चीन की एक बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD अब भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई कॉम्पैक्ट SUV BYD Atto2 लाने की तैयारी कर रही है। यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाई जा रही है जो किफायती और फीचर्स-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। भारत में इस कार को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि यह कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो BYD Atto3 से नीचे पोजीशन की जाएगी। BYD Atto2 भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, और इस कार को इसी साल जुलाई के आस पास लॉन्च किया जाएगा। यह SUV ज्यादा ही जल्दी भारत की सड़कों पर देखने को मिलेगी। BYD Atto 2 एक कंपैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, इसीलिए यह भारत और ग्लोबल मार्केट में कई पॉपुलर EV SUVs को सीधी टक्कर दे सकती है इसकी कॉम्पटीशन कई कारों से होगी जैसे:-
- Tata Nexon EV
- MG ZS EV
- Mahindra 3XO
- Hyundai Creta EV
- Tata Curvv EV
- Maruti e Vitara
- Mahindra BE 6
सबसे ज्यादा Tata Nexon EV भारत में सबसे बड़ा कॉम्पिटीटर बन सकता है।
डिजाइन
BYD Atto 2 का डिजाइन मॉडर्न, स्पोर्टी और प्रीमियम फील देता है। यह खासकर युवाओं और सिटी ड्राइवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जैसे इसमें ड्रैगन फेस डिजाइन, शार्प LED हैडलाइट्स + DRLs, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल्स (EV स्टाइल), फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, फूल-विड्थ LED टेललाइट्स और मस्कुलर बॉडी। ये सभी इसमें देखने को मिलेंगे। और कुल मिलाकर यह छोटी SUV होने के बावजूद काफी प्रीमियम और बोल्ड दिखेगी।
Read Also: Kia के इस इलेक्ट्रिक कार में मिलेगी 605 किलोमीटर का रेंज; कीमत सिर्फ ₹20 लाख से शुरू
बैटरी,रेंज और परफॉर्मेंस
BYD Atto 2 अपनी रेंज और परफॉर्मेंस बैलेंस के कारण यह एक अच्छी EV SUV बनकर सामने आएगी। इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन भी देखने को मिलेगे, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं इस कार में तीन बैटरी ऑप्शन देखने को मिलेगी बेस वेरिएंट में 45 kWh की बैटरी पैक मिलेगी जो लगभग 312 km तक रेंज देगी, मिड वेरिएंट में 51 kWh की बैटरी पैक मिलेगी जो लगभग 340 – 345 km तक रेंज देगी और टॉप वेरिएंट में 64.8 kWh की बैटरी पैक देखने को मिलेगी जो लगभग 420 – 430 km तक की रेंज देगी। शहर में यह रेंज और भी ज्यादा दे सकती है, क्योंकि EV में स्टॉप-स्टार्ट और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग से रेंज में फायदा मिलता हैं। इसके साथ ही यह कार DC फास्ट चार्जिंग के साथ सिर्फ 25 मिनट में ही 10% से 80% तक चार्ज हो सकती हैं। और AC चार्जिंग में घर पर लगभग फूल चार्ज होने में 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती हैं। इसका मतलब है कि यह कार लंबी दूरी के लिए भी काफी प्रैक्टिकल है। अगर हम इस कार की परफॉर्मेंस की बात करें तो यह लगभग 177 hp से 204 hp तक का पावर और लगभग 290 से 310 Nm का टॉर्क उत्पन करेगी। और यह लगभग 7.9 सेकंड में 0 – 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती हैं।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स
BYD Atto 2 में केबिन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी का अच्छा कॉम्बीनेशन मिलेगा। इसमें आपको प्रीमियम फील के साथ कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलेंगे। जैसे:-
इंटीरियर फीचर्स
- 12.8 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन
- 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वेगन लेदर सीट्स
- Wireless Android Auto & Apple CarPlay
- AI वॉइस कंट्रोल
- Wireless चार्जिंग और USB पोर्ट्स
- 60:40 स्लिप्ट फोल्डिंग सीट्स
- 380L बूट स्पेस
- PM2.5 एयर फिल्टर
- क्लाइमेट कंट्रोल
- पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में)
सेफ्टी फीचर्स
BYD Atto 2 में एडवांस ADAS और बेसिक सेफ्टी फीचर्स दोनों दी जाएंगी। जैसे:-
- 6 एयरबैग्स
- ABS + EBD + ESP (स्टेबिलिटी कंट्रोल)
- सीट बेल्ट वार्निंग और TPMS
- Autonomous इमरजेंसी ब्रेकिंग
- क्रूज कंट्रोल
- लेन कीप एसिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- ट्रैफिक सिगनल रिकॉग्निशन
- 360° कैमरा
- पार्किंग सेंसर
- रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- डोर ओपन वार्निंग
- ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम
यह सब सेफ्टी फीचर्स इस कार में दी जाएगी, अगर आप एक फीचर-लोडेड और सेफ इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है।
Read Also: 20 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार SUV; कीमत ₹8 लाख से शुरू
कीमत
BYD Atto 2 की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख से 25 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी। और इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 17 लाख से 18 लाख (Ex-showroom) तक होगी, और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 22 लाख से 25 लाख (Ex-showroom) तक होगी। यानी यह SUV मिड-रेंज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में आएगी।।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.