Scorpio N Facelift SUV की चर्चा ऑटो सेक्टर में ज़ोरों पर है, जिसमें पैनारोमिक सनरूफ के साथ और भी जरूरी के फीचर्स दिए जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N Facelift SUV की चर्चा ऑटो सेक्टर में ज़ोरों पर है, क्यों कि इसकी टेस्टिंग के दौरान इसे सड़कों पर देखा गया हैं। लेकिन महिंद्रा ऑफिशियली इस पर कोई जानकारी नहीं दी है Scorpio N Mahindra की सबसे पॉपुलर 7-सीटर SUVs में से एक हैं इसकी डिजाइन और इसमें मिलने वाले फीचर्स लोगो को काफी पसंद आते हैं। लेकिन अब Mahindra इसकी Facelift लाने की तैयारी कर रही हैं जिसमें और भी जरूरी के फीचर्स और इसमें डिजाइन में थोड़े बहुत बदलावों किए जाएंगे।
एक्सटीरियर डिजाइन में ताजा बदलाव
Spy शॉट्स और लीक डीटेल्स के मुताबिक, Scorpio N Facelift में फ्रंट पर पूरा नया ग्रिल, ज्यादा शार्प LED हेडलाइट्स व रिवाइज्ड DRL सिग्नेचर, और स्पोर्टियर नया बम्पर मिल सकता है। अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन, कम क्रोम और ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स SUV को और बोल्ड बनाते हैं। साइड और रियर प्रोफाइल ज़्यादातर वही रहेंगे, ताकि Scorpio N की आइकोनिक छवि बनी रहे, लेकिन टेललाइट्स का डिजाइन और रियर बम्पर में बदलावों हो सकता है

Read Also: Tata Nexon Dark Edition 2025: स्टाइल, सेफ्टी और पावर का नया लेवल
Scorpio N Facelift Interior
फेसलिफ्ट केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पूरी तरह नया डिजिटल TFT क्लस्टर, अपडेटेड सेंटर कंसोल, पैनारोमिक सनरूफ (पहली बार), और Harman Kardon साउंड सिस्टम की जगह सोनी का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलने की संभावना है।
ADAS (लेवल 2 डाइविंग असिस्टेंस), 360 डिग्री कैमरा, 6-7 एअरबैग्स, अभी ADAS सिर्फ इसके टॉप मॉडल में Z8L में मिलता हैं Scorpio N Facelift में और भी वेरिएंट्स में मिल सकता हैं।
इंजन, पावरट्रेन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस
अब भी Scorpio N के साथ वही भरोसेमंद 2.0L टर्बो पेट्रोल (200bhp/370Nm) और 2.2L डीज़ल (172bhp/370–400Nm) इंजन ऑप्शन रहेंगे। दोनों इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेंगे, साथ ही 4WD मिलेंगे।
Read Also: Scorpio N on road price Patna: खरीदने से पहले ये डिटेल्स जरूर देखें!
लॉन्च डेट
Mahindra ने अभी कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया है कि इसको कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अंदाजा और काफी रिपोर्ट्स का मानना है कि इसे मध्य 2026 तक लॉन्च किया जाएगा। Scorpio N की मजबूत पॉपुलैरिटी और इसके लॉयल फैन बेस इतनी है कि यह अपडेट इसकी सेल को और बढ़ावा दे सकता हैं।
Source: carblogindia

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.