जब भी हम कोई कर खरीदने का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले ये देखते हैं की गाड़ी माइलेज कितना देगा, क्योंकि माइलेज ये डिसाइड करता है कि डेली यह गाड़ी हमारे जेब पर कितना खर्चा डालेगा
माइलेज चेक करने के लिए सबसे पहले हम कंपनी द्वारा बताया गया माइलेज देखते हैं लेकिन आपको बता दे कि यह जो माइलेज होता है यह रियल लाइफ से अलग होता है। अगर आप एक ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं जो आपको माइलेज भी अच्छा दे और SUV का मज़ा भी मिले, तो Tata Punch CNG सबसे अच्छा ऑप्शन है। अभी के टाइम में यह बजट में एक SUV लुक वाली गाड़ी है।
Tata Punch CNG Real World Mileage
जब कोई कंपनी अपनी पेट्रोल और डीजल गाड़ी का माइलेज बताती है तो वह जितना बताती है रियल वर्ल्ड में अक्सर उससे काम ही देता है लेकिन CNG ही एक ऐसा ऑप्शन है जिसमें जितना कंपनी बताती है उससे ज्यादा भी माइलेज दे देती है New Tata Punch CNG भी उनमें से ही एक हैं।
इसकी ARAI टेस्टेड माइलेज 26.99 km/kg है। लेकिन जब इसको मैंने रियल लाइफ में टेस्ट किया तो रिजल्ट बहुत ही चौका देने वाला था। अगर आप हाईवे पर 70 और 80 के स्पीड मेंटेन करके ड्राइव करते हो तो ये 26-31 km/kg तक का माइलेज दे देगी 5-speed manual transmission के साथ।
और अगर आप शहर के अंदर ड्राइव करते हैं तो ट्रैफिक की वजह से माइलेज गिर सकती है उस कंडीशन में 18-20 km/kg का माइलेज बड़े आराम से दे देगी।
एक बात का ध्यान रखना की गाड़ी का माइलेज सबसे ज्यादा इस बात पर डिपेंड करता है कि आप गाड़ी कैसे चलाते हो अगर आप बहुत तेज एक्सीलेटर लेते हो फिर ब्रेक लेते हो तो ऐसे में कोई भी गाड़ी हो पेट्रोल डीजल या फिर CNG सबकी माइलेज ड्रॉप हो ही जाएगी लेकिन अगर आप गाड़ी को बहुत प्यार से चलाते हो आराम से लेटर और ब्रेक लेते हो स्पीड के हिसाब से गियर बदलते हो तो गाड़ी अच्छा माइलेज देगी।
Read Also: Tata Punch EV का ये Battery Pack देगा 468 km का लंबा रेंज। कीमत सिर्फ ₹10.29 लाख
Punch CNG इतनी अच्छी Mileage कैसे देती हैं?
वैसे CNG गाड़ी पेट्रोल और डीजल से ज्यादा माइलेज देती ही है, इसमें कोई शक वाली बात नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जिनसे Punch CNG इतनी अच्छी माइलेज देती है। इसमें 1.2L Revotron engine लगा हुआ है जिसे थोड़ा अलग लेवल पर ट्यून किया गया, गाड़ी एक Micro-SUV हैं इन सब की मदद से गाड़ी इतनी अच्छी माइलेज निकाल पाती है।

Tata Punch Petrol और CNG में कौन अच्छा माइलेज देगा?
पेट्रोल गाड़िया अक्सर कम माइलेज ही देती है और अगर इससे थोड़ा रफ ड्राइविंग किया जाए तो यह माइलेज और ज्यादा काम जाएगी। लेकिन CNG गाड़िया इस कंडीशन में भी अच्छा परफॉर्म कर जाती है। Tata Punch पेट्रोल सिटी के अंदर 14-15 तक का माइलेज देती हैं अगर इससे अच्छे से चलाया जाए और हाईवे पर 20 kmpl तक बड़े आराम से देती हैं। और Punch CNG का तो मैंने बता ही दिया।
Running Cost Calculation
अगर Tata Punch CNG का औसतन माइलेज 26–30 km/kg मानकर बिल्कुल सीधी running cost निकालें, तो इसका खर्च और भी कम हो जाता है। मान लें CNG की औसत कीमत ₹80/kg है, तो 26 km/kg के हिसाब से प्रति किमी लागत करीब ₹3.07 और 30 km/kg पर लगभग ₹2.6 प्रति किमी बैठती है। यानी 100 किमी चलाने पर सिर्फ ₹260–₹310 का फ्यूल खर्च आता है, जो इसी सेगमेंट की पेट्रोल कारों के मुकाबले लगभग आधा है। आसान शब्दों में, अगर आपकी रोज की ड्राइविंग ज्यादा है या daily commute लंबा रहता है, तो Punch CNG काफी अच्छा साबित होती है क्योंकि हर किलोमीटर पर सीधी और लगातार बचत होगी।
Read Also: Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही हैं ये दमदार SUV
Mileage किन चीजों पर depend करती है?
कोई भी गाड़ी हो चाहें पेट्रोल, डीजल, EV या CNG सब का माइलेज इस बातों पर डिपेंड करती हैं। की आपकी ड्राइविंग स्टाइल कैसी है, टायर प्रेशर ठीक है या नहीं, ट्रैफिक कंडीशन कैसा है, गाड़ी में AC कितना यूज हो रहा है और गाड़ी में कितने लोग है और पूरा लोड कितना है। इन सभी बातों से माइलेज पर इंपैक्ट पड़ता है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.