Fortuner खरीदने का बेस्ट टाइम! अब मिलेगी ₹3.5 लाख सस्ती!

सितंबर 2025 में केंद्र सरकार ने GST सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, और इसी की वजह से Fortuner अब आपको ₹3.49 लाख तक सस्ती मिल रही है।

Toyota की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Fortuner, भारत मे लोग इसके कितने दीवाने है ये बताने की जरूरत नहीं है। अगर आप Toyota Fortuner खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है क्यों की सितंबर 2025 में केंद्र सरकार ने GST सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, और इसी की वजह से Fortuner अब आपको ₹3.49 लाख तक सस्ती मिल रही है। चलिए आपको बताते है की कैसे Fortuner जैसी मंगही गाड़ी पर ₹3.49 लाख तक का बचत कर सकते है।

नया GST – आखिर फर्क कितना पड़ा?

पहले Fortuner जैसी बड़ी SUVs पर 28% GST के साथ-साथ 22% तक का सेस भी लगता था, जिससे कुल टैक्स करीब 50% हो जाता था। GST 2.0 के तहत सरकार ने अब टैक्स स्ट्रक्चर बदल दिया है, SUV सेगमेंट पर कुल टैक्स अब सीधा 40% हो गया है।
यानी आपको Fortuner खरीदते वक्त 10% कम टैक्स देना पड़ेगा, मतलब सरकार ने अब GST को बढ़ा कर 40% कर दिया है। (4 मीटर से लंबी गाड़ियों पर) और 22% सेस को खतम कर दिया है।

Read Also: Mahindra XUV 3XO: GST कट के बाद नई कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!

किस वेरिएंट पर होगा अधिक लाभ ?

Toyota Fortuner के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से कीमत में यह बचत मिलेगी:

Toyota Fortuner Petrol

वेरिएंटलगभग बचत (₹)
4×2 AT2,40,333
4×2 AT (Platinum White Pearl)2,41,333

Toyota Fortuner Diesel

वेरिएंटलगभग बचत (₹)
4×2 MT2,44,867
4×2 MT (Platinum White Pearl)2,44,867
4×2 AT2,60,067
4×2 AT (Platinum White Pearl)2,61,067
4×4 MT2,72,200
4×4 MT (Platinum White Pearl)2,73,200
4×4 AT NeoDrive2,98,133
4×4 AT NeoDrive (Platinum White Pearl)2,99,133
GR-S 4×4 AT 3,48,933

नई कीमतें कब से लागू होंगी?

भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। मतलब इसके बाद आप गाड़ी लेते है तो ये लाभ आपको भी मिलेगा।

Read Also: Mahindra Scorpio N: क्या GST कट के बाद ये SUV खरीदने का सही वक्त हैं? जानिए पूरी डिटेल 

फेस्टिव सीज़न में डबल फायदा

हर साल जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आता है, SUV मार्केट में बुकिंग की होड़ लग जाती है। ऐसे में अगर आप Fortuner लेने का प्लान बना रहे थे तो आप थोड़ा रुक कर फेस्टिव सीज़न का इंतजार कर सकते है। क्यों की फेस्टिव सीज़न मे काफी गाड़ियों पर ऑफर भी चलती है तो फेस्टिव डिस्काउंट के साथ GST कट का ‘डबल फायदा’ उठा सकते है।

Leave a Comment