Tata Punch EV में कौन-सा Battery Pack पैसा वसूल है? पूरा सच जानिए 

नई Tata Punch EV को देखकर अगर आप भी EV लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके मन में एक सवाल ज़रूर आया होगा। की Punch EV का कौन का बैटरी पैक के, क्यों कि एक EV कार अगर सही बैटरी पैक के साथ नहीं खरीदा जाए तो पैसा बर्बाद भी जा सकता हैं और बाद में पछतावा भी होगा। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी का चयन करना बहुत जरूरी है। चलिए देखते हैं Punch EV का 30 kWh या 40 kWh लेना चाहिए? 

Tata Punch EV Battery Options 

पुरानी Tata Punch EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते थे: एक 25 kWh और दूसरा 35 kWh का। लेकिन अब Punch Facelift EV में बैटरी पैक को बढ़ा दिया गया है: एक 30 kWh और दूसरा 40 kWh।

लेकिन अब सवाल ये है कि दोनों से कौन सा लेना सही रहेगा? 

Read Also: Tata Punch EV ने मचा दिया बवाल! इतनी कम कीमत में इतनी Range?

Battery Size का क्या मतलब है?

कोई भी बैटरी पैक चुनने से पहले सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि आखिर दोनों में क्या अंतर है। 

ये तो सभी जानते हैं कि अगर बैटरी बड़ी हुई तो रेंज ज्यादा मिलेगा और बैटरी छोटी हुई तो रेंज कम।

लेकिन इसके अलावा बड़ी बैटरी चार्ज होने में भी ज्यादा समय लगाती हैं, कीमत बढ़ जाती हैं और गाड़ी का वजन भी और इसमें कुछ फीचर्स भी बढ़ जाते हैं। 

Tata Punch EV Real Range 

यही वह प्वाइंट है जो एक EV कार के लिए सबसे जरूरी होती है क्यों कि ये पेट्रोल और डीजल जैसा नहीं है कि 5 मिनट में टंकी फुल करवाकर निकल जाओगे EV कार को एक फास्ट चार्जिंग से भी चार्ज होने में 40-50 मिनट लग जाते हैं। 

Tata Punch EV का रेंज कंपनी तो 365-468 km का क्लेम करती हैं लेकिन इसका रियल लाइफ में रेंज काफी अलग हैं 

Battery Pack Real Range 
30 kWh240-260 km
40 kWh 300-330 km

Real world range अक्सर कंपनी द्वारा बताया गया रेंज से कम होता है। क्यों कि रियल रेंज गाड़ी चलाने का तरीका, ट्रैफिक, और AC पर निर्भर करता हैं। 

आखिर कौन सा बैटरी पैक हमारे लिए सही है?

इसे पता करने के लिए सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि हम गाड़ी किस तरह से इस्तेमाल करने वाले हैं मेरा मतलब हैं कि क्या आप गाड़ी ज्यादा शहर के ट्रैफिक में चलाते हैं या फिर हाईवे पर या दोनों पर और आपके शहर में चार्जिंग की सुविधा कैसी है या आप घर पर चार्ज करने वाले हैं और सबसे जरूरी की आपका बजट कितना है क्यों कि Punch EV ₹9.69 लाख से ₹12.59 लाख एक्सशोरूम तक जाती हैं।

शहर के लिए कौन सा बैटरी पैक बेस्ट है?

अगर आप डेली शहर में ड्राइविंग करते हैं और कभी कभी हाईवे पर या फिर आपकी डेली रनिंग 30-50 km और अगर चार्जर घर पर ही है और बजट भी टाइट है तो 30 kWh बैटरी आपके लिए सही है। 

Read Also: क्यों Tata Punch EV बन रही है Middle Class की पहली पसंद?

Highway और Long Driving 

अगर आप ज्यादातर हाईवे पर चलते हैं या वीकेंड पर अक्सर लोंग ट्रिप पर निकल जाते हैं और आपको चार्जिंग के टेंशन को अवॉइड करना है और अगर बजट का उतना ज्यादा टेंशन नहीं है तो आपके लिए 40 kWh बैटरी पैक सही रहेगा क्योंकि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप लंबी दूरी तय कर पाएंगे। और अगर चार्ज घर में नहीं है फिर भी हर रोज चार्ज करने की टेंशन नहीं होगा क्योंकि इसमें रेंज ज्यादा मिलेगा। 

मेरी राय 

अगर आपका बजट 40 kWh तक जा सकता है तो आप इसे ही लीजिए क्योंकि समय के साथ बैटरी का रेंज भी काम होते जाता है अगर बैटरी बड़ी होगी तो रेंज गिरने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा और और बड़ी बैटरी वेरिएंट्स का रीसेल वैल्यू भी अच्छा होता है। और बड़ी बैटरी बिना रेंज के टेंशन के आपको एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा

Leave a Comment