Volkswagen Polo EV की तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने, जानिए क्या मिलेगा इसमें और कब होगी लॉन्च। 

Volkswagen Polo अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन में वापस आने वाली है जिसकी शुरुआत यूरोपीय बाजार से होगी इसी लॉन्च इसी साल के मई में होने की उम्मीद हैं। इसकी जानकारी रेडिट से मिली क्यों कि Volkswagen ID Polo EV के प्रोडक्शन वर्जन की कुछ तस्वीर रेडिट पर पोस्ट की गई है। आइए तस्वीर के माध्यम से ये देखते हैं कि इसमें क्या मिलने वाला हैं। 

Volkswagen Polo डिजाइन 

अगर देखा जाए तो Polo EV अपने बंद हो चुके ICE मॉडल से काफी मिलती-जुलती दिखती है। पोलो की पुरानी अंदाज को EV में भी बरकरार रखा गया हैं जिससे पोलो लवर्स के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाने में मदद करेगा। 

Volkswagen Polo EV का डिजाइन काफी हद तक ID.2all कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड रखा गया है, लेकिन इसे प्रोडक्शन के हिसाब से थोड़ा ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया गया है। फ्रंट में टॉप पर लगे LED DRLs के साथ रैपअराउंड हेडलैंप, बंद ग्रिल और स्लैटेड बंपर इसे मॉडर्न EV लुक देते हैं। साइड से देखने पर गोल व्हील आर्च, ब्लैक-आउट B-पिलर और हल्की स्लोपिंग रूफलाइन जो इसे क्लीन और स्टाइलिश बनाते हैं, जबकि रियर डोर हैंडल C-पिलर पर दिए गए हैं। चार्जिंग पोर्ट फ्रंट फेंडर के ऊपर राइट साइड में रखा गया है, जो आसानी से एक्सेस हो जाता है। अलॉय व्हील्स का डिजाइन कॉन्सेप्ट जैसा ही है, हालांकि वेरिएंट के हिसाब से इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं पहले के सुपर-कॉम्पैक्ट ORVM की जगह अब ज्यादा प्रैक्टिकल और प्रोडक्शन-रेडी ORVM दिए गए हैं, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा सही लगते हैं।

Volkswagen Polo EV

Read Also: Mahindra Thar आ रही हैं अब इलेक्ट्रिक अवतार में, रेंज 500 किलोमीटर 

इंटीरियर 

Volkswagen ID Polo EV के इंटीरियर में कंपनी ने प्रैक्टिकैलिटी और यूज़र-फ्रेंडली एक्सपीरियंस पर खास ध्यान दिया है। इसमें डिजिटल सेटअप के साथ-साथ काफी फिजिकल बटन भी दिए गए हैं, जिससे कंट्रोल्स इस्तेमाल करना आसान रहता है, हालांकि पूरा कॉकपिट थोड़ा बिजी लगता है शायद इसे ज्यादा गहरा फील देने के लिए ऐसा रखा गया है। इसमें 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। खास बात इसका रेट्रो मोड है, जो पुराने Golf Mk1 से इंस्पायर्ड है इसमें टचस्क्रीन पर टेप-डेक जैसा UI और ड्राइवर डिस्प्ले पर एनालॉग स्टाइल डायल्स दिखते हैं। इसके अलावा वॉल्यूम और रेडियो कंट्रोल के लिए रोटरी डायल्स और स्टीयरिंग पर मल्टीपल बटन दिए गए हैं, जिससे मीडिया और ड्राइवर असिस्ट फीचर्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

बैटरी और रेंज 

Volkswagen Polo EV को कंपनी के नए MEB+ (MEB Entry) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो खास तौर पर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 38 kWh और 56 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे, जहां बड़ा बैटरी वर्जन करीब 451 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगा। सभी वेरिएंट्स फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आएंगे और इसमें 125 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे चार्जिंग काफी तेज होगी। वहीं परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए Polo EV का GTI वेरिएंट भी आएगा, जो करीब 226 hp की पावर जनरेट करेगा, इसका मतलब साफ है की यह सिर्फ इकोनॉमी ही नहीं बल्कि स्पीड और एक्साइटमेंट का भी अच्छा कॉम्बिनेशन होने वाला हैं। 

Volkswagen Polo EV

 Polo EV GTI 

तस्वीर में दिखा ID Polo GTI वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और अट्रैक्टिव नजर आता है। इसमें इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो, टॉप DRLs के साथ वर्टिकल LED DRLs और रेड एक्सेंट्स के साथ हनीकॉम्ब डिजाइन वाला बंपर दिया गया है, जो इसे यूथफुल लुक देता है। साथ ही राइट साइड पर GTI बैजिंग भी मिलती है। उम्मीद है कि इसमें खास स्पोर्टी अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे और यह Volkswagen का पहला इलेक्ट्रिक GTI मॉडल होगा। और अगर इसकी साइज की बात करें तो यह करीब 4053 mm लंबी, 1816 mm चौड़ी और 1530 mm ऊंची है, और इसका व्हीलबेस 2600 mm है यानी पुराने इंडिया वाले सब-4 मीटर Polo से यह साफ तौर पर ज्यादा बड़ी और प्रीमियम फील देने वाली कार होगी।

Source

Leave a Comment