Tata की इस SUV में आई बड़ी गिरावट, 79% तक गिरी सेल। 

टाटा मोटर्स ने एक अलग डिजाइन के साथ एक अपनी SUV Tata Curvv को लॉन्च किया था। लॉन्च के पहले तो इसकी काफी चर्चा थी लेकिन पिछले साल 2024 के मुकाबले इस साल 79% की गिरावट दर्ज की है। आइए इसके सेल्स रिपोर्ट और गिरावट के कारण पर नजर डालते हैं। 

टाटा मोटर्स ने एक अलग डिजाइन के साथ एक अपनी SUV Tata Curvv को लॉन्च किया था। लॉन्च के पहले तो इसकी काफी चर्चा थी लेकिन अब टाटा कि ये SUV सेल्स के मामले में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में आई आंकड़े ये बताते हैं कि इस SUV-कूपे की डिमांड में भारी गिरावट आई है। पिछले साल 2024 के मुकाबले इस साल 79% की गिरावट दर्ज की है। आइए इसके सेल्स रिपोर्ट और गिरावट के कारण पर नजर डालते हैं। 

टाटा कर्व की सेल्स में 79% की गिरावट 

टाटा कर्व के बिक्री में, पिछले साल के मुकाबले इस साल बड़ी गिरावट देगी गई। 2024 में Tata Curvv ने 5,101 यूनिट बेच कर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन 2025 नवंबर में ये नंबर घट कर सिर्फ 1,094 ही रह गया हैं यानी सिर्फ इतनी यूनिट ही बिकी हैं। ये सीधा 79% की गिरावट है जो एक लोकप्रिय कार के लिए एक चिंता का विषय है। ऐसा नहीं है कि सेल में गिरावट सिर्फ YoY में हुई हैं, बल्कि अक्टूबर 2025 की तुलना मे नवंबर 2025 के आंकड़े और कम रहे हैं जिससे ये साफ होता हैं कि डिमांड लगातार कम हो रही हैं। 

Read Also: Tata Sierra vs Tata Harrier: कौन SUV है आपके लिए बेस्ट? पूरी तुलना यहां देखें

Tata Curvv की गिरावट के पीछे का कारण?

सेल्स में गिरावट के पीछे का कारण ये हो सकते हैं। 

जिस कीमत पर ये suv आती हैं वहां कंपटीशन बहुत ज्यादा है। और कई ग्राहक के अनुसार इसकी कीमत इसके फीचर्स के हिसाब से थोड़ी ज्यादा है। सेल में गिरावट का एक कारण इसका डिजाइन भी है, टाटा ने इसको कूपे-SUV में पेस किया था लेकिन काफी सारे लोगों को ये डिजाइन पसंद न आ कर इससे कम कीमत में ही Tata Nexon और Tata Punch ज्यादा पसंद आई और ग्राहकों ने उससे खरीदा भी इसी लिए Nexon और Punch, 2025 में Tata से सबसे ज्यादा बिकने वाली गड़ी रही हैं। 

Tata Curvv Price 

टाटा कर्व एक मिड साइज SUV रेंज में आती हैं, इसकी कीमत ₹9.66 लाख (ex-showroom) से शुरू होती हैं और ₹18.85 लाख तक जाती हैं। 

Leave a Comment