क्यों Tata Punch बन रही है Middle Class की पहली पसंद?

Tata ने हाल ही में अपना Punch EV का Facelift वर्जन बाजार में उतारा है, Tata ने इस बार इस टेंशन को भी खत्म कर दिया है इसमे दो बैट्री ऑप्शन देकर। 

Petrol और Diesel की कीमत लगातार अधिक जा रही हैं, और गाड़ियों में नए-नए अपडेट्स, गाड़ी का साइज और वजन बढ़ने से गाड़ियों की माइलेज काफी गिर गई है। जिससे City Driving महंगा हो गया है क्योंकि शहर के अंदर गाड़ियाँ और कम माइलेज देती हैं। 

ऐसे में एक अच्छा ऑप्शन है EV, EV लेने का मन तो है लेकिन डर इन बातों का हैं Range, charging, reliability और EV में पैसा भी ज्यादा लगेगा। 

लेकिन यहां आपके लिए एक अच्छी बात है और आपके ये सभी डर को खत्म कर देगी बस एक गाड़ी वो है Tata Punch EV, ye गाड़ी बजट में आपके सभी जरूरतों को पूरा करेगी और आपके EV गाड़ियों से जुड़े सभी डर को खत्म भी करेगी। और कैसे ये आपकी पहली पसंद बन सकती है?

Tata Punch EV क्यों है इतना खास?

Tata ने हाल ही में अपना Punch EV का Facelift वर्जन बाजार में उतारा है, ये पहले वाली punch ev से बहुत अलग है। ये गाड़ी Acti.ev platform पर बनी है। इसको ज्यादा सिटी ड्राइविंग पर फोकस करके बनाया गया है। बजट में इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 है, जो सबसे कम कीमत की माइक्रो EV SUV है। 

Length 3,880 mm
Width1,742 mm
Height1,622 mm
Wheelbase2,445 mm
Ground Clearance195 mm

Read Also: Nissan Gravite लॉन्च: इतनी सस्ती 7- Seater देखकर Triber और Ertiga पर खतरा?

Punch EV खरीदने का पहला कारण 

अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादा शहर के अंदर है तो ये आपकी पहली पसंद बनेगी,  इसका कॉम्पैक्ट साइज सिटी के ट्रैफिक में दिक्कत नहीं देगी उसके बाद पार्किंग के लिए भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है इसमें आपको इंस्टेंट Torque मिलेगा, ना ही कोई क्लच का टेंशन न ही गियर बदलने का इससे आपकी ड्राइविंग शहर में काफी स्मूथ हो जाएगी। 

Running Cost 

अगर running cost की बात करें तो Tata Punch EV और Punch पेट्रोल के बीच फर्क काफी बड़ा निकलकर आता है। Punch पेट्रोल का औसत माइलेज लगभग 14–16 km/l रहता है और भारत में पेट्रोल की औसत कीमत करीब ₹100–₹110 प्रति लीटर के बीच हैं तो इस हिसाब से मानें तो इसका रनिंग कॉस्ट लगभग ₹6.3 से ₹6.6 प्रति किलोमीटर बैठता है। वहीं Punch EV को घर पर चार्ज करने पर बिजली की औसत दर ₹8 प्रति यूनिट और लगभग 300 किमी की रियल रेंज के हिसाब से एक फुल चार्ज की लागत करीब ₹200 आती है, यानी EV का रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹0.6–₹0.7 प्रति किलोमीटर के आसपास पड़ता है। आसान भाषा में समझें तो हर 1 किमी पर EV, पेट्रोल मॉडल के मुकाबले लगभग ₹5–₹6 की बचत कराती है, यानी रोज 40–50 किमी चलाने वाले लोग साल भर में ही हजारों रुपये फ्यूल पर बचा सकते हैं। हालांकि शुरुआती कीमत पेट्रोल के मुकाबले EV की ज्यादा होती है, लेकिन ज्यादा ड्राइव करने वालों के लिए लंबे समय में Punch EV का ऑपरेटिंग खर्च पेट्रोल वेरिएंट से कई गुना सस्ता साबित होता है।

Range और Battery का टेंशन खत्म।

EV गाड़ी खरीदने वालों की सबसे बड़ी टेंशन यही होता हैं कि रेंज कितना मिलेगा? Tata ने इस बार इस टेंशन को भी खत्म कर दिया है। New Punch EV में आपको दो बैट्री ऑप्शन देखने को मिलता है। पहला 30 kWh जो बड़े आराम से 200 km तक का रेंज देगा और दूसरा 40 kWh जिसमें आपको 300 km तक का रेंज मिलेगा। वैसे कंपनी का क्लेम रेंज इससे ज्यादा है लेकिन रियल लाइफ में इतना ही मिलेगा। तो पुराने वाले Punch EV के मुकाबले इसका रेंज और बैटरी दोनों बढ़ गए हैं। तो जिनकी डेली की ड्राइविंग 50 km तक की है उनको तो अब टेंशन ही नहीं है। या अगर आप कभी थोड़ा लंबा ट्रीप पर भी निकल लेते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी बस चार्जिंग स्टेशन का थोड़ा ध्यान रखना होगा। 

Charging Time

DC Fast Charging

20% – 80% 25 minutes approximately
10% – 80% 30 – 35 minutes approximately
Quick Top-up 15 minutes (Range- 135 km)

AC Charging

Charger Type 30 kWh 40 kWh
7.2 kW AC Wall Box (10-100%)4.5 Hours5.3 Hours
3.3 kW AC Home Charger (10-100%)11.9 Hours 14.8 Hours
15A Standard Plug (0-100%)14.8 Hours

इस EV में फीचर्स भी हैं भरपूर 

कम कीमत की ev होने से ये मात समझिएगा की इसमें फीचर्स कम मिलेगी, इसमें आपको काफी एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं जो डेली ड्राइविंग को काफी आसान बनती हैं। 

  • 10.25-inch Touchscreen 
  • Android Auto and Apple CarPlay
  • 10.25-inch fully digital driver’s display 
  • Ventilated Front Seats 
  • Voice-Assisted Electric Sunroof 
  • Fast Charging Ports 
  • Air Purifier 

Tata की सेफ्टी है सबसे ऊपर 

अगर गाड़ी tata की है तो सेफ्टी में कोई कमी नहीं होगी क्यों tata जानी ही जाती है अपनी सेफ्टी के कारण इसमें आपको 

  • 6 Airbags सभी Variants में 
  • 360-Degree Camera 
  • Blind Spot View Monitor 
  • Electronic Parking Brake 
  • Multi-Mode Regen

Read Also: Fortuner का भौकाल खत्म करने आ गई MG Majestor! साइज़ और फीचर्स देखकर Toyota की भी उड़ी नींद

किन लोगों को Punch EV नहीं लेना चाहिए?

अगर आपकी लॉन्ग हाईवे ड्राइविंग होती हैं या आप अक्सर लॉन्ग ट्रिप पर जाते हैं या अगर home charging लगाने या अपने आसा पास की चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं तो आपको अभी इस गाड़ी को नहीं लेना चाहिए। नहीं, तो आपकी सबसे बड़ी टेंशन चार्जिंग बन जाएगी। 

FAQs

Q1. Tata Punch EV real range कितना है?

Answer: 30 kWh-200 km, 40 kWh-300 km

Q2. Charging time कितना लगत है?

Answer: DC Fast charging से 20% से 80% के बीच करीब 26 मिनट लगते हैं। 

Leave a Comment