रोल, बेसिक एक्सटीरियर डिटेलिंग।

Read Also: Hyundai Venue 2025 जाने क्या है कीमत और कौन सा Variant है आपके बजट मे।

Tata Nexon Top Model – क्या खासियतें मिलती हैं?

टॉप मॉडल उन यूज़र्स के लिए है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्रीमियम लग्ज़री, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं। इसमें शामिल हैं:

  • इंजन: वही इंजन विकल्प, लेकिन टॉप वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT या iMT) भी उपलब्ध।
  • डिजाइन: LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फुल LED टेललाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स।
  • इंटीरियर: लेदर-ट्रिम्ड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक विंडो कंट्रोल।
  • सेफ्टी: 6 एयरबैग्स, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा।
  • इंफोटेनमेंट: 10.24 इंच टचस्क्रीन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (Apple CarPlay, Android Auto), क्रूज कंट्रोल।
  • अन्य: फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
  • Music System: Harman-branded audio system 8 Speakers के साथ।

Base और Top मॉडल का कम्पेरिजन

फीचर्सTata Nexon Base ModelTata Nexon Top Model
इंजन विकल्प1.2L टर्बो पेट्रोल, 1.5L डीजल1.2L टर्बो पेट्रोल, 1.5L डीजल
ट्रांसमिशन5-speed मैनुअलऑटोमैटिक + मैनुअल दोनों विकल्प
हेडलाइट्सहैलोजनLED प्रोजेक्टर
व्हील्स16-इंच स्टील16-इंच अलॉय
सीटिंगफैब्रिकलेदर-ट्रिम
एसीमैनुअलऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
एयरबैग्स66
सीट कनेक्टिविटीब्लूटूथApple CarPlay, Android Auto
सेफ्टी फीचर्सबेसिक ABS, EBDESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर कैमरा
पार्किंग सहायतानहींफ्रंट-रियर सेंसर, रिवर्स कैमरा

Read Also: Hyundai Venue HX5 वैल्यू फॉर मनी, जानिए क्या मिलता है फीचर्स और On Road Price

कीमत का अंतर

  • Tata Nexon Base मॉडल की कीमत लगभग ₹7.50 लाख से शुरू होती है।
  • टॉप मॉडल की कीमत ₹13–14 लाख के आसपास है ये अलग-अलग शोरूम और अलग-अलग शहर पर निर्भर करती है, जो फीचर्स, ऑटोमैटिक विकल्प और सेफ्टी पैकेज के हिसाब से ऊपर जाती है।

कौन-सा मॉडल आपके लिए बेस्ट है?

  • अगर आपका बजट कम है और आपको बेसिक, भरोसेमंद SUV चाहिए, तो Base Model सबसे बढ़िया विकल्प है।
  • अगर आप एडवांस फीचर्स, बेहतर लग्ज़री, अधिक सेफ्टी, और ऑटो ट्रांसमिशन के साथ प्रीमियम ड्राइव चाहते हैं, तो Top Model जरूर चुनें।
  • या फिर आपका बजट Base Model और Top Model के बीच मे है, तो आपके लिए बीच का मोडेल सही रहेगा जिसमे जिसमे जरूरी का सभी फीचर्स मिल जाते है।

निष्कर्ष

Tata Nexon एक मजबूत SUV है जो हर तरह के ड्राइवर की जरूरतों को पूरा करती है। उसके Base और Top मॉडल के बीच कीमत और फीचर्स की जो भी चॉइस हो, यह कार भारतीय सड़क और परिवार दोनों के लिए एक रियल वर्ल्ड वर्कहॉर्स साबित होगी। अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही वेरिएंट चुनकर आप एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Comment