VinFast की VF MPV 7 एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV भी है, जिसे खासतौर पर बड़े परिवार और लंबी यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह VinFast की भारत में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक महत्वपूर्ण मॉडल है, क्योंकि VF MPV 7 एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक फैमिली कार है, जिसमें बड़ा केबिन, आधुनिक टेक्नोलॉजी, लंबी ड्राइविंग रेंज और आरामदायक स्टिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह कर रोजमर्रा की यात्रा और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए बनाई गई है और कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को सस्ती और आधुनिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देना। यह कार 7- सीटर कॉन्फिग्रेशन के साथ आती है जिससे तीनों रो में बैठने की सुविधा मिलती है और अंदर काफी ज्यादा स्पेस दिया गया है इसकी डिजाइन MPV Golden Ration प्लेटफार्म पर बनाई गई है, जिससे यह कार अंदर से ज्यादा चौड़ी और आरामदायक लगती है।
डिजाइन
VinFast VF MPV 7 का डिजाइन काफी माडर्न प्रीमियर और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है, क्योंकि यह कार MPV Golden Ratio डिजाइन प्लेटफार्म पर बनाई गई है जिससे यह कार बाहर से स्टाइलिश और अंदर से ज्यादा स्पेशियस दिखाई देती हैं। जैसे फ्रंट में स्लिम LED लाइटबार और स्टाइलिश ग्रील, 19 इंच के अलॉय व्हील्स जो इसे स्पोर्टी लुक देता है, DRL में V शेप लाइट डिजाइन, पीछे कनेक्टेड LED टेल लाइट, और इन सब के साथ ही इस MPV कार में साइज भी काफी बड़ा मिलेगा जिससे अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है। जैसे:-
- लंबाई – 4740 mm
- चौड़ाई – 1872 mm
- ऊंचाई – 1734 mm
- व्हीलबेस – 2840 mm
इन सबके साथ यह कार देखने में प्रीमियम और एक फैमिली MPV के रूप में काफी अच्छी लगेगी।
Read Also: Mahindra Bolero 2026 अपने एक नए अंदाज मे, अब मिलेगी 20 kmpl तक की माइलेज
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
VinFast VF MPV 7 यह एक फुल्ली इलेक्ट्रिक MPV हैं, जिसमें दमदार बैटरी और शानदार रेंज दी गई है और यह कार खास तौर पर लंबी दूरी और फैमिली ट्रेवल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जैसे इस कार में 60.13 kWh की बैटरी मिलेगी जो लगभग 450 से 500+ Km की रेंज दे सकती है। इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा जिससे यह कार सिर्फ 30 मिनट में ही 10% से 70% तक चार्ज हो जाएगा। और यह कार 198 – 201 bhp की पावर और 280 Nm की टॉर्क भी उत्पन करेगी। जिससे यह कार सिर्फ 10 सेकंड में ही 0 – 100 Km/h की रफ्तार पकड़ेगी। इसके कारण यह कार शहर और हाईवे दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प होगी।
इंटीरियर और फीचर्स
VinFast VF MPV 7 का इंटीरियर काफी मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन में बनाया गया है इस MPV का केबिन खासतौर पर फैमिली कम्फर्ट और स्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जैसे इसमें प्रीमियम लेदरेट सीट्स, बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिनिमल डैशबोर्ड डिजाइन (कम बटन, ज्यादा टच कंट्रोल), मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स, ऑटो डिमिंग IRVM, सेंटर कंसोल में कप होल्डर और स्टोरेज, सभी विंडो ऑटो अप/डाउन एंटी-पिंच, 7- सीटर लेआउट तीनों रो में अच्छा स्पेस, बड़ा बूट स्पेस, USB चार्जिंग पोर्ट और स्टोरेज स्पेस यह सब मिलकर इस कार की इंटीरियर स्पेसियस, काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर रहेगी।
Read Also: Volkswagen Polo EV की तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने, जानिए क्या मिलेगा इसमें और कब होगी लॉन्च।
सेफ्टी फीचर्स
VinFast VF MPV 7 यह एक फैमिली MPV है, इसलिए इसमें कई बेसिक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों को सुरक्षित रखेगी। जैसे:-
- 6 एयरबैग्स
- ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
- TCS (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम)
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- ऑल डिस्क ब्रेक्स
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
- ऑटो होल्ड फंक्शन
- TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
- सीट बेल्ट वार्निंग
- ओवर स्पीड वार्निंग
- ADAS सेफ्टी फीचर्स
- 360° कैमरा
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- ड्राइव अटेंशन वार्निंग
यह सभी सेफ्टी फीचर्स आपको इस घर में देखने को मिलेंगे। इनमें से कुछ ऐसा सेफ्टी फीचर्स है, जो एक्सीडेंट होने से पहले ही आपको चेतावनी देता है और जरूरत पड़ने पर कार खुद ब्रेक भी लगती हैं।
लॉन्च डेट और कीमत
VinFast VF MPV 7 को 15 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। और इस कार की कीमत 19.90 लाख से 23.90 लाख (Ex-showroom) के बीच रहने की संभावना हैं। और इस कार की प्री – बुकिंग 21,000 में VinFast India के आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इन सब के साथ ही यह कार तीन वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी जिसकी कीमत अलग-अलग होगी, जैसे:-
- VF MPV 7 Earth (बेस वेरिएंट) – 19.90 लाख
- VF MPV Wind (मिड वेरिएंट) – 21.50 लाख
- VF MPV 7 Sky (टॉप वेरिएंट) – 23.90 लाख
इस कार की ऑन रोड प्राइस में RTO, Insurance, Road Tax, Handling Charges ये सब शामिल होते है, इसीलिए इसकी ऑन रोड कीमत इसके राज्य के Tax के ऊपर निर्भर करती हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.